मुजफ्फरनगर के युवक की मेरठ में गला रेतकर नृशंस हत्या

मुजफ्फरनगर। मेरठ के सरधना क्षेत्र में एक कार से युवक का गला रेतकर किया गया शव मिलने की घटना ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी के रूप में हुई है, जबकि घटनास्थल पर घायल मिला। हत्या की इस वारदात में लूट की कहानी को शामिल करने वाले कार चालक को पुलिस के शक संदेह के आधार पर हिरासत में लिया। इस हत्याकांड में पुलिस की पहली जांच ने किसी गहरी साजिश की ओर इशारा किया।

मेरठ जनपद के सरधना थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक कार से मुजफ्फरनगर निवासी युवक का गला कटा शव बरामद हुआ, जबकि कार चालक भी घायल था। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर जनपद के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र की बचन सिंह कॉलोनी निवासी अंसल कुमार (24) के रूप में हुई है। घटना के समय कार में मौजूद चालक सावन निवासी गांव सीमली थाना शाहपुर मुजफ्फरनगर घायल अवस्था में मिला, जिसे पुलिस ने संदेह के आधार पर हिरासत में ले लिया है। यह घटना चौधरी चरण सिंह गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर कपसाड़ गांव के पास रात करीब 1 बजे की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अंसल और उसका चालक सावन किसी कार्य से कार द्वारा मुजफ्फरनगर से गाजियाबाद जा रहे थे। इसी दौरान वारदात हुई। ग्रामीणों को उनकी कार सड़क किनारे खड़ी मिली, जिसमें अंसल का शव खून से लथपथ हालत में था। उसकी गर्दन पर चाकू से किए गए कई घातक वार के निशान थे।

इसे भी पढ़ें:  खालापार कोतवाली पुलिस ने किया पहला एनकाउंटर, तीन शातिर चोर गिरफ्तार

स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सरधना सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अंसल को मृत घोषित कर दिया। हिरासत में लिए गए चालक सावन ने पुलिस को बताया कि रास्ते में एक अज्ञात युवक ने लिफ्ट मांगी थी। लिफ्ट देने के बाद उसी ने अचानक चाकू से दोनों पर हमला कर दिया। सावन का दावा है कि हमलावर लूट की नीयत से आया था और विरोध करने पर अंसल की हत्या कर दी गई, जबकि वह स्वयं घायल हो गया। एसएचओ सरधना श्याम प्रताप सिंह ने बताया कि इस हत्याकांड में पुलिस को चालक की कहानी पर संदेह है। प्रारंभिक जांच में सावन की चोटें सतही पाई गईं, जबकि अंसल पर कई बार जानलेवा वार किए गए प्रतीत होते हैं। घटनास्थल से संघर्ष के कोई स्पष्ट संकेत या तीसरे व्यक्ति की मौजूदगी के पुख्ता सबूत भी नहीं मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि यह मामला लूट नहीं, बल्कि आपसी रंजिश या निजी विवाद का परिणाम हो सकता है। मेरठ पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया और सीसीटीवी फुटेज व कॉल डिटेल्स की जांच की जा रही है। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने भी अंसल की हत्या में गहरी साजिश के आरोप लगाये हैं। बुधवार सुबह सरधना पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। 

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में ताबड़तोड़ मुठभेड़, तीन थाना क्षेत्रों में शातिर बदमाशों पर शिकंजा

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  देवबंद क्षेत्र के गांव बास्तम मे तेंदुआ दिखने से अफरा-तफरीस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  भारत-अमेरिका डील भविष्य के भारत की मजबूत नींवः संजीव बालियानवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  खालापार कोतवाली पुलिस ने किया पहला एनकाउंटर, तीन शातिर

Read More »