सीकरी में पटाखों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर मारपीट

तेज धमाकों से पशु बिदके, विरोध करने पर हमला, तीन लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के मोरना क्षेत्र के गांव सीकरी में शादी समारोह के दौरान पटाखे छोड़ने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। तेज आवाज से पशुओं के बिदकने पर हुए विरोध के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसमें कई लोग घायल हो गए।

मोरना ब्लॉक के गांव सीकरी में शुक्रवार शाम उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एक शादी के वलीमा कार्यक्रम के बाद पटाखे चलाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी मोहम्मद वाजिद के घर के पास बीते कुछ दिनों से शादी समारोह चल रहा था। इस दौरान लगातार तेज आवाज वाले पटाखे छोड़े जा रहे थे, जिससे आसपास के दुधारू पशु भयभीत हो रहे थे। पशुपालकों का कहना है कि इस वजह से पशुओं के दूध देने पर भी असर पड़ा।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-पालिका प्रशासन से नहीं बनी बात, मंगलवार को हड़ताल

शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे जब फिर से तेज धमाकों के साथ पटाखे चलाए जाने लगे, तो वाजिद ने इसका विरोध किया और अपने घर के सामने पटाखे न छोड़ने की बात कही। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि कुछ ही देर में एक पक्ष के आधा दर्जन से अधिक लोग इकट्ठा होकर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। इस दौरान धारदार हथियारों का भी इस्तेमाल किया गया। हमले में साजिद, राशिद और खालिद घायल हो गए, जिन्हें तत्काल भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

इसे भी पढ़ें:  एमजी पब्लिक स्कूल में पर्यटन, पर्यावरण और वन्य जीवन पर वाद-विवाद

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट की घटना हुई है, जिसमें कुछ लोग घायल हुए हैं। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  विकास को नई रफ्तारः मुजफ्फरनगर को नगर निगम बनाने की घोषणा

Also Read This

टिहरी में डोबरा चांठी पर्यटन मार्ग की भूमि पर सुनवाई, 5 मामलों में फिर मूल्यांकन के निर्देश

देहरादून/टिहरी गढ़वाल। कोटी कॉलोनी से डोबरा चांठी पर्यटन मार्ग निर्माण के लिए अर्जित भूमि और परिसंपत्तियों के पुनर्मूल्यांकन से जुड़े मामलों पर जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में भू-स्वामियों की आपत्तियों को सुना गया और गठित समिति की रिपोर्ट के आधार पर 18 भूमि एवं भवन स्वामियों के मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। यह सुनवाई भूमि अर्जन, पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता अधिनियम 2013 की धारा-33 के तहत की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य उन मामलों की स्थिति साफ करना था, जिनमें भू-स्वामियों ने अर्जित भूमि, भवन या अन्य परिसंपत्तियों के मूल्यांकन को लेकर आपत्ति दर्ज कराई थी। इसे भी पढ़ें: 

Read More »

मुजफ्फरनगर-छपार टोल क्षेत्र में ओवरलोड खनन वाहनों पर बड़ी कार्रवाई

परिवहन विभाग की टीम ने नौ वाहनों का किया चालान, 8.57 लाख रुपये का जुर्माना लगाया मुजफ्फरनगर। शासन के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में ओवरलोड खनन वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। छपार टोल प्लाजा क्षेत्र में परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए नौ वाहनों पर प्रवर्तन कार्रवाई की। इस दौरान भारी जुर्माना भी लगाया गया और वाहनों को पुलिस अभिरक्षा में सौंप दिया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों तथा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में सहायक संभागीय प्रवर्तन अधिकारी सुशील कुमार मिश्रा और उनकी टीम ने मंगलवार को छपार टोल प्लाजा से करीब

Read More »

दिल्ली से गोरखपुर जा रही डबल डेकर बस उन्नाव में पलटी, 24 यात्री घायल 6 यात्रियों की मौत

उन्नाव। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से गोरखपुर जा रही यात्रियों से भरी डबल डेकर प्राइवेट स्लीपर बस औरास थाना क्षेत्र में किलोमीटर 262 के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई। हादसे में छह यात्रियों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 24 लोग घायल बताए जा रहे हैं। कई घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। हादसा औरास थाना क्षेत्र के नींभाखेड़ा गांव के पास अंडरपास के नजदीक हुआ। सुबह का समय होने के कारण बस में बैठे कई यात्री नींद में थे। अचानक तेज झटका लगा और बस पलट गई। पल भर

Read More »