मन की पवित्रता से मिलता है अच्छे कर्म का फलः नयन सागर

मुजफ्फरनगर। जैन मुनि आचार्य श्री 108 नयन सागर महाराज ने कहा कि हम अच्छे कर्म करते हैं, लेकिन उनका फल नहीं मिलता, हम मंदिरों में आकर पूजा करते हैं, गुरूओं का दर्शन कर उनका आदर सत्कार करते हैं, लेकिन फल नहीं मिलता, परेशान रहते हैं। अच्छे कर्म का, पूजा अर्चना, गुरूओं के सानिध्य का फल तभी प्राप्त होता है, जब हम अपने मन को भी पवित्रता के बंधनों में बांध लेते हैं। इसलिए मानव को सबसे पहले अपना मन पवित्र करना चाहिए, उसके बाद वो जो भी अच्छे कर्म करेगा, दान पुण्य करेगा, उसका सार्थक और सकारात्मक फल उसको अवश्य प्राप्त होगा। उन्होंने अपने प्रवचनों में मंदिरों में कुछ लोगों के द्वारा पूजा पाठ और धार्मिक क्रियाओं व आयोजनों में अनावश्यक हस्तक्षेप को धर्म की हानि के रूप में पेश करते हुए कहा कि हमें केवल कर्म करने पर ही ध्यान देना चाहिए।

तपोनिधि जागृतिकारी संत आचार्य नयन सागर मुनिराज 21 जून से श्री 1008 शांतिनाथ दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर मुनीम कालोनी में विराजमान हैं। गुरूवार के सानिध्य में प्रतिदिन मंदिर श्री में धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। सवेरे श्री जी का अभिषेक होने के उपरांत आचार्य नयन सागर मुनिराज ने मंदिर श्री में उपस्थित श्रावक श्राविकाओं को मंगल प्रवचन दिए और धर्म के रास्ते पर आने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल भी मंदिर पहुंचे और आचार्य नयन सागर का दर्शन कर उनको नमन करते हुए मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने मंत्री कपिल देव का माला और पटका पहनाकर स्वागत व सम्मान किया।

अपने मंगल प्रवचन में आचार्य नयन सागर मुनिराज ने कहा कि ज्ञान होने के साथ ही हमें सच्ची श्र(ा भी रखनी होगी, तभी हम सफल हो पायेंगे। एक व्यक्ति बीमार है, उसको दवाईयों का खूब ज्ञान है, लेकिन दवाई खाता नहीं है, दूसरा व्यक्ति दवाईयों से अज्ञानी है, बीमारी में वो दवाईयों पर श्र(ा रखकर उनका सेवन करता है, ठीक हो जाता है। इसी प्रकार हमें ग्रन्थ पढ़ने भर से फल नहीं मिलेगा, उन ग्रन्थों के प्रति हमारी श्र(ा कैसी है, इसी आधार पर हम लाभ प्राप्त करते हैं। हम पूजा के लिए मंदिर जाते हैं, लेकिन चाहते यह हैं कि वहां पर धर्म-कर्म का कार्य हमारी इच्छा के अनुसार हो, हमारे हस्तक्षेप से हो, तो हम क्या फल पायेंगे। मोह-माया यही रह जायेगा, सिकन्दर दुनिया को जीतकर भी खाली हाथ चला गया। दूसरों को बदलने के भ्रम में जीना छोड़कर खुद अपने आपको बदलो तो जीवन में मुधरता आयेगी। शांति होगी। मन को पवित्र बनाना जरूरी है। इसके लिए गुरू पर सच्ची श्र(ा रखना होगा। अपने कल्याण करने के लिए हमें पुरूषार्थ करना होगा, तब मन का अंधेरा दूर होगा। प्रवचन के साथ ही भजनों के माध्यम से आचार्य नयन सागर ने समां बांधे रखा। इस दौरान मुख्य रूप से मंदिर कमेटी प्रबंध समति के अध्यक्ष सुभाष जैन, महामंत्री जितेन्द्र जैन टोनी, विभोर जैन, अखिलेश जैन, मनोज जैन, राजेश जैन, सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  यूपी के दस सर्वश्रेष्ठ डीएम में शामिल हुए उमेश मिश्रा

Also Read This

चाबहार पोर्ट प्रोजेक्ट: अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद भारत पीछे नहीं हटेगा

नई दिल्ली। ईरान के चाबहार पोर्ट प्रोजेक्ट में भारत की भूमिका को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अमेरिकी प्रतिबंधों के चलते भारत इस परियोजना से बाहर निकल सकता है। हालांकि, भारत सरकार ने इन अटकलों को खारिज करते हुए साफ कर दिया है कि चाबहार पोर्ट से पीछे हटना कोई विकल्प नहीं है, भले ही अमेरिकी प्रतिबंधों में दी गई छूट की समय सीमा समाप्त होने के करीब हो। विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि भारत अपने रणनीतिक और आर्थिक हितों की रक्षा के लिए वॉशिंगटन के साथ लगातार बातचीत कर रहा है। विदेश

Read More »

सांसद खेल महोत्सव में जी.डी. गोयनका स्कूल के विद्यार्थियों ने सांगीतिक प्रस्तुति से मोहा मन

मुजफ्फरनगर। सांसद खेल महोत्सव 2025–26 के समापन समारोह में जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, मुज़फ्फरनगर के विद्यार्थियों ने अपनी शानदार सांगीतिक प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम का आयोजन चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में भव्य रूप से किया गया, जहां कक्षा 9 के विद्यार्थियों ने मंच पर अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ प्रभावशाली प्रदर्शन किया। इसे भी पढ़ें:  रोहाना टोल पर कब्जा कर फ्री कराया, अफसर पहुंचेविद्यार्थियों की इस प्रस्तुति का निर्देशन विद्यालय के संगीत मेंटर श्री प्रवेंद्र सिंह ने किया। उनके मार्गदर्शन में बच्चों ने तालमेल और ऊर्जा के साथ प्रस्तुति देकर दर्शकों से खूब सराहना बटोरी। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. स्वाति शर्मा और प्रबंधक श्री सचिन

Read More »

मणिकर्णिका घाट विवाद पर सीएम योगी का कांग्रेस पर हमला, AI वीडियो से भ्रम फैलाने का आरोप

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को काशी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मणिकर्णिका घाट विवाद को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। सीएम योगी ने आरोप लगाया कि एआई जेनरेटेड वीडियो के जरिए मंदिरों को तोड़े जाने का भ्रम फैलाकर जनभावनाओं को भड़काने की साजिश की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर के निर्माण के समय भी इसी तरह का प्रयास किया गया था। उस दौरान एक वर्कशॉप में रखी टूटी मूर्तियों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर काशी की विरासत को बदनाम करने की कोशिश हुई थी। अब एक बार फिर वही रणनीति अपनाई जा रही है। उन्होंने आरोप

Read More »

घने कोहरे में सड़क सुरक्षा पर मुजफ्फरनगर नगरपालिका की बड़ी पहल

मुख्य मार्गों पर लगाए जा रहे 4100 हाई-क्वालिटी रिफ्लेक्टर, पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने रात में किया औचक निरीक्षण, रैन बसेरों और अलाव व्यवस्था का भी लिया जायजा मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में बढ़ती सर्दी और घने कोहरे के बीच सड़क हादसों की संभावनाओं को कम करने के लिए नगरपालिका परिषद ने रोड सेफ्टी को प्राथमिकता देते हुए शहरी क्षेत्र में सुरक्षित यातायात के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। रात्रिकालीन निरीक्षण के दौरान पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने अधिकारियों के साथ मिलकर उन कार्यों की समीक्षा की, जिनका उद्देश्य सड़कों पर शहरवासियों की जान की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। घने कोहरे के कारण लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के

Read More »

गाजियाबाद लोनी हत्या: अंधविश्वास में दोस्त की बेरहमी से हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद लोनी हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अंधविश्वास और नरबलि के शक में तीन दोस्तों ने युवक की हत्या कर दी, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Read More »