दरोगा से पिस्टल छीनकर पुलिस अभिरक्षा से भागा आरोपी मुठभेड़ में घायल

सीएचसी ले जाते समय शौच का बहाना कर गाड़ी से उतरते ही किया पुलिस पर हमला, गोलियां भी दागीं

मुजफ्फरनगर। कानूनी कार्रवाई से बचने की हर कोशिश उस वक्त नाकाम हो गई, जब पुलिस अभिरक्षा से फरार हुआ एक आरोपी कुछ ही घंटों में फिर से पुलिस के बीच घिर गया। अंधेरे और खेतों का सहारा लेकर भागने की योजना भी उसे ज्यादा देर तक नहीं बचा सकी। जवाबी कार्रवाई में घायल होने के बाद आरोपी को हथियार सहित फिर से पकड़ लिया गया, जिससे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की तत्परता सामने आई है।

जनपद मुजफ्फरनगर में थाना रतनपुरी पुलिस ने पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए एक आरोपी को मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से दरोगा से छीनी गई सरकारी पिस्टल, मैगजीन और 32 बोर का एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। बुढ़ाना सीओ गजेन्द्र पाल सिंह के अनुसार, 20 अप्रैल 2026 को मन्जीत उर्फ काला (22 वर्ष) पुत्र रूप सिंह उर्फ बबलू निवासी ग्राम समौली, थाना रतनपुरी को एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पेट दर्द की शिकायत की, जिस पर उसे उपचार के लिए पुलिस टीम द्वारा सीएचसी बुढ़ाना ले जाया जा रहा था। रास्ते में उसने शौच जाने का बहाना बनाया। जैसे ही पुलिस ने उसे वाहन से नीचे उतारा, उसने अचानक धक्का देकर एक उपनिरीक्षक शैलेन्द्र से सरकारी पिस्टल छीन ली और अंधेरे का फायदा उठाकर पास के गेहूं के खेत में जाकर छिप गया।

इसे भी पढ़ें:  पति की महिला मित्र ने गले में डाला दुपट्टा, बीयर-सिगरेट देकर बनाई वीडियो

घटना के बाद पुलिस टीम ने तुरंत क्षेत्र की घेराबंदी कर दी और एसओजी टीम को भी मौके पर बुलाया गया। दोनों टीमों ने आरोपी को आत्मसमर्पण की चेतावनी दी, लेकिन उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ सीमित फायरिंग की, जिसमें आरोपी घायल हो गया। जंगल की तलाशी के बाद मंडावली बागर के पास से आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। बरामदगी में वही सरकारी पिस्टल, मैगजीन और एक खोखा कारतूस शामिल हैं, जिसे उसने छीना था। घायल आरोपी को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है।

इसे भी पढ़ें:  बाबा साहब के विचारों संघर्ष से ही संविधान की रक्षाः हरेंद्र मलिक

सीओ ने बताया कि मन्जीत उर्फ काला के खिलाफ थाना रतनपुरी में पहले से दो मामले दर्ज हैं, जिनमें बीएनएस की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इस पूरी कार्रवाई को थाना रतनपुरी पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया। पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई को कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विवाद में किसान को मारी थी गोली, भाई और पिता भी हैं आरोपी

मुजफ्फरनगर। रतनपुरी पुलिस की अभिरक्षा से सरकारी पिस्टल छीनकर भागने वाला शातिर युवक मन्जीत निवासी समोली गांव में ही विवाद में एक किसान को गोली मारने का आरोपी है। मन्जीत, उसके भाई मोहित और पिता रूप सिंह के खिलाफ किसान को गोली मारने का मुकदमा दर्ज है। इसमें समोली निवासी जोगिन्द्र पुत्र प्रसादा ने एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि 18 अपै्रल को सुबह के समय खेत पर उनके भतीजे रिंकू के साथ शराब के नशे में विवाद किया था, उस समय बीच बचाव करा दिया गया था। इसके बाद जब रात के समय करीब पौने नौ बजे गांव में वो अपने भतीजे के साथ टैªक्टर ट्राॅली लेकर आ रहे थे तो ओपिन पुत्र प्रमोद के मकान के पास मन्जीत, मोहित और रूप सिंह ने आकर उनको घेर लिया। मोहित और रूप सिंह ने रिंकू को पकड़ लिया और मन्जीत ने तमंचे से उसके सिर में गोली मार दी। रिंकू गंभीर है और गाजियाबाद के निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। इसी मामले में मन्जीत को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिसमें उसने भागने का प्रयास किया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-पालिका में दाखिल-खारिज बंद, जन्म-मृत्यु में भी काम ठप

Also Read This

मुजफ्फरनगर में एडीएम वित्त-राजस्व बदले, यूपी में 84 अफसरों के तबादले

उत्तर प्रदेश/मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 84 अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर दी है। इस सूची में अपर जिलाधिकारी, अपर नगर आयुक्त, नगर मजिस्ट्रेट, विकास प्राधिकरणों के सचिव, विभिन्न विभागों में तैनात अधिकारी और कई जिलों के प्रशासनिक अफसर शामिल हैं। इस फेरबदल में मुजफ्फरनगर के अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के पद पर तैनात गजेंद्र कुमार का तबादला कर उन्हें अपर जिलाधिकारी नगर, गोरखपुर बनाया गया है। वहीं प्रयागराज विकास प्राधिकरण के सचिव अजीत कुमार सिंह को मुजफ्फरनगर का नया एडीएम वित्त एवं राजस्व नियुक्त किया गया है। इस तबादला सूची में केवल मुजफ्फरनगर ही नहीं, बल्कि वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज, आगरा,

Read More »

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई प्रधान पति का अस्पताल सील

मुजफ्फरनगर। खतौली और जानसठ क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। ए-सी-एम-ओ अजय कुमार के नेतृत्व में टीम ने शेखपुरा स्थित दयावती मेडिकेयर सेंटर पर छापा मारा। जांच में पंजीड्डत डॉक्टर अनुपस्थित मिले और अस्पताल परिसर का उपयोग आवास के रूप में पाया गया, जिसके बाद ओ-पी-डी और वार्ड को सील कर दिया गया। इसे भी पढ़ें:  ड्रोन कैमरों की निगरानी में अवैध शराब की तलाशः खादर क्षेत्रों में चला सघन अभियानयह अस्पताल शाहपुर खतौली की प्रधान रेखा भड़ाना के पति ओमपाल सिंह भड़ाना द्वारा संचालित है, जिन्हें दो दिन में स्पष्टीकरण देने के लिए नोटिस दिया गया है। इसके अलावा

Read More »

पुलिस मुठभेड़ में दो वाहन चोर घायल गिरफ्तार, छह चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र में टिकैत चौक के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो वाहन चोर एनएच-58 स्थित कूकड़ी ग्राउंड के पास बने एक खंडहर में चोरी की मोटरसाइकिलें छिपाकर रखे हुए हैं और उन्हें बेचने की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया। खुद को पुलिस से घिरा देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मसमर्पण के लिए कई बार चेतावनी दी, लेकिन बदमाश लगातार रुक-रुक कर गोली चलाते रहे। इसके बाद पुलिस

Read More »

मुजफ्फरनगर: एम्बुलेंस में था वैन का पंजीकरण, बना दी स्कूल की मिनी बस

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में स्कूली वाहनों की सुरक्षा और नियमों के पालन को लेकर परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। गुरुवार को सहायक संभागीय परिवहन विभाग द्वारा चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान में एक ऐसा वाहन पकड़ा गया, जो पूर्व में एंबुलेंस के रूप में पंजीकृत था, लेकिन उसे अवैध रूप से स्कूल वाहन बनाकर बच्चों के परिवहन में लगाया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान विभागीय अधिकारियों ने वाहन को तत्काल निरु( करते हुए भारी जुर्माना लगाया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुशील कुमार मिश्रा के नेतृत्व में विभागीय टीम ने गुरूवार को जनपद में वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान स्कूली वाहनों

Read More »

गोलमाल: गंग नहर किनारे कूड़े में मिलीं लाखों रुपये कीमत की सरकारी दवाइयां

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में सरकारी स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। एक ओर सरकारी अस्पतालों में मरीजों को आवश्यक दवाइयां उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं, वहीं दूसरी ओर सरकार द्वारा खरीदी गई हजारों सरकारी दवाइयां कूड़े के ढेर पर पड़ी मिलीं। यह मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। मुजफ्फरनगर में सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है। सरकारी अस्पतालों में मरीजों को दवाइयों की कमी बताकर बाहर से दवाइयां खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है, जबकि दूसरी ओर लाखों रुपये कीमत की सरकारी दवाइयां गंग नहर पटरी के किनारे कूड़े में

Read More »

20 मई को दवा व्यापार बंद की तैयारी, सहारनपुर केमिस्ट एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

सहारनपुर। दवा कारोबार से जुड़े लंबित मुद्दों को लेकर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का रुख तेज कर दिया है। संगठन ने 20 मई 2026 को प्रस्तावित एकदिवसीय राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद की पूर्व सूचना देते हुए सहारनपुर के जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में एसोसिएशन ने साफ कहा है कि केंद्र और राज्य स्तर पर कई बार मांगें उठाने के बावजूद दवा व्यापार और जनस्वास्थ्य से जुड़े गंभीर विषय अब तक अनसुलझे हैं। इसी कारण देशभर के दवा विक्रेताओं में नाराजगी बढ़ रही है। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन, जिला सहारनपुर ने बताया कि वह ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स उत्तर प्रदेश (OCDUP) और राष्ट्रीय संस्था ऑल इंडिया

Read More »