चौधरी चरण सिंह को मिला भारत रत्न पुरस्कार, जयंत बोले-जय जवान, जय किसान

नई दिल्ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसानों के मसीहा के रूप में याद किये जाने वाले स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह को आज राष्ट्रपति भवन में भारत रत्न सम्मान प्रदान कर दिया गया। उनके पौत्र और राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष सांसद जयंत सिंह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भारत रत्न सम्मान प्राप्त किया।

इसे भी पढ़ें:  रालोद विधायक अशरफ के किले में दफन हैं 1444 सनातनी पूर्वज, रानियों ने किया था जल जौहर


इस सम्मान से गदगद जयंत चौधरी ने सोशल मीडिया पर अपने भाव प्रकट करते हुए कहा कि आज भारत का किसान-कमेरा, मजदूर, देश का गांव-देहात सब खुश हैं, प्रफुल्लित हैं। आज का यह खास दिन चौधरी चरण सिंह जी के सिद्धांतों और आदर्शों पर चलने वाले देश के करोड़ों लोगों के लिए ऐसतिहासिक है।

इसे भी पढ़ें:  शादी से लौटते वक्त ट्राले से टकराई कार, तीन गंभीर रूप से घायल


दशकों की मांग आज पूरी हुई है, चौधरी चरण सिंह जी को रत रत्न से सम्मानित किया जाना सम्पूर्ण भारत के लिए गौरव का पल है। भारत भूमि के सपूत एवं राष्ट्रीय लोकदल के आधारस्तंभ स्वर्गीय श्रद्धेय चैधरी चरण सिंह जी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न मिलना समूचे किसान और कमेरे वर्ग का सम्मान है। केंद्र सरकार एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के इस सहारनीय फैसले के लिए पूरे देश की तरफ से धन्यवाद।

इसे भी पढ़ें:  प्रदेश में इस महीने ज्यादा आएगा बिजली बिल, फ्यूल सरचार्ज 10% तक बढ़ेगा 

जय जवान, जय किसान। 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *