घरेलू कलह में विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों का भारी हंगामा

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के थाना खालापार क्षेत्र के अंतर्गत सूजडू में गुरुवार को एक विवाहिता ने घरेलू कलह के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 21 वर्षीय निशा की मौत की खबर मिलते ही मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पहुंचकर जमकर हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जनपद के खालापार कोतवाली क्षेत्र के सूजडू निवासी 21 वर्षीय निशा की शादी करीब डेढ़ साल पहले सूजडू के ही मोहल्ला जहांगीर पट्टी निवासी शादाब के साथ हुई थी। जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ समय से पति-पत्नी के बीच आपसी मनमुटाव चल रहा था। बताया जा रहा है कि बुधवार की रात शादाब और निशा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जो गुरुवार की सुबह भी जारी रहा। इसी गृहक्लेश और मानसिक तनाव के चलते निशा ने अपने कमरे में पंखे के सहारे फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। जैसे ही निशा की मौत की खबर उसके मायके वालों को मिली, बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण ससुराल पहुंच गए। बेटी की मौत से आक्रोशित परिजनों ने वहां भारी हंगामा शुरू कर दिया। मामले की गंभीरता और तनाव को देखते हुए तत्काल पुलिस को सूचित किया गया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-शहरी विकास की महायोजना लेकर आई मीनाक्षी स्वरूप

सूचना मिलते ही एसएचओ खालापार इंस्पेक्टर महावीर प्रसाद और सीओ सिटी एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों को उचित कानूनी कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव का पंचनामा भरा और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के संबंध में इंस्पेक्टर महावीर चौहान ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला पति-पत्नी के बीच विवाद और आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि दोपहर तक मायके पक्ष की ओर से कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई थी। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, ताकि मौत के सही कारणों और समय की पुष्टि हो सके। रिपोर्ट आने और तहरीर मिलने के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  भाई ने भाई को गोली मारी, फिर गुस्से में पिता और छोटे बेटे ने ले ली उसकी जान

Also Read This

मुजफ्फरनगर में एडीएम वित्त-राजस्व बदले, यूपी में 84 अफसरों के तबादले

उत्तर प्रदेश/मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 84 अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर दी है। इस सूची में अपर जिलाधिकारी, अपर नगर आयुक्त, नगर मजिस्ट्रेट, विकास प्राधिकरणों के सचिव, विभिन्न विभागों में तैनात अधिकारी और कई जिलों के प्रशासनिक अफसर शामिल हैं। इस फेरबदल में मुजफ्फरनगर के अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के पद पर तैनात गजेंद्र कुमार का तबादला कर उन्हें अपर जिलाधिकारी नगर, गोरखपुर बनाया गया है। वहीं प्रयागराज विकास प्राधिकरण के सचिव अजीत कुमार सिंह को मुजफ्फरनगर का नया एडीएम वित्त एवं राजस्व नियुक्त किया गया है। इस तबादला सूची में केवल मुजफ्फरनगर ही नहीं, बल्कि वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज, आगरा,

Read More »

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई प्रधान पति का अस्पताल सील

मुजफ्फरनगर। खतौली और जानसठ क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। ए-सी-एम-ओ अजय कुमार के नेतृत्व में टीम ने शेखपुरा स्थित दयावती मेडिकेयर सेंटर पर छापा मारा। जांच में पंजीड्डत डॉक्टर अनुपस्थित मिले और अस्पताल परिसर का उपयोग आवास के रूप में पाया गया, जिसके बाद ओ-पी-डी और वार्ड को सील कर दिया गया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-चोरी करने निकले दो शातिरों से पुलिस की मुठभेड़, एक को लगी गोलीयह अस्पताल शाहपुर खतौली की प्रधान रेखा भड़ाना के पति ओमपाल सिंह भड़ाना द्वारा संचालित है, जिन्हें दो दिन में स्पष्टीकरण देने के लिए नोटिस दिया गया है। इसके अलावा जानसठ में

Read More »

पुलिस मुठभेड़ में दो वाहन चोर घायल गिरफ्तार, छह चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र में टिकैत चौक के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो वाहन चोर एनएच-58 स्थित कूकड़ी ग्राउंड के पास बने एक खंडहर में चोरी की मोटरसाइकिलें छिपाकर रखे हुए हैं और उन्हें बेचने की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया। खुद को पुलिस से घिरा देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मसमर्पण के लिए कई बार चेतावनी दी, लेकिन बदमाश लगातार रुक-रुक कर गोली चलाते रहे। इसके बाद पुलिस

Read More »

मुजफ्फरनगर: एम्बुलेंस में था वैन का पंजीकरण, बना दी स्कूल की मिनी बस

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में स्कूली वाहनों की सुरक्षा और नियमों के पालन को लेकर परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। गुरुवार को सहायक संभागीय परिवहन विभाग द्वारा चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान में एक ऐसा वाहन पकड़ा गया, जो पूर्व में एंबुलेंस के रूप में पंजीकृत था, लेकिन उसे अवैध रूप से स्कूल वाहन बनाकर बच्चों के परिवहन में लगाया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान विभागीय अधिकारियों ने वाहन को तत्काल निरु( करते हुए भारी जुर्माना लगाया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुशील कुमार मिश्रा के नेतृत्व में विभागीय टीम ने गुरूवार को जनपद में वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान स्कूली वाहनों

Read More »

गोलमाल: गंग नहर किनारे कूड़े में मिलीं लाखों रुपये कीमत की सरकारी दवाइयां

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में सरकारी स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। एक ओर सरकारी अस्पतालों में मरीजों को आवश्यक दवाइयां उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं, वहीं दूसरी ओर सरकार द्वारा खरीदी गई हजारों सरकारी दवाइयां कूड़े के ढेर पर पड़ी मिलीं। यह मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। मुजफ्फरनगर में सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है। सरकारी अस्पतालों में मरीजों को दवाइयों की कमी बताकर बाहर से दवाइयां खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है, जबकि दूसरी ओर लाखों रुपये कीमत की सरकारी दवाइयां गंग नहर पटरी के किनारे कूड़े में

Read More »

20 मई को दवा व्यापार बंद की तैयारी, सहारनपुर केमिस्ट एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

सहारनपुर। दवा कारोबार से जुड़े लंबित मुद्दों को लेकर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का रुख तेज कर दिया है। संगठन ने 20 मई 2026 को प्रस्तावित एकदिवसीय राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद की पूर्व सूचना देते हुए सहारनपुर के जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में एसोसिएशन ने साफ कहा है कि केंद्र और राज्य स्तर पर कई बार मांगें उठाने के बावजूद दवा व्यापार और जनस्वास्थ्य से जुड़े गंभीर विषय अब तक अनसुलझे हैं। इसी कारण देशभर के दवा विक्रेताओं में नाराजगी बढ़ रही है। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन, जिला सहारनपुर ने बताया कि वह ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स उत्तर प्रदेश (OCDUP) और राष्ट्रीय संस्था ऑल इंडिया

Read More »