शामली गैस सिलिंडर कालाबाजारी: 900 का सिलिंडर 1500 में

शामली गैस सिलिंडर कालाबाजारी का मामला सामने आया है, जहां बाजार में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलिंडर महंगे दामों पर बेचे जा रहे हैं। जिले में सामान्यतः 900 रुपये में मिलने वाला घरेलू गैस सिलिंडर अब 1500 रुपये तक में बिक रहा है, जबकि 1900 रुपये का कमर्शियल सिलिंडर 2200 से 2800 रुपये तक में बेचा जा रहा है। बताया जा रहा है कि अमेरिका-इस्रायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर अब गैस आपूर्ति पर भी पड़ने लगा है। आपूर्ति कम होने से बाजार में सिलिंडरों की कालाबाजारी तेज हो गई है, जिससे खासकर होटल, ढाबा और हलवाई कारोबारियों की परेशानी बढ़ गई है। पड़ताल में सामने आई शामली गैस सिलिंडर कालाबाजारी –

इसे भी पढ़ें:  मेडिकल मावेरिक्स की रोमांचक जीत, टिहरी फाल्कन्स को 15 रन से हराया

 शामली  संवाददाता: होटल के लिए सिलिंडर चाहिए, मिल जाएगा? दुकानदार: मिल जाएगा, 2200 रुपये लगेंगे। संवाददाता: कुछ कम हो जाएगा क्या? दुकानदार: नहीं, वैसे ही सिलिंडरों की कमी चल रही है।

 कांधला संवाददाता: सिलिंडर कितने का मिलेगा? दुकानदार: 1500 रुपये में मिल जाएगा।संवाददाता: पहले तो 900 रुपये में मिलता था। दुकानदार: अब रेट बढ़ गए हैं, सिलिंडरों की कमी चल रही है।

मुजफ्फरनगर रोड पर होटल चलाने वाले राजू और शिवम का कहना है कि पिछले कई दिनों से कमर्शियल सिलिंडर आसानी से नहीं मिल रहे हैं। मजबूरी में उन्हें 2200 रुपये तक में सिलिंडर खरीदना पड़ रहा है। वहीं कुलदीप और सन्नी ने बताया कि वे दिल्ली रोड से 2200 से 2500 रुपये तक में सिलिंडर खरीद रहे हैं। उनका कहना है कि यदि इसी तरह सिलिंडरों की कमी बनी रही तो ढाबा बंद कर दूसरा काम करना पड़ सकता है। कमर्शियल सिलिंडर की कमी का असर हलवाई की दुकानों, चाट ठेलों और ढाबों पर साफ दिखाई देने लगा है। दुकानदारों का कहना है कि यदि स्थिति जल्द सामान्य नहीं हुई तो उन्हें पुराने समय की तरह लकड़ी या कोयले की भट्ठियां जलानी पड़ेंगी। इससे कारोबार प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शहर के विकास में पालिका का सहयोगी बनेगा एमडीए

 जिला आपूर्ति अधिकारी अंकुर यादव ने कहा कि जिले में घरेलू गैस सिलिंडरों की कोई कमी नहीं है। कमर्शियल सिलिंडर स्कूलों और अस्पतालों को प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि कहीं गैस सिलिंडर की कालाबाजारी या अधिक कीमत वसूली की शिकायत मिलती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  यमुना के उफान से थमा मुजफ्फरनगर का रेल यातायात

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  सवा करोड़ की लागत से बन रहा अहिल्याबाई स्मारक शहर को देगा नई पहचानः गौरव स्वरूपगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं

Read More »

लखनऊ के विकासनगर में भीषण आग, झुग्गियों में सिलेंडर धमाके

लखनऊ के विकासनगर सेक्टर-14 की झुग्गी बस्ती में बुधवार को भीषण आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि झोपड़ियों में रखे गैस सिलेंडर और फ्रिज कंप्रेसर फटने लगे, जिससे दूर-दूर तक धुआं और ऊंची लपटें दिखाई दीं। इस घटना ने बस्ती में रहने वाले परिवारों को कुछ ही मिनटों में सड़क पर ला खड़ा किया। इसे भी पढ़ें:  सवा करोड़ की लागत से बन रहा अहिल्याबाई स्मारक शहर को देगा नई पहचानः गौरव स्वरूपइस अग्निकांड में नुकसान कितना हुआ, इस पर अलग-अलग रिपोर्टों में अलग तस्वीर सामने आई है। सूत्रों की माने तो करीब 200 से अधिक झोपड़ियों के जाली है। दमकल

Read More »

यशपाल के चार तीरः मुजफ्फरनगर में सीएम दौरे बाद भाजपा में अंदरूनी खींचतान तेज

पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल पंवार की फेसबुक पोस्ट ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी, इशारों में दिए संदेश के मायने तलाशने में जुटे सियासी पंडित मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में हाल ही में हुए मुख्यमंत्री के दौरे की चर्चा अभी थमी भी नहीं थी कि अब एक सोशल मीडिया पोस्ट ने स्थानीय राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। विकास योजनाओं की सौगात और सीएम की जनसभा की गूंज की खुमारी में खोये लोगों के बीच सत्तारूढ़ दल भाजपा के भीतर चल रही संभावित खींचतान को लेकर अब सियासी चटकारों के साथ भविष्य की सियासत पर आधारित अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। मुजफ्फरनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हालिया दौरे की

Read More »