तेज रफ्तार दौड़ती कार का पहिया निकला, पति-पत्नी की मौत

दिल्ली से हरिद्वार गंगा स्नान करने जा रहे परिवार के साथ हाईवे पर हुआ हादसा, मासूम बच्ची सहित तीन घायल

मुजफ्फरनगर। पुरकाजी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच- 58 पर फलौदा के निकट भैसानी कट पर दिल्ली से हरिद्वार जा रहे वेगनआर कार सवार परिवार की गाड़ी अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। कार में पति-पत्नि और एक मासूम बच्ची सहित पांच लोग सवार थे। चलती कार का टायर अचानक निकल गया, जिसके चलते अनियंत्रित होकर गाड़ी पलट गई। इस हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत होने की खबर है, जबकि तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने पति पत्नी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
प्राप्त समाचार के अनुसार दिल्ली निवासी तुलसी राम गौड़ अपने परिवार के साथ हरिद्वार से गंगा स्नान करने के लिए जा रहे थे। मुजफ्फरनगर में हाईवे पर यह भयानक हादसा हो गया। तुलसीम राम और उनकी पत्नी संतोष की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त कार की स्पीड करीब 100 किमी प्रतिघंटा रही होगी। पुरकाजी में दिल्ली देहरादून हाइवे पर भैसानी कट के पास दिल्ली से हरिद्वार जा रहे श्रद्धालुओं की कार पिछला पहिया निकल जाने पर पलट गई। बच्ची समेत तीन लोग घायल हो गए।
पुरकाजी थाना प्रभारी जयवीर सिंह ने हादसे के सम्बंध में जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली के बसंत विहार निवासी तुलसी राम गौड़ (60) अपनी पत्नी संतोष देवी (55) व पुत्री गीता (26), पुत्र नीतीश (25) और तीन साल की पोती काशवी के साथ वैगनआर कार से हरिद्वार गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। कार उनका पुत्र नीतीश चला रहा था। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर गांव फलौदा के समीप भैसानी कट के पास अचानक तेज रफ्तार दौड़ रही कार का पिछला पहिया निकल गया। इसके बाद कार अनियंत्रित हो गई और हाईवे पर ही कई पलटे खाने के बाद डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद कार सवारों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की सहायता से कार में फंसे लोगों को निकालकर अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने तुलसी राम और संतोष को मृत घोषित कर दिया। बाकी घायलों को भी मामूली चोट आई थी, उनको वहीं पर उपचार दिलाया गया। शवों का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायल परिवार के दूसरे लोगों को भी सूचित कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-भाजपा नेता की पत्नी के चुनाव के खिलाफ दायर याचिका खारिज

Also Read This

मुहर्रम जुलूस के रूट में बदलाव की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

आरोप है कि कुछ स्थानों पर लंबे समय तक रुककर मातम किए जाने से स्थानीय लोगों की धार्मिक भावनाएं प्रभावित होती हैं

Read More »

30 जून के बाद एनसीआर में नहीं चलेंगे ईंट भट्ठे, कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

ईंट निर्माता कल्याण समिति ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, नियमों के समान अनुपालन की उठाई मांग मुजफ्फरनगर। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में संचालित ईंट भट्ठों को 30 जून के बाद बंद करना होगा। इसी को लेकर मुजफ्फरनगर के ईंट भट्ठा संचालकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि निर्धारित तिथि के बाद जिले में कोई भी भट्ठा संचालित न होने दिया जाए। ईंट निर्माता कल्याण समिति ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर नियमों का समान रूप से पालन सुनिश्चित कराने की अपील की है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में लागू पर्यावरणीय नियमों और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन को लेकर ईंट निर्माता कल्याण

Read More »