ब्रह्मा बाबा का संदेश विश्व बंधुत्व की भावना को मजबूती देता हैः जयंती बहन

ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बामनहेड़ी सेंटर में मना स्मृति दिवस, ब्रह्मा बाबा की स्मृति में दिव्य अनुभूति भवन शांति और श्रद्धा से ओतप्रोत

मुजफ्फरनगर। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संस्थापक पिता ब्रह्मा बाबा के अव्यक्त दिवस के पावन अवसर पर ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय केशवपुरी, मुजफ्फरनगर की ओर से बामनहेड़ी स्थित दिव्य अनुभूति भवन में आज 18 जनवरी को स्मृति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्रह्माकुमारीज के केशवपुरी सेवा केंद्र की इंचार्ज राजयोगिनी बी.के. जयंती दीदी ने ब्रह्मा बाबा के दिव्य और प्रेरणादायी जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि ब्रह्मा बाबा का जन्म वर्ष 1876 में हैदराबाद (सिंध) में हुआ। वे एक सफल व्यवसायी और आदर्श गृहस्थ थे, परंतु ईश्वरीय आह्वान के पश्चात उन्होंने सांसारिक सुख-सुविधाओं, वैभव और प्रतिष्ठा का त्याग कर अपना संपूर्ण जीवन आत्मिक जागरण और विश्व कल्याण के लिए समर्पित कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  UP में 1 लाख गुमशुदा लोग: हाईकोर्ट सख्त, DGP और ACS से जवाब तलब

बी.के. जयंती दीदी ने कहा कि ब्रह्मा बाबा ने राजयोग के माध्यम से आत्मा और परमात्मा के शाश्वत संबंध की सरल एवं व्यावहारिक शिक्षा प्रदान की। उनके द्वारा दी गई शिक्षाएं आज विश्व के 140 से अधिक देशों में लाखों लोगों के जीवन में शांति, पवित्रता और सकारात्मक परिवर्तन का आधार बनी हुई हैं। उनका अव्यक्त जीवन मौन शक्ति, सहनशीलता, निःस्वार्थ सेवा और ईश्वरीय अनुशासन का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने आगे कहा कि ब्रह्मा बाबा का संदेश केवल आध्यात्मिक उन्नति तक सीमित नहीं था, बल्कि उनके द्वारा स्थापित जीवन मूल्यों से पारिवारिक सौहार्द, सामाजिक समरसता और विश्व बंधुत्व की भावना को भी सुदृढ़ता मिलती है। उनका संपूर्ण जीवन मानव मात्र के प्रति करुणा, प्रेम और आत्मिक सम्मान की भावना से ओतप्रोत रहा।

इसे भी पढ़ें:  अवैध देशी शराब के 32 पव्वों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

कार्यक्रम के दौरान वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से ब्रह्मकुमारीज की वरिष्ठ दादी निर्मल शांता तथा दादी प्रकाशमणि के प्रेरक अनुभवों को भी सभी ने ध्यान से सुना। कार्यक्रम में आए हुए सभी ब्रह्मवत्सों को अपने जीवन में धारण करने के लिए वरदान लिखे हुए बैज दिए गए। कार्यक्रम के दौरान राजयोग ध्यान का विशेष सत्र आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने गहन शांति और दिव्य अनुभूति का अनुभव किया। सभी ने ब्रह्मा बाबा द्वारा बताए गए श्रेष्ठ संस्कारोंकृपवित्रता, सरलता, सहनशीलता और सेवाकृको अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के वातावरण में गहरी शांति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया गया। कार्यक्रम में बी.के.सरला, रिया, विधि, शीतल, शालिनी, राधिका, सविता, गीता, अंजू बहिन, बी.के.नवनीत, नरेश, कपिल, विजय, राजपाल सिंह, कृष्णपाल, डॉ. शैलेश, सुशील, सतीश वर्मा तथा ब्रह्माकुमारीज के जिला मीडिया प्रभारी केतन कर्णवाल सहित अनेक भाई बहिनें उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  प्रतीक यादव ने अपर्णा यादव से तलाक लेने का किया ऐलान

Also Read This

देवबंद टैलेंट हंट में 1500 छात्रों ने दिखाई प्रतिभा, टॉप 25 को लैपटॉप-टैबलेट से सम्मानित

देवबंद। शिक्षा और प्रतिभा को प्रोत्साहन देने की दिशा में इस्लामिया ग्रुप ऑफ कॉलेज, देवबंद में आयोजित ‘टैलेंट हंट’ प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। दिसंबर माह में हुई इस प्रतियोगिता में करीब 50 इंटर कॉलेजों के 1500 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष 25 विद्यार्थियों को लैपटॉप, टैबलेट, स्मार्टफोन, डिजिटल घड़ी और वॉल क्लॉक जैसे पुरस्कार प्रदान किए गए। अन्य प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में आयशा खान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा दीपांशु सैनी, सफिया नाज, फरिहा जन्नत, सौम्या और उत्कर्ष सहित कई प्रतिभागियों को भी मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया। इसे

Read More »

रामपुर में अधिवक्ता की हत्या से आक्रोश, खतौली तहसील बार एसोसिएशन ने किया न्यायिक कार्य का बहिष्कार

शोकसभा कर दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन न्यायालय से प्रतिकूल आदेश न पारित करने का किया अनुरोध   खतौली जनपद रामपुर बार एसोसिएशन के सदस्य अधिवक्ता श्री फारूख अहमद खान की दिनदहाड़े गोली मारकर की गई हत्या से अधिवक्ता समाज में भारी रोष व्याप्त है। घटना की घोर निंदा करते हुए खतौली तहसील बार एसोसिएशन ने गुरुवार को न्यायिक कार्यों का पूर्ण बहिष्कार किया तथा ग्राम न्यायालय को पत्र भेजकर अधिवक्ताओं की अनुपस्थिति में किसी भी वाद में प्रतिकूल (एडवर्स) आदेश पारित न करने का अनुरोध किया।तहसील बार एसोसिएशन खतौली (रजि. सं. 8837 एस०), जो बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश से सम्बद्ध है, की कार्यकारिणी वर्ष 2025-26 के अध्यक्ष

Read More »

वर्षों से लंबित अशोका मार्केट की गली नंबर 4 का निर्माण शुरू, प्रशासन की मौजूदगी में हुआ काम प्रारंभ

खतौली। नगर के अशोका मार्केट की गली नंबर 4 में वर्षों से अधूरी पड़ी सड़क का निर्माण आखिरकार बृहस्पतिवार को शुरू हो गया। लंबे समय से राजनीतिक और प्रशासनिक खींचतान में फंसी इस सड़क को लेकर स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। प्रशासन की पहल पर नगर पालिका टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में निर्माण कार्य प्रारंभ कराया।बताया जाता है कि वर्षों पूर्व नगर पालिका परिषद द्वारा अशोक मार्केट की गली नंबर 4 के निर्माण के लिए टेंडर जारी किया गया था। ठेकेदार जब सड़क निर्माण के लिए मौके पर पहुंचा तो अतिक्रमण को लेकर विवाद खड़ा हो गया। एक पक्ष का कहना था

Read More »