MUZAFFARNAGAR-नकली करेंसी के साथ नेशनल खिलाड़ी सहित दो दबोचे

मुजफ्फरनगर। सहारनपुर एटीएस के साथ मिलकर मुजफ्फरनगर पुलिस ने बड़ा गुडवर्क किया है। पुलिस ने दो शातिर जालसाजों को दबोचकर नकली करेंसी के गोरखधंधे का भंडाफोड़ किया है।

एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने पुलिस लाइन में मीडिया कर्मियों को जानकारी देते हुए बताया कि सहारनपुर एटीएस और मुज़फ्फरनगर पुलिस ने 500 के नकली करेंसी चलाने के आरोप में दो शातिरों फुलेन्द्र और सद्दाम को गिरफ्तार किया है, इनके पा से 77500 रूपये की जाली करेंसी बरामद की गई है। ये लोग मार्किट में इस नकली करेंसी से खरीदारी का प्रयास कर रहे थे। एसपी सिटी ने बताया कि फुलेन्द्र एथलीट है और नेशनल स्तर का खिलाड़ी भी रह चुका है। उसने कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक भी जीत हैं। फुलेन्द्र पिछले दिनों स्थानीय स्पोटर्स स्टेडिय में एथलीट के लिए कोच के रूप में भी अपने सेवाएं प्रदान कर चुका है। इनके कब्जे से कुछ दस्तावेज और बाइक बरामद करने के बाद जेल भेज दिया गया है। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR PALIKA-ईओ आवास के रेनोवेशन में हो रहा था खेल

Also Read This

सचिन गुप्ता भाजपा निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नियुक्त

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने युवा नेता और वक्ता सचिन गुप्ता को भाजपा निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके आवास पर पहुंचकर स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने सचिन गुप्ता को पटका पहनाकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भाजपा नेता राजकुमार तिवारी ने कहा कि सचिन गुप्ता लंबे समय से संगठन के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उनके संगठनात्मक अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। इसे भी पढ़ें:  सनातन का उपहास, बाबर की तारीफ, ये कहकर फंस गया अब्दुलराजकुमार तिवारी ने कहा कि निकाय प्रकोष्ठ

Read More »