भगवा रंग देख भड़कते हैं ममता: आचार्य सत्येन्द्र दास महाराज

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास महाराज ने बंगाल में साधुओं पर हुए हमले को लेकर सीएम ममता पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि ममता को भगवा रंग देखकर गुस्सा आ जाता है। इसलिए वो हमले कराती हैं। श्रीराम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास महाराज ने पश्चिम बंगाल में साधुओं पर हुए हमले पर पलटवार किया है। उन्होंने बंगाल की मुख्यमंत्री पर हमला बोला। आचार्य सत्येन्द्र दास ने कहा कि किसी ने ममता बनर्जी को मुमताज खान नाम दिया था। राम नवमी और अन्य धार्मिक जुलूसों पर हमले हुए हैं। जब वह भगवा रंग देखती हैं तो उन्हें गुस्सा आ जाता है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि वो हमले कराती हैं। यह घटनाएं बेहद निंदनीय हैं।

इसे भी पढ़ें:  सावी जैन ने CBSE में किया टॉप
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *