PALIKA-कर निर्धारण अधिकारी दिनेश कुमार ने संभाला चार्ज, अधिकार मिलने का इंतजार

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद् में करीब ढाई वर्ष बाद शासन के द्वारा कर निर्धारण अधिकारी तैनात किया गया। नगर निगम सहारनपुर से दिनेश कुमार को मुजफ्फरनगर पालिका में कर निर्धारण अधिकारी के रूप में तैनाती मिली। उनके द्वारा सोमवार को पालिका मुख्यालय टाउनहाल पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया गया था, लेकिन अभी उनको पूर्ण अधिकार मिलने का इंतजार है।

नगरपालिका में जनवरी 2022 के बाद से ही कर निर्धारण अधिकारी का पद खाली चल रहा था। यहां पर तैनात रहे कर निर्धारण अधिकारी अरूण कुमार का आकस्मिक निधन हो जाने के बाद शासन ने नई तैनाती नहीं की। पिछले दिनों स्थानीय निकाय निदेशालय के निदेशक डॉ. नितिन बंसल के द्वारा तबादला आदेश जारी करते हुए नगर निगम सहारनपुर में तैनात दिनेश कुमार को मुजफ्फरनगर पालिका में कर निर्धारण अधिकारी के पद पर तैनात किया। आदेश जारी होने के बाद दिनेश कुमार ने पालिका पहंुचकर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया, लेकिन उनको पूर्ण अधिकार मिलने का अभी इंतजार है। इसके लिए बोर्ड बैठक में उनकी ज्वाइनिंग का अनुमोदन करते हुए प्रस्ताव पारित किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव सीएम योगी से मिले, कहा-मेरा मुजफ्फरनगर देखने आओ सरकार

दिनेश कुमार मुख्य रूप से मेरठ जनपद के निवासी हैं। वो मेरठ निगम में 13 साल विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे हैं। इसके अलावा गाजियाबाद और सहारनपुर नगर निगमों में उनके द्वारा पांच-पांच साल तक कार्य किया गया है। पालिका के कर अधीक्षक नरेश शिवालिया भी मेरठ में तैनाती के दौरान उनके साथ काम कर चुके हैं। दिनेश कुमार को मिलनसार व्यक्तित्व वाला अधिकारी माना जाता है। अब देखना यह है कि वो यहां तैनाती के दौरान मुजफ्फरनगर पालिका के आर्थिक विकास के लिए क्या उपलब्धि हासिल कर पाते हैं। 

इसे भी पढ़ें:  बांके बिहारी मंदिर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *