मुजफ्फरनगर के नए डीएम होंगे सुनील कुमार सिंह, यूपी में 38 आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदलीं

उमेश मिश्रा नगर विकास विभाग में विशेष सचिव बनाए गए। बिजनौर, सीतापुर, महाराजगंज और सिद्धार्थनगर में भी नए जिलाधिकारी तैनात किए गए।

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार, 13 नवंबर की देर रात सुनील कुमार सिंह को मुजफ्फरनगर का नया जिलाधिकारी बनाया। वह अब तक ग्रेटर नोएडा में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी थे। मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को नगर विकास विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। प्रदेश में जारी सूची में 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले और प्रभार में बदलाव दर्ज हैं। इनमें पांच जिलों के जिलाधिकारी बदले गए हैं।

बिजनौर में जोगिंद्र सिंह को कमान, सीतापुर जाएंगे प्रथमेश कुमार

नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग में विशेष सचिव रहे जोगिंद्र सिंह को बिजनौर का जिलाधिकारी बनाया गया है। बिजनौर के जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह अब लोक निर्माण विभाग में विशेष सचिव होंगे। लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार को सीतापुर का जिलाधिकारी और वहां के जिलाधिकारी राजागणपति आर. को सूडा का निदेशक बनाया गया है।

महाराजगंज के जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल को सिद्धार्थनगर भेजा गया है। सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. अब महाराजगंज के जिलाधिकारी होंगे।

सहारनपुर मंडल में वंदना त्रिपाठी होंगी अपर आयुक्त

नोएडा की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी वंदना त्रिपाठी को सहारनपुर मंडल का अपर आयुक्त बनाया गया है। बरेली मंडल की अपर आयुक्त प्रीति जायसवाल को नोएडा का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है। मेरठ की मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल ग्रेटर नोएडा में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी होंगी। हापुड़ के अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संदीप कुमार को मेरठ का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-दिन निकलते ही राज मिस्त्री की गोली मारकर हत्या

अनुज सिंह को एलडीए, विक्रमादित्य सिंह मलिक को मेरठ विकास प्राधिकरण

मुख्यमंत्री के विशेष सचिव अनुज सिंह को लखनऊ विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। गाजियाबाद के नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक को मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और मेरठ के संभागीय खाद्य नियंत्रक की जिम्मेदारी दी गई है। मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रहे संजय कुमार मीणा को यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है।

वाराणसी के नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल अब गाजियाबाद के नगर आयुक्त होंगे। गोरखपुर के मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी को वाराणसी का नगर आयुक्त और आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के विशेष सचिव अभिषेक कुमार को गोरखपुर का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।

 

