PALIKA-ओमबीर और सालिम की ताजपोशी से पालिका में जश्न

मुजफ्फरनगर। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश की शाखा मुजफ्फरनगर के द्वारा आयोजित किये गये कार्यक्रम में संगठन में नई जिम्मेदारियों के साथ बड़े बाबू के रूप में पहचान बनाने वाले लिपिक ओमबीर सिंह और मौहम्मद सालिम के साथ ही अन्य कर्मचारियों की ताजपोशी किये जाने पर जश्न का माहौल नजर आया। सभी कर्मचारियों ने नय पदीय दायित्व संभालने पर बधाई दी और मिष्ठान वितरित किया गया।

स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश की शाखा मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष बृजमोहन व महामंत्री विकास कुमार द्वारा पालिका सभागार में एक बैठक आहूत की गई, जिसमें अध्यक्ष बृजमोहन द्वारा सभी कर्मचारियों को बताया गया कि स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन लखनऊ के प्रान्तीय अध्यक्ष ललित त्यागी जी एवं प्रान्तीय महामंत्री श्रवण कुमार तिवारी द्वारा पुनः ओमवीर सिंह को प्रान्तीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  शाहपुर मेन बाजार में आधी रात धमाका, तीन दुकानें जमींदोज

इसके अतिरिक्त निर्माण विभाग में कार्यरत मौहम्मद सालिम को मंडलीय महामंत्री, जलकल विभाग के कैलाश नारायण को सहायक मंत्री, कर विभाग के अरविन्द कुमार को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस अवसर पर समस्त कर्मचारियों द्वारा ध्वनिमत से अपनी खुशी जाहिर की गई तथा ओमवीर सिंह, मौहम्मद सालिम, कैलाश नारायण और अरविन्द कुमार को फूल मालाएं पहनाकर मुबारकबाद पेश की गई। समस्त मनोनीत कर्मचारियों द्वारा सबका धन्यवाद देते हुए संगठन को मजबूत किये जाने एवं कर्मचारी हित में सदैव तत्पर रहते हुए कार्य किये जाने का आश्वासन दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  बाराबंकी हादसा: बिठूर से लौट रही अर्टिगा ट्रक से टकराई, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  शाहपुर मेन बाजार में आधी रात धमाका, तीन दुकानें जमींदोजजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार को एक ईंट

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »