दिल्ली: बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के खिलाफ VHP का हाई कमीशन के बाहर प्रदर्शन

दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर VHP का विरोध प्रदर्शन
दिल्ली: बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के खिलाफ VHP का हाई कमीशन के बाहर प्रदर्शन

नई दिल्ली। बांग्लादेश में एक हिंदू युवक की हत्या के मामले को लेकर विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने मंगलवार को राजधानी दिल्ली में बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने घटना की निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।

जानकारी के अनुसार, बांग्लादेश में 18 दिसंबर की रात हिंदू युवक दीपू चंद्र की हत्या कर दी गई थी। प्रारंभिक रूप से यह दावा किया गया कि हत्या फेसबुक पर की गई किसी टिप्पणी से जुड़ी थी, लेकिन शुरुआती जांच में इस तरह के किसी पोस्ट के ठोस सबूत सामने नहीं आए हैं। इस घटना को लेकर बांग्लादेश में अल्पसंख्यक सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

इसे भी पढ़ें:  अयोध्या में भीषण धमाका: मकान मलबे में तब्दील, एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत

इस बीच घटनाक्रम का असर भारत-बांग्लादेश कूटनीतिक संबंधों पर भी देखने को मिला है। बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा को तलब किया है। यह एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार है जब भारतीय उच्चायुक्त को बुलाया गया है।

बांग्लादेश सरकार का कहना है कि भारत में स्थित उसके राजनयिक मिशनों के बाहर हाल के दिनों में हुई घटनाओं को लेकर वह गंभीर चिंता में है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, नई दिल्ली और सिलीगुड़ी में बांग्लादेश से जुड़े प्रतिष्ठानों के बाहर प्रदर्शन और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आई हैं, जिन्हें अस्वीकार्य बताया गया है।

इसे भी पढ़ें:  यूपी में एसआईआर फॉर्म भरने की तारीख एक सप्ताह बढ़ी

बांग्लादेशी विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि इस तरह की हिंसा और डराने-धमकाने की घटनाएं न केवल राजनयिक कर्मचारियों की सुरक्षा को खतरे में डालती हैं, बल्कि आपसी सम्मान, शांति और सहिष्णुता जैसे मूलभूत मूल्यों को भी कमजोर करती हैं।

सूत्रों के मुताबिक, भारतीय उच्चायुक्त को यह संदेश दिया गया है कि भारत में स्थित बांग्लादेशी दूतावासों, हाई कमीशन और संबंधित प्रतिष्ठानों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। साथ ही, भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने का आग्रह किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  सीएम योगी से बोले कपिल देव-मुजफ्फरनगर से मिटाओ मुगलों की पहचान महाराज जी

बयान में यह भी कहा गया कि भारत में रहकर दिए जा रहे कुछ बयानों को बांग्लादेश भड़काऊ मानता है, जिससे राजनयिक माहौल प्रभावित हो रहा है। बांग्लादेश सरकार ने उम्मीद जताई है कि भारत सरकार अंतरराष्ट्रीय दायित्वों के तहत राजनयिक मिशनों और उनके कर्मियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देगी।

Also Read This

सहारनपुर में किरणपाल कश्यप ने किया बारात घर का लोकार्पण, सड़क बनवाने का भरोसा दिया

सहारनपुर। अम्बाला रोड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शामली एमएलसी और पूर्व सपा मंत्री किरणपाल कश्यप का पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के बाद उनका काफिला समर्थकों के साथ सरसावा ब्लॉक क्षेत्र के गयाजुद्दीनपुर गांव पहुंचा, जहां उन्होंने नवनिर्मित बारात घर का फीता काटकर लोकार्पण किया। गांव में बारात घर शुरू होने पर ग्रामीणों में उत्साह दिखाई दिया। स्थानीय लोगों का कहना रहा कि इस सुविधा से शादी-विवाह और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए गांव के लोगों को राहत मिलेगी। अब छोटे-बड़े आयोजनों के लिए ग्रामीणों को बाहर जाने की मजबूरी कम होगी। इसे भी पढ़ें:  धार्मिक स्थल से पत्थर हटाने पर भड़का विवाद,

Read More »

देवबंद के इस्लामिया ग्रुप ऑफ कॉलेज में कैंपस प्लेसमेंट, कई छात्रों का कंपनियों में चयन

देवबंद। इस्लामिया ग्रुप ऑफ कॉलेज देवबंद में छात्र-छात्राओं के भविष्य को रोजगार से जोड़ने के लिए कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। ड्राइव में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने कॉलेज पहुंचकर छात्रों की योग्यता, संवाद क्षमता और प्रोफेशनल स्किल्स को परखा। चयन प्रक्रिया के बाद कई छात्र-छात्राओं को शॉर्टलिस्ट किया गया, जिससे कॉलेज परिसर में खुशी का माहौल रहा। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, इस प्लेसमेंट ड्राइव में मुख्य रूप से MBA, MCA, BBA और BCA के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। छात्रों ने इंटरव्यू, स्क्रीनिंग और कंपनी प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान अपनी तैयारी और आत्मविश्वास का परिचय दिया। बिज़ऑक्स ग्लोबल ने छात्रों को किया शॉर्टलिस्ट प्लेसमेंट ड्राइव में BizzOx

Read More »

मुजफ्फरनगर में हंगामा-जल निगम की लापरवाही पर फूटा लोगों का गुस्सा, पलायन की चेतावनी

गौरव स्वरूप ने सभासदों के साथ किया मौके का निरीक्षण, लोगों संग किया संवाद, चेयरमैन ने एई जल निगम को दिया नोटिस

Read More »