विकास की सौगात लेकर मुजफ्फरनगर आ रहे सीएम योगी

9 अप्रैल को मुजफ्फरनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संभावित दौरा, जिला प्रशासन सतर्क, विकास परियोजनाओं की समीक्षा हुई तेज, देवी अहिल्याबाई स्मारक का हो सकता है लोकार्पण

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित आगमन को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। विकास कार्यों की समीक्षा, नई परियोजनाओं की सौगात और जनसभा की तैयारियों ने जिले में गतिविधियों को गति दे दी है। राजनेताओं के साथ ही जिला प्रशासन ने सतर्क होकर कार्यक्रम की रूपरेखा बनाने में भागदौड़ प्रारम्भ कर दी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुजफ्फरनगर आगमन की इस संभावित योजना को अमलीजामा पहनाने में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल की अहम भूमिका रही है। उन्होंने 16 मार्च को लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मुजफ्फरनगर के विकास कार्यों के लिए दौरे का आग्रह किया था, जिसे अब स्वीकार कर लिया गया है। मुजफ्फरनगर में 9 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। लखनऊ से संकेत मिलते ही जिलाधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए जिले में चल रही प्रमुख विकास परियोजनाओं की विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।

इसे भी पढ़ें:  रक्षाबंधन पर शहर भ्रमण पर निकले मंत्री कपिल देव ने बहनों से बंधवाई राखी

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी का कार्यक्रम जिला मुख्यालय पर केंद्रित रहेगा, जहां वे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण और लोकार्पण कर सकते हैं। इस दौरान नगरपालिका परिषद द्वारा निर्मित देवी अहिल्याबाई होल्कर के नवीन स्मारक का उद्घाटन प्रमुख आकर्षण हो सकता है। नगरपालिका परिषद् के द्वारा करीब सवा करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस स्मारक के साथ चौराहे का व्यापक सौंदर्यकरण भी किया गया है। देवी अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर बने इस स्मारक को लेकर पाल समाज में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। पाल महासभा के पदाधिकारी भी इस कार्यक्रम को लेकर सक्रिय हैं और इसे समाज के लिए गौरवपूर्ण क्षण मान कर उत्साह व्यक्त कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को दिया वीआईपी ट्रीटमेंट!

इसके अलावा मुख्यमंत्री द्वारा जिले को कई अन्य विकास परियोजनाओं की सौगात दिए जाने की संभावना है। हाल ही में जिला मुख्यालय की नगरपालिका परिषद् को नवयुग पालिका योजना के अंतर्गत स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने की मंजूरी मिली है। इसके लिए मंत्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा शासन को प्रस्ताव दिया गया था। खुद मुख्यमंत्री के सहारनपुर दौरे पर उन्होंने सीएम योगी से विशेष वार्ता कर मुजफ्फरनगर को स्मार्ट सिटी योजना में शामिल करने का आग्रह किया था। 23 मार्च को हुई यूपी कैबिनेट बैठक में इस योजना को स्वीकृति दी गई थी, जिसके तहत करीब 70 करोड़ रुपये की पंचवर्षीय कार्ययोजना पर काम शुरू हो चुका है।

इसे भी पढ़ें:  पीएनजी गैस क्या है: युद्ध में भी क्यों नहीं रुकी सप्लाई

संभावित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री रोजगार मेले का शुभारंभ कर सकते हैं, साथ ही एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। मोरना शुगर मिल के विस्तार, नवयुग पालिका योजना के क्रियान्वयन, देवी अहिल्याबाई होल्कर स्मारक के लोकार्पण और अन्य विकास परियोजनाओं के शिलान्यास की भी तैयारी की जा रही है। यह दौरा जिले के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने और विकास कार्यों को नई गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रशासनिक स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है, जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके। हालांकि अभी सीएम योगी के दौरे को लेकर जिला प्रशासन के स्तर से कोई भी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई, लेकिन उनके संभावित दौरे को लेकर पुलिस, प्रशासन और राजनीतिक स्तर पर हलचल तेज होती नजर आ रही है।

Also Read This

ईद उल अजहा को लेकर पालिका अलर्ट, मीनाक्षी स्वरूप ने की समीक्षा

कुर्बानी के पशुओं के अवशेषों के निस्तारण हेतु विशेष टीमें की गठित, नागरिकों से प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने की अपील

Read More »

सात दिन में फिर बदले मुजफ्फरनगर के एडीएम एफआर, अनिरुद्ध प्रताप सिंह तैनात

प्रयागराज से भेजे गए अजीत कुमार सिंह का तबादला निरस्त, अब गौतमबुद्धनगर में शासन ने किया तैनात मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एडीएम वित्त एवं राजस्व (एफआर) की तैनाती को लेकर पिछले सात दिनों से बनी असमंजस की स्थिति आखिरकार समाप्त हो गई। शासन ने एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पीसीएस अधिकारी अनिरुद्ध प्रताप सिंह को मुजफ्फरनगर का नया एडीएम एफआर नियुक्त किया है। वहीं प्रयागराज से मुजफ्फरनगर भेजे गए अजीत कुमार सिंह का तबादला निरस्त कर उन्हें अब गौतमबुद्धनगर भेज दिया गया है। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने शुक्रवार की देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एक आईएएस और 19 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर

Read More »

मुजफ्फरनगर-खेलते समय दर्दनाक हादसा, ठेले की टक्कर से मासूम की मौत

मीरापुर कस्बे में सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा, मासूम बालक की मौत से परिवार में मचा कोहराम मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के मीरापुर कस्बे में खेलते समय एक दर्दनाक हादसे में छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चों के साथ ठेले से खेलते वक्त मासूम दीवार और ठेले के बीच बुरी तरह दब गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसने हादसे की भयावह तस्वीर सामने ला दी। इसे भी पढ़ें:  धार्मिक आस्था और सामाजिक समरसता का संगम श्री बालाजी धाम मंदिर में शिव शक्ति महायज्ञ का शुभारंभ, कलश यात्रा

Read More »

कोई बच्चा आर्थिक मजबूरी में शिक्षा से वंचित न रहे, 75 जनपदों में लागू होगी श्रमिक विद्या योजना: योगी

लखनऊ । आर्थिक मजबूरी के कारण कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। बाल श्रमिक विद्या योजना अब प्रदेश के सभी 75 जिलों में लागू होगी। सरकार कौशल विकास, रोजगार मेले, सेवामित्र व्यवस्था और श्रमिक सुविधा केंद्रों को मजबूत कर युवाओं और श्रमिकों को बेहतर अवसर देने पर जोर दे रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रमिक कल्याण, कौशल विकास और रोजगार सृजन को और व्यापक तथा परिणाममुखी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। उन्होंने बाल श्रमिक विद्या योजना को प्रदेश के सभी 75 जनपदों में विस्तारित करने, ‘सेवामित्र व्यवस्था’ को और प्रभावी बनाने, निर्माण श्रमिकों के लिए बड़े शहरों में आधुनिक श्रमिक सुविधा केंद्र विकसित करने तथा रोजगार

Read More »