ग्रेटर नोएडा: अखलाक मॉब लिंचिंग केस में केस वापसी की अर्जी खारिज, 6 जनवरी को अगली सुनवाई

ग्रेटर नोएडा। अखलाक मॉब लिंचिंग मामले में केस वापस लेने को लेकर दाखिल याचिका पर मंगलवार को फास्ट ट्रैक कोर्ट (FTC) में सुनवाई हुई। अदालत ने अभियोजन पक्ष की ओर से दाखिल केस वापसी की अर्जी को महत्वहीन और आधारहीन मानते हुए खारिज कर दिया।

सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनीं और स्पष्ट किया कि इस प्रकरण में नियमित रूप से आगे की कार्यवाही की जाएगी। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख 6 जनवरी तय करते हुए यह भी कहा कि आगे सुनवाई प्रतिदिन के आधार पर की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-13 को आ रहे अखिलेश, 14 को योगी-माया बढ़ायेंगे सियासी तापमान

अदालत ने अभियोजन पक्ष को निर्देश दिए कि वह मामले में शेष गवाहों के बयान शीघ्र दर्ज कराए। इसके साथ ही पुलिस आयुक्त और डीसीपी ग्रेटर नोएडा को आदेश दिया गया कि यदि गवाहों को सुरक्षा की आवश्यकता हो तो उन्हें उचित सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए।

अखलाक परिवार की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता युसूफ सैफी और अंदलीब नकवी ने बताया कि अदालत ने अभियोजन की याचिका को पूरी तरह खारिज कर दिया है और मामले में सुनवाई आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

इसे भी पढ़ें:  इस्लामिया के खिलाफ मुखर हुए हिंदूवादी संगठन, खुद खोलेंगे बंद रास्ता

गौरतलब है कि इसी वर्ष अक्टूबर में राज्य सरकार की ओर से अदालत में यह तर्क दिया गया था कि केस वापस लेने से सामाजिक सौहार्द स्थापित होगा, हालांकि अदालत ने इस दलील को स्वीकार नहीं किया।

Also Read This

गंगनहर में डूबे बालक का शव तीन दिन बाद मिला, गांव में मातम, परिवार में कोहराम

साथियों के साथ गंगनहर में नहाने के लिए गया था 12 वर्षीय सुबहान अंसारी, एनडीआरएफ ने तलाश किया शव खतौली। थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव निवासी 12 वर्षीय बालक सुबहान अंसारी का शव रविवार सुबह तीन दिन बाद नंगली के रजवाहे में मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। बालक 8 मई को साथियों के साथ गंगनहर में नहाने गया था, तभी वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिजनों ने गंगनहर में डूबने की आशंका जताई थी। इसे भी पढ़ें:  ‘अफसर शाही: एक अनसुना सच’ पुस्तक में नौकरशाही के काले कारनामों का पर्दाफाशजानकारी के अनुसार शेखपुरा निवासी सुबहान अंसारी पुत्र रिजवान अपने दोस्तों के साथ गुरुवार दोपहर गंगनहर

Read More »

लालवाला विवाद के बीच नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट

लालवाला गांव में दलित-राजपूत संघर्ष के बाद जाना चाहते थे आसपा सांसद, पुलिस ने जाने से पहले रोका, आवास के बाहर भारी फोर्स तैनात सहारनपुर। देवबंद क्षेत्र के लालवाला गांव में दो बीघा जमीन को लेकर दलित और राजपूत समाज के बीच हुए विवाद के बाद बढ़े तनाव में पुलिस सख्त रवैया बनाये हुए हैं। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चन्द्रशेखर आजाद गांव लालवाला जाना चाहते थे, लेकिन उनको रविवार सुबह पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। प्रशासन ने छुटमलपुर स्थित उनके आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है और किसी भी समर्थक को अंदर-बाहर आने-जाने पर नजर रखी जा रही है। इसे

Read More »