बचपन बचाने की कवायद: कक्षा 5 तक मोबाइल से होमवर्क भेजने पर रोक

गाजियाबाद में तीन बहनों के सुसाइड की घटना के बाद सरकार हुई सख्त, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग के पत्र पर पर स्कूलों को जारी हुए निर्देश

मुजफ्फरनगर। बच्चों को मोबाइल फोन की लत से दूर रखने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने अहम निर्णय लिया है, जिसके अनुपालन के लिए प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाया है। इसमें प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों को मोबाइल के बढ़ते नकारात्मक प्रभाव से बचाने के लिए कदम उठाया गया है। इसके तहत अब किसी भी शासकीय, सहायता प्राप्त या निजी विद्यालय में मोबाइल फोन के माध्यम से कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों को होमवर्क या अन्य शैक्षणिक कार्य भेजने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है।

इसे भी पढ़ें:  कार्यकर्ताओं का उत्साह, ऊर्जा और समर्पण अत्यंत प्रेरणादायकः कपिल देव अग्रवाल

जनपद मुजफ्फरनगर में कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों को मोबाइल फोन के जरिए होमवर्क, असाइनमेंट या अन्य शैक्षणिक कार्य भेजने पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाए जाने से विद्यालयों में हलचल है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार सिंह ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार को इस संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं।
इस आदेश में बताया गया है कि शासन ने यह यह निर्णय उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग, लखनऊ के पत्र के संदर्भ में लिया गया है, जिसमें गाजियाबाद में नवीं मंजिल से कूदकर तीन सगी बहनों द्वारा आत्महत्या किए जाने की दुखद घटना का उल्लेख किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 102 रोगियों को मिला लाभ

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मोबाइल फोन पर गेम खेलने की लत और पारिवारिक विरोध इस घटना की पृष्ठभूमि में प्रमुख कारण बताए गए हैं। प्रशासन ने इसे केवल एक पारिवारिक त्रासदी नहीं, बल्कि समाज और शिक्षा व्यवस्था के लिए गंभीर चेतावनी माना है। अधिकारियों का कहना है कि कम उम्र के बच्चों में मोबाइल के प्रति मानसिक, भावनात्मक और व्यवहारिक आसक्ति तेजी से बढ़ रही है। अनियंत्रित गेमिंग, सोशल मीडिया और अन्य गतिविधियां बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य, पारिवारिक संबंधों और सामाजिक संतुलन पर नकारात्मक प्रभाव डाल रही हैं।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-मंत्री कपिल देव ने विद्यार्थियों को बांटे स्मार्ट फोन

एडीएम प्रशासन के द्वारा शुक्रवार को जारी निर्देशों में कहा गया है कि विषम और अपरिहार्य परिस्थितियों को छोड़कर कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों को मोबाइल के माध्यम से किसी भी प्रकार का शैक्षणिक कार्य न भेजा जाए। साथ ही सभी विद्यालय यह सुनिश्चित करें कि समस्त शैक्षणिक गतिविधियां विद्यालय परिसर में ही संपन्न कराई जाएं और होमवर्क पारंपरिक तरीके से दिया जाए। प्रशासन का मानना है कि इस कदम से बच्चों में मोबाइल निर्भरता को कम करने में मदद मिलेगी और भविष्य में ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सकेगी।

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  दशलक्षण पर्व के दूसरे दिन उत्तम मार्दव धर्म की पूजा की गई। इस दौरान जैन मंदिरों में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान में अनुयायी मौजूद रहे।गर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके

Read More »

लखनऊ के विकासनगर में भीषण आग, झुग्गियों में सिलेंडर धमाके

लखनऊ के विकासनगर सेक्टर-14 की झुग्गी बस्ती में बुधवार को भीषण आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि झोपड़ियों में रखे गैस सिलेंडर और फ्रिज कंप्रेसर फटने लगे, जिससे दूर-दूर तक धुआं और ऊंची लपटें दिखाई दीं। इस घटना ने बस्ती में रहने वाले परिवारों को कुछ ही मिनटों में सड़क पर ला खड़ा किया। इसे भी पढ़ें:  दशलक्षण पर्व के दूसरे दिन उत्तम मार्दव धर्म की पूजा की गई। इस दौरान जैन मंदिरों में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान में अनुयायी मौजूद रहे।इस अग्निकांड में नुकसान कितना हुआ, इस पर अलग-अलग रिपोर्टों में अलग तस्वीर सामने आई है। सूत्रों की माने तो करीब

Read More »

यशपाल के चार तीरः मुजफ्फरनगर में सीएम दौरे बाद भाजपा में अंदरूनी खींचतान तेज

पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल पंवार की फेसबुक पोस्ट ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी, इशारों में दिए संदेश के मायने तलाशने में जुटे सियासी पंडित मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में हाल ही में हुए मुख्यमंत्री के दौरे की चर्चा अभी थमी भी नहीं थी कि अब एक सोशल मीडिया पोस्ट ने स्थानीय राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। विकास योजनाओं की सौगात और सीएम की जनसभा की गूंज की खुमारी में खोये लोगों के बीच सत्तारूढ़ दल भाजपा के भीतर चल रही संभावित खींचतान को लेकर अब सियासी चटकारों के साथ भविष्य की सियासत पर आधारित अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। मुजफ्फरनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हालिया दौरे की

Read More »