KHATU SHAYAM BIRTH DAY-धूमधाम से निकलेगी बाबा श्याम की शोभायात्रा

मुजफ्फरनगर। श्री गणपति धाम ट्रस्ट समिति के द्वारा भरतिया कालोनी में भगवान श्री खाटू श्याम जन्मोत्सव के आयोजन की तैयारी पूर्ण कर ली गई हैं। परम्परागत विशाल शोभायात्रा नौ नवम्बर को निकाली जायेगी, जिसके लिए भक्तों में असीम उत्साह और भक्तिभाव का वातावरण बना नजर आ रहा है।

गुरूवार को गणपति धाम मंदिर परिसर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए श्री गणपति धाम समिति के पदाधिकारी भीम सैन कंसल ने बताया कि भरतिया कालोनी स्थित श्री गणपति खाटू श्याम मंदिर में भगवान श्री खाटू श्याम जन्मोत्सव 09से 13 नवम्बर तक मनाया जा रहा है। इस शुभ अवसर पर विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी भगवान श्री खाटू श्याम जी की जन्मोत्सव शोभायात्रा 09 नवम्बर दिन शनिवार को प्रातः 10.00 बजे से निकाली जायेगी। शोभायात्रा गणपति धाम मंदिर से प्रारम्भ होकर परम्परागत मार्ग से नवीन मंडी स्थल, गुड मंडी होते हुए राजबाहा रोड से नई मंडी बड़ा डाकखाने के सामने से निकलकर गौशाला रोड़ से नन्दी स्वीटस के बराबर से होते हुए पुरानी गुड मण्डी, पीठ बाजार, बिन्दल बाजार होते हुए मेहता क्लब, वकील रोड होते हुए चौड़ी गली से गौशाला रोड़ से होकर भोपा पुल होते हुए मालवीय चौक होते हुए अंसारी रोड सर्राफा बाजार, भगत सिंह रोड से होते हुए शिव चौक, टाउन हाल रोड़ से मालवीय चौक के बराबर से होते हुए सिविल लाइन्स थाने के सामने से पचैण्डा रोड़, रेलवे ओवर ब्रिज से होते हुए गांधी कालोनी बिजलीघर के सामने वाली रोड़ से होते हुए लक्ष्मीनारायण मन्दिर होकर मुख्य मार्ग से द्वारिकापुरी रोड, भोपा रोड़, भोपा रोड़ पर पुल के बराबर से होते हुए वकील रोड से डाकखाना रोड़ होते हुए वापस मंदिर पर सम्पन्न होगी।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद में सीएम योगी संग विधायक राजीव गुम्बर की सेल्फी वायरल

शोभायात्रा में 05 बैण्ड, ढोल, 10 झांकियाँ व बाबा श्याम का रथ हाथों से खींचा जायेगा। इस अवसर पर यात्रा मार्ग को झण्डों, तोरणों से सजाया जा रहा है। 10 नवम्बर 2024 को श्याम नाम मेहन्दी उत्सव मंदिर प्रांगण में सायं 7.00 बजे मनाया जायेगा। 11 नवम्बर को सायं 7 बजे निशान वितरण होगा और 12 नवम्बर प्रातः 9 बजे से एकादशी निशान यात्रा शिव चौक से प्रारम्भ होकर मन्दिर प्रांगण पर सम्पन्न होगी। इसी दिन एकादशी भव्य कीर्तन रात्रि को 8.00 बजे से मंगला आरती तक रहेगा। 13 नवम्बर को रात्रि में बधाई उत्सव व उसके उपरान्त भण्डारे के साथ उत्सव का समापन होगा। इस दौरान मुख्य रूप से श्री गणपति खाटू श्याम मन्दिर परिवार से भीमसेन कसल, अशोक गर्ग, अनिल गोयल, चचा जेपी गोयल, कैलाश चन्द ज्ञानी, सोमप्रकाश कुच्छल, अम्बरीश सिंघल, बिजेन्द्र कुमार रानो, विकास अग्रवाल, विनोद राठी, प्रतीक कंसल, नीरज गोयल, अमित गोयल, अमित गुप्ता, अंकित अग्रवाल, रजत गोयल, नवीन अग्रवाल, शशंक राणा, शुभम तायल, रजत राठी, नवनीत गुप्ता, यश गर्ग, तुषार गर्ग आदि मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  रजबहे के पास बाइक से टकराकर पलटी कार, युवक की मौत
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *