वेटनरी विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे 3.50 लाख

ठगी होने पर मुकुल ने मंडी पुलिस को शिकायत दी, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर। एक युवक से करीब दो साल पहले वेटनरी विभाग में एम्बुलेंस पर सहायक कर्मचारी की नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपये ठग लिये गये। महीनों इंतजार के बाद भी नौकरी नहीं मिली, दबाव बनाया तो फर्जी नियुक्ति पत्र देकर कंपनी में ज्वाइनिंग के लिए भेज दिया गया। वहां धोखाधड़ी की पोल खुलने पर पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने पीड़ित को धमकाया, पुलिस से शिकायत की तो कोई कार्यवाही नहीं की गई। अब कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
नई मंडी थाना क्षेत्र के निराला नगर पचेंडा रोड निवासी 40 वर्षीय मुकुल रोहतगी पुत्र प्रवीण कुमार ने धोखाधड़ी के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज किया है। मुकुल के अनुसार उसके परिजनों की रामकुमार पुत्र धर्म सिंह निवासी रानीपुर बस्ती नकुड जनपद सहारनपुर के साथ जान पहचान थी, इसी कारण वो भी रामकुमार को जानता था। जनवरी 2023 में रामकुमार उससे मिला तो उसने पशुपालन विभाग में एम्बुलेंस सहायक के पद पर नौकरी निकलने की जानकारी देते हुए इसमें उसको लगवाने का भरोसा दिलाया। बताया कि एम्बुलेंस में कर्मचारी उपलब्ध कराने का ठेका किसी प्राइवेंट एजेंसी के पास है, इसलिए मेडिकल इक्युमेंट की सिक्योरिटी के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपये जमा कराने होंगे। मुकुल इस नौकरी के लिए राजी हो गया और उसने रामकुमार को तीन किश्तों में साढ़े तीन लाख रुपये दे दिये। इसमें कुछ पैसा मुकुल ने मुथुट फाइनेंस से गोल्ड लोन के तौर पर लिया था।
आरोप है कि काफी समय बीत जाने के बाद भी रामकुमार ने नौकरी नहीं दिलाई। इस बीच मुकुल बार बार रामकुमार से नौकरी के बाबत सम्पर्क करता रहा और वो हर बार टाल-मटोल करता रहा। इसी बीच 10 जून 2023 को रामकुमार ने मुकुल को एक नियुक्ति पत्र की फोटोकॉपी उपलब्ध कराई और बताया कि नियुक्ति पत्र कंपनी ने जारी कर दिया है और कंपनी में जाकर ज्वाइनिंग करोगो तो असली कॉपी मिल जायेगी। मुकुल पत्र लेकर कंपनी में पहुंचकर मिला तो वहां से किसी भी नौकरी के लिए ऐसा कोई नियुक्ति पत्र जारी करने से इंकार कर दिया गया। मुकुल ने बताया कि रामकुमार ने उसको फर्जी नियुक्ति पत्र देकर साढ़े तीन लाख रुपये हड़प लिये। ठगी का अहसास होने पर मुकुल ने मंडी पुलिस को शिकायत दी, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई तो उसने एसीजेएम प्रथम के यहां अर्जी दाखिल की। कोर्ट के आदेश पर मंडी पुलिस ने रामकुमार के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगरः सफाई कर्मचारी की मौत पर हंगामा, शव रखकर वाल्मीकि समाज ने लगाया जाम

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  फर्जी जमानतः शातिर लुटेरे नीरज बाबा के अधिवक्ता के खिलाफ मुकदमा दर्जस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  बारिश से तबाही का मंजरः नंगला राई में नहर की पटरी टूटी, खेत जलमग्नवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगरः सफाई कर्मचारी की मौत पर हंगामा, शव रखकर

Read More »