MUZAFFARNAGAR-दो साल में टूटी सड़क तो नपेंगे ठेकेदारः कपिल देव

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल बुधवार को शहरी विकास की योजनाओं को विभागीय समन्वय के साथ धरातल पर लाने के लिए फुल फार्म में नजर आये। उन्होंने नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को साथ लेकर शहर में होने वाले अंतरविभागीय कार्यों और पालिका के स्तर से प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को निर्देशित किया कि वो अंतरविभागीय कार्यों के लिए विभागीय समन्वय बनवाते हुए अपनी निगरानी में कार्य करायें, ताकि सरकारी धन का दुरूपयोग रूके और शहर के लिए मिले बजट का सदुपयोग करते हुए शहर को एक समुचित विकास देने का काम किया जाये।

मुजफ्फरनगर शहर के चहुंमुखी विकास के लिए अंतर विभागीय प्रस्तावित कार्ययोजना का स्थलीय निरीक्षण और आगामी कार्ययोजनाओं तथा परियोजनाओं को धरातल पर लाने के लिए उनको मूर्त रूप देने से पूर्व मेरठ रोड स्थित लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस पर उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के साथ अंतर विभागीय मीटिंग की। इसमें नगरपालिका परिषद्, लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, जल निगम, विकास प्राधिकरण सहित शहरी विकास कार्य से सम्बंधित विभागों के प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा की और विभागों के बीच विकास कार्य के लिए एक समन्वय स्थापित करने के निर्देश जिलाधिकारी को दिया। बैठक के बाद वो शहरी क्षेत्र में विकास कार्यों को कराये जाने के लिए जनता के बीच भी पहुंचे और कई क्षेत्रों में निरीक्षण करते हुए लोगों को प्रस्तावित विकासक कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान मीडिया कर्मियों से बातचीत में उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र के सर्वागीण विकास के लिए हमने समन्वय बनाने का एक प्रयास किया है, ताकि हम एक समुचित योजना के साथ शहर की जनता को ज्यादा से ज्यादा विकास कार्य समय अवधि में दे पायें। इसमें जल निकासी, सीवर, जलापूर्ति, सड़कों का निर्माण, पथ प्रकाश, चौराहों का सौन्दर्यकरण, साफ सफाई की समस्याओं का समाधान तलाशने के लिए एक योजनाब( तरीके से प्रयास शुरू किया गया है।

सांसद एवं विधायक निधि के साथ ही विभागीय समन्वय बनाकर और सरकार से मिलने वाले धन का सदुपयोग करने के लिए हमने शहरी क्षेत्र का भ्रमण किया है। इसमें जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को निर्देशित किया गया है। सड़कों के साथ ही निर्माण कार्य पर तिथि अंकित करते हुए ठेकेदार से गारंटी ली जाये। सड़क कितने दिन चलेगी, इसकी निगरानी की जाये। डेढ़-दो साल में सड़क यदि टूटती है तो ठेकेदार और विभागीय अफसरों की जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए कार्यवाही की जायेगी। नालों की सफाई केवल बरसात से पहले ही नहीं होनी चाहिए। इसके लिए नियमित रूप से टीम लगाकर लगातार सफाई की जानी चाहिए। हमारा प्रयास यह है कि शासन से जो भी पैसा विभागीय स्तर पर शहरी विकास के लिए आया है। उसमें एक संयुक्त कार्ययोजना बनाकर उसका उपयोग करते हुए शहरी विकास को चार चांद लगाये जाये। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल के साथ नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष कविता मीणा, अपर जिलाधिकारी नरेंद्र बहादुर, सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण एके राणा, एसपी ट्रैफिक अतुल कुमार चौबे, पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह, विद्युत विभाग, जल निगम व अन्य प्रमुख विभागों के मुख्य अधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-गौवंश चोरी कर गौकशी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

रामलीला टिल्ला पर महिलाओं का प्रदर्शन, मंत्री से मांगा समाधान

मुजफ्फरनगर। निरीक्षण के दौरान जब मंत्री कपिल देव अग्रवाल नगरपालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और डीएम उमेश मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों के साथ जब रामलीला टिल्ला के मुख्य मार्ग पर पहुंचे तो यहां पर क्षेत्र के परिवारों की महिलाओं ने एकत्र होकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इन महिलाओं ने मंत्री कपिल देव का पूरा काफिला घेरा तो वो और चेयरपर्सन गाड़ियों से उतरकर इन महिलाओं के बीच पहुंचे और उनकी समस्याओं को सुना। महिलाओं ने बताया कि बिना बरसात के भी कई गलियों में जलभराव की समस्या बन जाती है और घरों में नाले का गंदा पानी भर जाता है। महिलाओं ने हाथ जोड़कर समस्या का समाधान मांगा तो मंत्री कपिल देव और चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने उनको दिलासा दिया कि रामलीला टिल्ला से गुजर रहे नाले का निर्माण कार्य कराये जाने की तैयारी है। इसके लिए पैसा भी आ चुका है और जल्द ही जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। वहीं उन्होंने रामलीला टिल्ला के पास ही काम्पेक्टर के बाहर कूड़ा करकट पड़ा होने पर तत्काल ही टीम लगवाकर उसकी सफाई करवाई। 

इसे भी पढ़ें:  गोरखपुर से सीएम योगी का बड़ा ऐलान: अब यूपी के हर स्कूल में अनिवार्य होगा ‘वंदे मातरम्’ का गायन

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-गौवंश चोरी कर गौकशी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, दो फरारस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  जहीर फारूकी ने सफाई कर्मचारियों को दिया पसंदीदा तोहफावरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  गंगा सफाई से लोगों को जोड़ने शुकतीर्थ पहुंचे चंदन

Read More »