एम.जी. पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाई गई दीपावली

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल में सोमवार को दीपावली उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान परम्परागत तरीके से दीपावली उत्सव को मनाया गया और सभी को शुभकामनाएं दी गई।

एम.जी. पब्लिक स्कूल में दीपावली कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एम.जी. चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सतीश चन्द गोयल के साथ ही एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल और कोषाध्यक्ष रोहित सिंघल भी उपस्थित रहे। अतिथियों का विद्यालय प्रांगण में प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने स्वागत करते हुए अभिनंदन किया। अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके उपरांत शिक्षिका अनिता बालियान ने सुन्दर रामभजन प्रस्तुत किया।

प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि दीपावली उत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत विद्यालय में आर्ट एण्ड क्राफ्ट आधारित अनेक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने दीया सज्जा, कंदील मेकिंग और रंगोली बनाकर अपनी कला प्रतिभा को प्रदर्शित किया। प्राइमरी विंग में कक्षा 1 से 5 और कक्षा-6 से 8 तक के विद्यार्थियों के बीच रंगोली प्रतियोगिता कराई गई। बच्चों द्वारा कक्षाओं में ही सुन्दर और आकर्षक कंदील बनाई, साथ ही कागज और दूसरी सामग्री से दीपक बनायें, उनको रंगों के सहारे एक आकर्षक रूप प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में एम.जी. चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सतीश चन्द गोयल ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनको सनातन धर्म के प्रति अपने धार्मिक दायित्वों को पूर्ण करने के लिए प्रेरित करते हुए त्यौहारों और धार्मिक आयोजनों में देवी-देवताओं की मूर्तियों तथा पूजन सामग्री का श्रद्धाभाव से निस्तारण करने की सीख दी ताकि देवी देवताओं और मंदिरों में चढ़ाई जाने वाली पूजन सामग्री का अनादर न हो पाये। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमें अपना जीवन दीपक की भांति बनाना चाहिए, क्योंकि दीपक खुद जलकर बाहर फैले अंधियारे को दूर करने के लिए प्रकाश प्रदान करता है। इसी प्रकार हमें भी समाज और राष्ट्र हित में अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रकाश फैलाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस त्यौहार को बुराई के अंत के रूप में भी मनाया जाता है, ऐसे में हमें भी अपनी बुराईयों को त्यागने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने दीपावली पर मिट्टी की मूर्तियां लाने के लिए प्रेरित किया ताकि उनका श्रद्धाभाव के साथ निस्तारण हम कर सकें। कार्यक्रम में एम.जी. चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सतीश चन्द गोयल और अन्य अतिथियों के द्वारा विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं और सहायक कर्मचारियों को उपहार प्रदान कर पंच उत्सव दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

इसे भी पढ़ें:  सीएम योगी के ऐतिहासिक स्वागत को तैयार मुजफ्फरनगर पालिका

Also Read This

प्रदेश में इस महीने ज्यादा आएगा बिजली बिल, फ्यूल सरचार्ज 10% तक बढ़ेगा 

लखनऊ। जून 2026 के बिजली बिलों में 10 प्रतिशत तक ईंधन और बिजली खरीद समायोजन अधिभार लगाने का फैसला किया है। मार्च में बिजली खरीद और ट्रांसमिशन पर बढ़ी लागत की भरपाई उपभोक्ताओं से की जाएगी। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं का बिल जून माह में 10 फीसदी अधिक आएगा। यह बढोतरी मार्च माह के ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) के रूप में होगी। प्रदेश में नए नियमों के तहत ईंधन अधिभार की दर घटती – बढ़ती रहती है। मार्च माह का फ्यूल सरचार्ज जून माह में वसूला जाएगा। ऐसे में जून माह का बिजली बिल करीब 10 फीसदी अधिक आएगा। हालांकि पावर कार्पोरेशन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है

Read More »

फोर्स बुला लो, खाली नहीं करेंगे सरकारी आवास- राबड़ी देवी

पटना। बिहार सरकार के भवन निर्माण विभागने विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास खाली करने का निर्देश दिया है। अब इस मामले पर सियासत गरमा गई है। पटना में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने इस मामले में बड़ा बयान दिया है। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। सीएम सम्राट चैधरी के नेतृत्व वाली सरकार ने उन्हें सर्कुलर रोड स्थित आवास संख्या-10 खाली करने का निर्देश दिया था। अब इस मामले में सियासत गरमा गई है। शनिवार दोपहर पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान राबड़ी देवी ने

Read More »

बुढ़ाना में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, दहशत का माहौल

सोने के आभूषण, नकदी और कीमती सामान सहित करीब पांच लाख रुपये का माल ले उड़े चोर, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। बुढाना कोतवाली क्षेत्र के लुहसाना रोड स्थित एक मकान में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर क्षेत्र में सनसनी फैला दी। बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने घर में रखे सोने के आभूषण, नकदी और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके के लोगों में भय और असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार

Read More »