एमपीएल-2: रोमांचक मुकाबले में 16 रन से जीते सिल्वरटन टाइगर्स

मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग टी-20 में ऋतुराज शर्मा की विस्फोटक पारी और अहम विकेट से टिहरी फाल्कंस पर कसा शिकंजा

मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के मुकाबले में सिल्वरटन टाइगर्स ने संतुलित प्रदर्शन करते हुए टिहरी फाल्कंस को 16 रन से पराजित कर लीग तालिका में अपनी स्थिति मजबूत कर ली। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों मोर्चों पर टीम ने दबदबा बनाए रखा।

मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के अंतर्गत शुक्रवार प्रात: खेले गए लीग मुकाबले में सिल्वरटन टाइगर्स ने टिहरी फाल्कंस को 16 रन से हराकर महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। मुकाबला चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला गया। टॉस जीतकर टिहरी फाल्कंस ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सिल्वरटन टाइगर्स ने आक्रामक शुरूआत की और शुरूआती चार ओवर में ही 54 रन जोड़कर मजबूत नींव रख दी। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR--शहर में हर कदम लगे अवैध होर्डिंग और यूनीपोल

स्टार बल्लेबाज ऋतुराज शर्मा ने 42 गेंदों पर 62 रनों की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी खेली। उनकी पारी में आकर्षक चौके-छक्के शामिल रहे, जिससे दर्शकों का भरपूर मनोरंजन हुआ। योनित राजपूत ने 44 रन और श्याम चौधरी ने 27 रन का योगदान देकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। टिहरी फाल्कंस की ओर से अक्षय ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट लिए। अंकित शेरवाल और श्याम चौधरी को एक-एक सफलता मिली।

इसे भी पढ़ें:  किसका पता… किसका वोट? एक ही घर से 42 मतदाता गायब

178 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टिहरी फाल्कंस की शुरूआत संतोषजनक रही। कप्तान शिवम चौधरी ने 42 गेंदों में 66 रन की तेज पारी खेलकर टीम को मुकाबले में बनाए रखा। हालांकि मध्यक्रम के लड़खड़ाने से टीम दबाव में आ गई और निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 161 रन ही बना सकी।

अक्षय बाथवा ने 19 और सुशांत राणा ने 28 रन बनाए, लेकिन लक्ष्य तक पहुंचने के लिए यह प्रयास पर्याप्त नहीं रहा। सिल्वरटन टाइगर्स की ओर से यश गर्ग और कुलदीप कुमार ने दो-दो विकेट झटके, जबकि प्रवीण कुमार, दिव्यांश सिंह और ऋतुराज शर्मा को एक-एक सफलता मिली। आॅलराउंड प्रदर्शन के लिए ऋतुराज शर्मा को मैन आॅफ द मैच चुना गया। कप्तान शिवम चौधरी को फाइटर आॅफ द मैच सम्मान मिला। सिल्वरटन इंडस्ट्रीज के राजीव जैन और बिंदल ग्रुप के एमडी मयंक बिंदल ने दोनों खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस जीत के साथ सिल्वरटन टाइगर्स ने लीग तालिका में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। मुकाबले के दौरान दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

इसे भी पढ़ें:  परिवहन विभाग की सख्ती, ओवरलोड और नियमविहीन वाहनों पर की गई कार्रवाई, स्कूल वाहनों की अनियमितता पर जुर्माना वसूला

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  कुत्ते के काटने से किशोर की मौत, परिजनों में र्कोीरामगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य में

Read More »

लखनऊ के विकासनगर में भीषण आग, झुग्गियों में सिलेंडर धमाके

लखनऊ के विकासनगर सेक्टर-14 की झुग्गी बस्ती में बुधवार को भीषण आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि झोपड़ियों में रखे गैस सिलेंडर और फ्रिज कंप्रेसर फटने लगे, जिससे दूर-दूर तक धुआं और ऊंची लपटें दिखाई दीं। इस घटना ने बस्ती में रहने वाले परिवारों को कुछ ही मिनटों में सड़क पर ला खड़ा किया। इसे भी पढ़ें:  मुज़फ्फरनगर में चेकिंग के दौरान हंगामा — स्कॉर्पियो ने पुलिस पर चढ़ाने की कोशिश, BKU झंडा लगा वाहन पकड़ा गयाइस अग्निकांड में नुकसान कितना हुआ, इस पर अलग-अलग रिपोर्टों में अलग तस्वीर सामने आई है। सूत्रों की माने तो करीब 200 से अधिक झोपड़ियों

Read More »

यशपाल के चार तीरः मुजफ्फरनगर में सीएम दौरे बाद भाजपा में अंदरूनी खींचतान तेज

पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल पंवार की फेसबुक पोस्ट ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी, इशारों में दिए संदेश के मायने तलाशने में जुटे सियासी पंडित मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में हाल ही में हुए मुख्यमंत्री के दौरे की चर्चा अभी थमी भी नहीं थी कि अब एक सोशल मीडिया पोस्ट ने स्थानीय राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। विकास योजनाओं की सौगात और सीएम की जनसभा की गूंज की खुमारी में खोये लोगों के बीच सत्तारूढ़ दल भाजपा के भीतर चल रही संभावित खींचतान को लेकर अब सियासी चटकारों के साथ भविष्य की सियासत पर आधारित अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। मुजफ्फरनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हालिया दौरे की

Read More »