चेयरमैन जहीर फारूकी ने जरूरतमंद लोगों को बांटे कंबल

लाला मंगत राय सुगनचंद मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा पुरकाजी में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित, सैकड़ों जरूरतमंदों को मिली राहत

पुरकाजी। कस्बा पुरकाजी के भगवती भवन में लाला मंगत राय सुगनचंद मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में असहाय व गरीब लोगों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष जहीर फारूकी एडवोकेट मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यापार मंडल अध्यक्ष निर्दाेष जैन ने की, जबकि संचालन सुशील वर्मा द्वारा किया गया।

इसे भी पढ़ें:  महाराजा अग्रसेन प्रतिमा स्थल पर वैश्य समाज में बढ़ा विवाद

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष जहीर फारूकी एडवोकेट ने कहा कि लाल मंगत राय सुगनचंद मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से वरिष्ठ समाजसेवी कपिल मित्तल द्वारा गरीबों एवं जरूरतमंदों के लिए उठाया गया यह कदम अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि ठंड के इस मौसम में कंबल वितरण से निर्धन वर्ग को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कपिल मित्तल को इस सामाजिक कार्य के लिए बधाई देते हुए अन्य समाजसेवियों से भी इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों गरीब एवं असहाय लोगों को कंबलों का वितरण किया गया। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। इस अवसर पर समाज सुधार समिति के अध्यक्ष संदीप गोयल, वरिष्ठ समाजसेवी मनीष गोयल, निर्दाेष जैन, नवीन कुमार गर्ग, वीरेंद्र सिंह, ठाकुर विपुल विक्रम सिंह, अर्जुन गुप्ता, नवीन कुमार गोयल, संजीव गोयल, डॉ. जगमोहन, डॉ. चितरंजन भट्टाचार्य, शहजाद फरीदी, नीरज सिंघल, सद्दू गौर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सामाजिक एकता एवं सेवा भाव के संदेश के साथ किया गया।

इसे भी पढ़ें:  स्कूल वैन की टक्कर से ढाई वर्षीय मासूम बालक की दर्दनाक मौत

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-शुकदेव की नगरी में उमड़ा आस्था का सागरस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता है।

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  जीनस पेपर मिल के वेस्ट पेपर गोदाम में भीषण आग, घंटों बाद पाया काबूवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  स्कूल वैन की टक्कर से ढाई वर्षीय मासूम बालक

Read More »