मंत्री कपिल देव के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया दिल्ली-दून हाईवे पर भारी उत्साह के साथ स्वागत
मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक शक्ति को मजबूती देने के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दौरे पर निकले राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का मंगलवार को दिल्ली देहरादून हाईवे पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने भारी उत्साह के साथ स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं के जोश और उल्लास को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपनी गाड़ी से ही अल्प संबोधन दिया और उनको भाजपा के मिशन 2027 के लिए कमर कसने और यूपी में एक और बड़ी जीत का जश्न मनाने के लिए तैयार रहने का संदेश दिया।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन मंगलवार को पहली बार मुज़फ्फरनगर आगमन पर यहां के कार्यकर्ताओं के उत्साह और जोश से रूबरू हुए। उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल की अगुवाई में दिल्ली देहरादून हाईवे पर जौली बाईपास पर टाटा मोटर्स मिडास शोरूम पर उनके स्वागत के लिए भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नितिन नबीन मेरठ से कार द्वारा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ करीब साढ़े नौ बजे यहां पहुंचे, लेकिन वो गाड़ी में ही खड़े रहे, नीचे नहीं उतरे। यहां पर हजारों की संख्या में उमड़े पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके लिए कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली।

उनका काफिल आने के साथ ही मौके पर “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “भारतीय जनता पार्टी, नरेन्द्र मोदी ज़िंदाबाद” के नारों से वातावरण गूंज उठा। यहां पर उनका काफिला करीब पांच मिनट रूका। गाड़ी में खड़े होकर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। उनको मंच पर लाने का प्रयास किया गया, लेकिन सहारनपुर में पश्चिम क्षेत्र की बड़ी मीटिंग होने के कारण वो नहीं उतरे। गाड़ी तक माइक पहुंचाया गया और गाड़ी से ही उन्होंने अल्प संबोधन दिया। इसमें उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का यह उत्साह बता रहा है कि 2027 में हर बूथ पर केवल कमल ही खिलेगा। इस बार भी यूपी में भाजपा की जीत निश्चित है और हम इन कार्यकर्ताओं के सहारे बड़ी जीत हासिल करेंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष का काफिला रवाना होने के बाद मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मंच से अपने संबोधन कहा कि कार्यकर्ताओं में असीम उत्साह है, मिशन 2027 का परिणाम अभी नजर आता है, यह स्वागत केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि मुज़फ्फरनगर के समर्पित भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्साह, संगठन के प्रति निष्ठा और राष्ट्रसेवा के संकल्प का जीवंत प्रमाण है। विधानसभा चुनाव में शीर्ष नेतृत्व किसे टिकट देगा, किसे चुना जायेगा, इसे छोड़कर कार्यकर्ता कमल के लिए परिश्रम करे। पूर्व मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि कार्यकर्ताओं के सहारे इस बार भी यूपी में जनादेश भाजपा के पक्ष में रहेगा और हम 2027 में 2017 वाला चुनाव परिणाम देने में सफल होंगे। अंत में जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी ने सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त कर सभा का समापन किया। संचालन संजय गर्ग, विशाल गर्ग और सुनील दर्शन द्वारा किया गया।

यहां पर मुख्य रूप से पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेन्द्र कश्यप, नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुंडीर, पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल, सुशीला अग्रवाल, डॉ. पुरुषोत्तम, मंडल अध्यक्ष अमित शास्त्री, नंदकिशोर पाल, प्रवीण खेडा, अमित चौधरी, गौरव पंवार, सपना कश्यप, पूर्व जिलाध्यक्ष देवव्रत त्यागी, विजय शुक्ला, गौरव स्वरूप, ममता अग्रवाल, गीता जैन, अंजलि चौधरी, नीरज गौतम, मनी पटपटिया, मोनाली पंवार, रेखा वर्मा, सभासद ममता बालियान, बबीता सिंह, रितु त्यागी, राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, देवेश कौशिक, मोहित मलिक, अमित पाल, योगेश मित्तल, रजत धीमान, हरीश अहलावत, हरेन्द्र शर्मा, अमित पटपटिया, पवन अरोरा, पवन छाबड़ा, संजय मित्तल, प्रमोद मित्तल, सुभाष चौहान, श्रीमोहन तायल, हनप्रीत सिंह बेदी, रामकुमार सहरावत, रजत गोयल, अजय सागर, अमित सुधा, राजकुमार सिद्धार्थ, नवीन सैनी, जगदीश पांचाल, नवीन कश्यप, प्रमोद राठी, प्रदीप कश्यप सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। इससे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का काफिला खतौली में चीतल ग्रांड के पास रूका और यहां से रवाना होने के बाद उनका स्वागत सहारनपुर मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर रोहाना टोल प्लाजा पर किया गया।