यूपी आईएएस तबादला सूची: 38 अधिकारियों की तैनाती और प्रभार में बदलाव
क्रम अधिकारी पूर्व पद / प्रभार नया पद / प्रभार में बदलाव
1 अनुज सिंह विशेष सचिव, मुख्यमंत्री
अपर निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद
उपाध्यक्ष, लखनऊ विकास प्राधिकरण
2 प्रथमेश कुमार उपाध्यक्ष, लखनऊ विकास प्राधिकरण जिलाधिकारी, सीतापुर
3 राजागणपति आर. जिलाधिकारी, सीतापुर निदेशक, सूडा
4 विक्रमादित्य सिंह मलिक नगर आयुक्त, नगर निगम, गाजियाबाद उपाध्यक्ष, मेरठ विकास प्राधिकरण
संभागीय खाद्य नियंत्रक, मेरठ
5 हिमांशु नागपाल नगर आयुक्त, नगर निगम, वाराणसी नगर आयुक्त, नगर निगम, गाजियाबाद
6 शाश्वत त्रिपुरारी मुख्य विकास अधिकारी, गोरखपुर नगर आयुक्त, नगर निगम, वाराणसी
7 अभिषेक कुमार विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मुख्य विकास अधिकारी, गोरखपुर
8 संजय कुमार मीणा उपाध्यक्ष, मेरठ विकास प्राधिकरण
संभागीय खाद्य नियंत्रक, मेरठ
अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण
9 राजेश कुमार अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण मुख्य विकास अधिकारी, अयोध्या
10 कृष्ण कुमार सिंह मुख्य विकास अधिकारी, अयोध्या अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण
11 डॉ. नितिन मदान अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण संयुक्त प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय)
12 महेंद्र बहादुर सिंह विशेष सचिव, नगर विकास
निदेशक, सूडा
संयुक्त प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय)
निदेशक, सूडा और संयुक्त प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) का प्रभार हटाया गया
13 वंदना त्रिपाठी अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, नोएडा अपर आयुक्त, सहारनपुर मंडल
14 प्रीति जायसवाल अपर आयुक्त, बरेली मंडल अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, नोएडा
15 गौरव सिंह सोगरवाल जिलाधिकारी, महाराजगंज जिलाधिकारी, सिद्धार्थनगर
16 शिवशरणप्पा जी.एन. जिलाधिकारी, सिद्धार्थनगर जिलाधिकारी, महाराजगंज
17 प्रत्युष पाण्डेय विशेष सचिव, समन्वय
अपर परियोजना निदेशक, यूपीड़ास्प
अपर निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद का अतिरिक्त प्रभार
18 उमेश मिश्रा जिलाधिकारी, मुजफ्फरनगर विशेष सचिव, नगर विकास
19 सुनील कुमार सिंह अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, ग्रेटर नोएडा जिलाधिकारी, मुजफ्फरनगर
20 नूपुर गोयल मुख्य विकास अधिकारी, मेरठ अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, ग्रेटर नोएडा
21 संदीप कुमार अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), हापुड़ मुख्य विकास अधिकारी, मेरठ
22 पवन कुमार मीना मुख्य विकास अधिकारी, फतेहपुर विशेष सचिव, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति
23 जोगिंद्र सिंह विशेष सचिव, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति जिलाधिकारी, बिजनौर
24 उमेश प्रताप सिंह जिलाधिकारी, बिजनौर विशेष सचिव, लोक निर्माण
25 पूनम निगम उपसचिव, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग मुख्य विकास अधिकारी, फतेहपुर
26 प्रवीण वर्मा अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, ग्रेटर नोएडा
27 श्रीलक्ष्मी वी.एस. अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, ग्रेटर नोएडा विशेष सचिव, महिला कल्याण
28 सुनील कुमार चौधरी अपर निदेशक, डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त, राजस्व परिषद, लखनऊ
29 शाहिद अहमद मुख्य विकास अधिकारी, श्रावस्ती अपर निदेशक, डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी
30 शिशिर कुमार सिंह संयुक्त मजिस्ट्रेट, अलीगढ़
बंदोबस्त अधिकारी (चकबंदी), अलीगढ़
मुख्य विकास अधिकारी, श्रावस्ती
31 शैलेंद्र कुमार सिंह अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण मुख्य विकास अधिकारी, अलीगढ़
संभागीय खाद्य नियंत्रक, अलीगढ़
32 योगेंद्र कुमार मुख्य विकास अधिकारी, अलीगढ़
संभागीय खाद्य नियंत्रक, अलीगढ़
मुख्य विकास अधिकारी, फिरोजाबाद
33 शत्रोहन वैश्य मुख्य विकास अधिकारी, फिरोजाबाद अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण
34 मनोज कुमार-1 अपर आयुक्त, बरेली मंडल अपर आयुक्त, वाराणसी मंडल
35 अतुल कुमार अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, मुरादाबाद अपर आयुक्त, बरेली मंडल
36 मंजूलता अपर आयुक्त, आगरा मंडल अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, मुरादाबाद
37 प्रतिभा सिंह अपर आयुक्त, आगरा मंडल अपर आयुक्त, कानपुर मंडल
38 सौम्य श्रीवास्तव अपर स्थानिक आयुक्त
विशेष कार्याधिकारी, ग्रेटर नोएडा
विशेष कार्याधिकारी, ग्रेटर नोएडा का प्रभार हटाया गया
इसे भी पढ़ें:  बरेली में सपा नेताओं के दो मैरिज हॉल पर दो दिन तक बुलडोजर एक्शन, 50 लोग बेघर
Share This Article