सलमान खान को धमकी देने वाला तैय्यब नोएडा से गिरफ्तार

नोएडा। अभिनेता सलमान खान को धमकी देने के मामले में मुंबई पुलिस ने एक आरोपी को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक नोएडा (गौतमबुद्धनगर) में कारपेंटर का काम करता है। युवक की पहचान मोहम्मद तैयब (18) के रुप में हुई है। वह दिल्ली में रहता है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक ने मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में टैक्स्ट मैसेज किया था कि मैं सलमान खान को नहीं छोड़ूंगा। धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया। इसके बाद मोबाइल नंबर से धमकी देने वाले की तलाश शुरू हुई। युवक की लोकेशन यूपी की मिली तो मुंबई पुलिस ने यूपी पुलिस मुख्यालय को इनपुट दिया। इसके बाद मंगलवार को आरोपी युवक मोहम्मद तैयब निवासी दिल्ली को मुंबई की बांद्रा पुलिस ने नोएडा के थाना सेक्टर 39 इलाके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक सेक्टर-92 की एक कोठी में कारपेंटर का काम कर रहा था। उसे आठ हजार रुपये महीने का वेतन मिलता है। मुंबई पुलिस की दो टीम नोएडा आई हुई हैं। एसीपी नोएडा प्रवीण कुमार सिंह ने आरोपी को पकड़े जाने की पुष्टि की। मोहम्मद तैयब मूल रुप से बरेली का रहने वाला है। इस समय अपने चाचा के पास कर्दनपुरी, अंबेडकर चौक ज्योति नगर दिली में रह रहा था। पिता का नाम ताहिर है। वह बरेली में दर्जी का काम करता है।

इसे भी पढ़ें:  20 घंटे में पकड़ा गया 13.65 लाख और फार्च्युनर उड़ा ले जाने वाला ड्राईवर

मुंबई पुलिस आरोपी युवक को सूरजपुर कोर्ट लेकर गई है, कोर्ट में पेश कर पुलिस ट्रांजिट रिमांड की मांग करेगी। फिर रिमांड पर मुंबई लेकर जाएगी। सेक्टर-39 थाने के बाहर मीडिया का जमावड़ा लगा है। नोएडा पुलिस जांच पर अभी कुछ आधिकारिक तौर पर नहीं बोल रही है। आगे की जांच मुंबई पुलिस करेगी। सूत्रों के मुताबिक मुंबई पुलिस की एक टीम आरोपी के दिल्ली स्थित घर पर मौजूद है। वहां ज्योति नगर थाना पुलिस को सूचना देकर आरोपी के चाचा का घर भी खंगाला जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कल्लू भाई की दुकान पर जीएसटी का छापा

Also Read This

मुजफ्फरनगर में भीषण गर्मी के चलते बदला स्कूलों का समय

सभी बोर्ड के लिए आदेश जारी, नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी विद्यालय अब सुबह 7.30 से दोपहर 12.30 बजे तक होंगे संचालित मुजफ्फरनगर। भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिले में नर्सरी से कक्षा आठवीं तक संचालित सभी विद्यालयों के समय में बदलाव किया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि परिषदीय विद्यालय एक जुलाई से विद्यालय खुलने के साथ ही नया समय लागू रहेगा। जबकि अन्य विद्यालय खुल चुके हैं। इसे भी पढ़ें:  सूजड़ू की इश्कबाज गजाला की मेरठ पुलिस को सरगर्मी से तलाश उन्होंने बताया कि पूर्व निर्धारित समय प्रातः 8.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक था, लेकिन

Read More »

गांव पावटी में प्रस्तावित शराब ठेके का ग्रामीणों ने किया विरोध, डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

उचित निर्णय नहीं लिया तो ग्रामीण बड़े स्तर पर आंदोलन और धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे

Read More »