MUZAFFARNAGAR-एसडीएम मोनालिसा ने छापा मारकर पकड़ा अवैध मिट्टी खनन

मुजफ्फरनगर। उपजिलाधिकारी बुढाना मोनालिसा जौहरी ने अवैध खनन करते हुए ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे मे लेते हुए की कार्यवाही। उपजिलाधिकारी बुढाना मोनालिसा को सूचना मिली कि ग्राम सफीपुर पट्टी में अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया जा रहा है।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी बुढाना ने स्वयं व नायब तहसीलदार अमन कुमार को साथ लेकर मौके पर छापा मारा और उपजिलाधिकारी ने अवैध रूप से भरी मिट्टी की ट्रैक्टर ट्राली कों पकड़ लियाा जिसमे ओवरलोड मिट्टी भरी हुई थी। उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी ने अवैध खनन करती ट्रैक्टर ट्राली को अग्रिम कार्यवाही होने तक थाना बुढाना की अभिरक्षा में सुपुर्द कर दिया है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-14 साल पहले मर चुकी महिला का पालिका ने बना दिया जन्म प्रमाण पत्र

बताया कि अग्रिम कार्यवाही जिलाधिकारी के स्तर से होगी। उपजिलाधिकारी की अवैध खनन पर कार्यवाही से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। क्षेत्र की जनता उपजिलाधिकारी मोनालिसा की निष्पक्ष कार्यशैली की जमकर प्रसंशा कर रही है। उपजिलाधिकारी बुढाना ने क्षेत्र की जनता को आश्वासन दिलाते हुए व भू मफियाओ को चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध खनन बिल्कुल भी बर्दाश्त नही किया जाएगा। आगे भी छापे मारे जाएंगे और कार्यवाही की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  टाउनहाल के बाहर भव्य पार्क को पालिका बोर्ड की मंजूरी
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *