MUZAFFARNAGAR-शहर की सड़कों के बाद अब घरों में लगे कूड़े के ढेर

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के साथ अनुबंध के आधार पर शहर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के साथ ही डलावघरों से कूड़ा निस्तारण में लगी एमआईटूसी कंपनी का बाजा बज चुका है। कंपनी के साथ डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए वार्डों में काम कर रहे करीब 300 कर्मचारियों की हड़ताल का कोई भी समाधान नहीं निकलने के कारण सड़कों के बाद अब लोगों के घरों में भी कूड़े के ढेर लगने लगे हैं। लोग घरों तक सफाई कर्मियों के नहीं पहुंचने के कारण कूड़े को लेकर परेशान हैं, वहीं सफाई कर्मियों ने शुक्रवार को भी कामबंद हड़ताल रखी और वाहन नहीं चलाये गये। इसके साथ ही उन्होंने टाउनहाल पहुंचकर प्रदर्शन किया तो वहीं कलेक्ट्रेट जाकर प्रदर्शन करते हुए डीएम के नाम एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपते हुए कंपनी से दो माह का बकाया वेतन दिलाने की मांग की। वेतन मिलने पर ही काम पर लौटने की बात की है। कर्मियों की शिकायत पर सिटी मजिस्ट्रेट ने कंपनी के अधिकारियों को अपने कार्यालय में तलब किया है।

इसे भी पढ़ें:  सशक्त युवा-महिलाएं मजबूत राष्ट्र की पहचानः कपिल देव

बता दें कि दिल्ली की कंपनी एमआईटूसी सिक्योरिटी एण्ड फैसिलिटी प्रा. लि. को नगरपालिका परिषद् ने शहर के 55 वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन और डलावघरों से कूड़ा निस्तारण के लिए ठेका दिया है। अनुबंध के अनुसार पालिका इसके लिए कंपनी को 92 लाख रुपये प्रतिमाह का भुगतान कर रही है और कंपनी को यूजर चार्ज एकत्र करते हुए पालिका में जमा कराना था, लेकिन कंपनी ने यूजर चार्ज के लिए 20 लाख का भुगतान करने को जो चौक पालिका को दिया, वो बाउंस हो जाने के कारण पालिका ने कंपनी को भुगतान रोक दिया। कंपनी ने भी अपने कर्मचारियों को वेतन का भुगतान नहीं दिया। कंपनी पर प्राइमरी सैक्शन में डोर टू डोर कूड़ा कलैक्शन करने वाले करीब 300 कर्मचारियों का दो माह का वेतन लम्बित है। इसके लिए तीन दिन पहले कर्मचारियों ने गारबेज टिपर वाहनों का चक्का जाम करते हुए कामबंद हड़ताल कर दी। शुक्रवार को चौथे दिन भी यह हड़ताल जारी रही और सफाई कर्मियों ने टाउनहाल पहुंचकर कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पालिका प्रशासन से हस्तक्षेप कर वेतन दिलाने की मांग की। वहां पर ईओ और नगर स्वास्थ्य अधिकारी के नहीं मिलने के कारण कर्मचारी जुलूस की शक्ल में डीएम दफ्तर पहुंचे और डीएम के नाम एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप को सौंपते हुए दो माह का वेतन दिलाये जाने की मांग की। वेतन के बिना उन्होंने काम पर लौटने से इंकार कर दिया है। कर्मचारियों ने कंपनी पर अन्य गंभीर आरोप भी लगाये और जांच की मांग की।

सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप ने बताया कि आज नगरपालिका के साथ अनुबंध पर काम कर रही कंपनी एमआईटूसी ने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन में लगे अपने कर्मचारियों का दो महीने से वेतन नहीं दिया था। इसी को लेकर गतिरोध बनने पर कर्मियों ने हड़ताल कर रखी है। कंपनी पर नगर पालिका से जो अनुबंध हुआ है, उसकी शर्तों का पालन नहीं करने का आरोप है। इसमें वेतन देना पालिका की नहीं, कंपनी की जिम्मेदारी है। हमने वेतन दिलाने का भरोसा देकर कर्मचारियों को भी काम पर लौटने के लिए कहा गया है। वहीं कंपनी के अधिकारियों को भी कार्यालय में बुलाया गया है। कंपनी के साथ ही पालिका के लोगों से भी वार्ता कर स्थिति की जानकारी की जायेगी। कर्मचारियों की वेतन दिलाने की मांग जायज है। कंपनी के कारण शहर की सफाई व्यवस्था को बिगड़ने नहीं देंगे। वहीं कंपनी के सेकेंड्री प्वाइंट इंचार्ज कुलदीप सिंह ने बताया कि पालिका से भुगतान नहीं होने के कारण ही आर्थिक संकट खड़ा हो रहा है। शुक्रवार को केवल 15 टिपर वाहनों को वार्डों में निकाला गया है। कर्मचारियों से वार्ता जारी है। 

इसे भी पढ़ें:  गांधी कालोनी मलिन बस्ती में मीनाक्षी स्वरूप ने किया स्ट्रीट लाइट का उद्घाटन

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  राज मिस्त्रीयों को बताई ड्यूरागार्ड सीमेंट की खासियतस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता है।

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  बारिश थमी, लेकिन मुसीबत से घिरा गरीब फरजाना का परिवारवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  राज मिस्त्रीयों को बताई ड्यूरागार्ड सीमेंट की खासियतभाकियू नेता

Read More »