15 SAAL BAD-आईएएस अफसर बनकर सीएम योगी से मिले रिंकू सिंह राही

मुजफ्फरनगर। 15 साल पहले विभागीय स्तर पर करीब सौ करोड़ रुपये का घोटाला खोलकर देश और प्रदेश में सनसनी फैलाकर रख देने वाले तत्कालीन जिला समाज कल्याण अधिकारी रिंकू सिंह राही ने अपने जज्बे और दृढ़ संकल्प से संकटों को पछाड़ते हुए एक नई राह और मिसाल कायम की है। रिंकू सिंह राही ने एक आईएएस अफसर के रूप में सीएम योगी से अपने गु्रप के साथ मुलाकात की। अब उनका मुजफ्फरनगर में प्रशिक्षु आईएएस के तौर पर इंतजार हो रहा है।

भारतीय प्रशासनिक सेवा 2023 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने मंगलवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर पहुंचकर मुलाकात की। इन अधिकारियों में मुजफ्फरनगर में करीब 15 साल पहले जिला समाज कल्याण अधिकारी के पद पर तैनात रहे रिंकू सिंह राही भी शामिल रहे। रिंकू राही भी 2023 बैच के आईएएस अफसरों में चुने गये हैं। उन्होंने भी अपने बैचमेट अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। रिंकू सिंह राही ने विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए जीवन में युवाओं के लिए एक मिसाल कायम की है। उन्होंने 15 साल पहले भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करने के कारण अपने ऊपर हुए जानलेवा हमले के बाद कहा था कि एक दिन मैं आईएएस अधिकारी बनकर मुजफ्फरनगर जनपद आऊंगा और अब माना जा रहा है कि रिंकू सिंह राही जल्द ही प्रशिक्षु आईएएस के तौर पर इस जनपद में भेजे जा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:  पुलिस ने वकीलों पर किया लाठीचार्ज, अवैध चैंबरों पर बुलडोजर चलने का कर रहे थे विरोध, बढ़ा तनाव

रिंकू सिंह राही का जन्म 20 मई 1982 को अलीगढ़ में एक निम्न मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अलीगढ़ में की और 2002 में एनआईटी, जमशेदपुर से मेटल वर्क में बीटेक की डिग्री पूरी की। उसी वर्ष, उन्होंने गेट में अखिल भारतीय स्तर पर 17वीं रैंक हासिल की, जिसने उन्हें किसी भी शीर्ष तकनीकी संस्थान में अपनी पसंदीदा स्ट्रीम में सीट सुनिश्चित करने का अधिकार दिया, लेकिन उन्होंने इसके बजाय सिविल सेवा करियर को चुना। अपने उद्देश्य को पूरा करने के लिए उन्होंने विभिन्न सिविल सेवा परीक्षाएं दीं। इसी प्रयासों में दो साल के परिश्रम के बाद 2004 में उत्तर प्रदेश प्रांतीय सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद, उन्हें 2008 में मुज़फ़्फ़रनगर में जिला समाज कल्याण अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया। पहली पोस्टिंग और युवा जोश होने के कारण रिंकू सिंह राही ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना शुरू किया और आते ही पिछले पांच वर्षों में विभागीय योजनाओं में धन वितरण की जांच के आदेश दिए। इस जांच में उन्होंने गंभीर विसंगतियां पाई और समाज कल्याण विभाग में करोड़ों का घोटाला उजागर किया। राही की शिकायतों के बाद, हथियारबंद बदमाशों ने 26 मार्च 2009 की शाम आर्य समाज रोड स्थित अधिकारी कालोनी में अपने आवास के बाहर बैडमिंटन खेलते समय उन पर हमला किया और उनके शरीर में छह गोलियां लगी। उनका जबड़ा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उन्होंने एक आंख की दृरोशनी भी खो दी, लेकिन बच गए। इस हमले में एक नेता और विभागीय एकाउंटेंट व अन्य कर्मचारियों सहित नौ लोग जेल भेजे गये थे। उच्च स्तरीय जांच टीम गठित की गई, लेकिन मामला ढुलमुल ही रहा। इसके 15 साल बाद अब वो एक आईएएस अधिकारी बनकर मुजफ्फरनगर लौटने की तैयारी में हैं। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-आयशा बनी कोमल ने मियां वसीम पर लगाया रेप का आरोप

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR PALIKA-11 माह से निलम्बित लिपिक मनोज की पत्रावली गायबजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार को एक ईंट

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »