आज भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव और अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर मनकामेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ विशेष पूजन-अर्चन किया गया। मंदिर परिसर में सुबह से ही धार्मिक माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान परशुराम जी की पूजा की और आरती में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में पंडित अरुण मिश्रा जी, संजय मिश्रा, सुरेंद्र शर्मा जी, रवि शर्मा, रमन शर्मा, प्रमोद शर्मा, रोहित शर्मा, अमित शर्मा और मनीष शर्मा सहित कई भक्त मौजूद रहे।
पूजन के बाद भगवान परशुराम जी को प्रसाद अर्पित किया गया। इसके बाद मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया। जन्मोत्सव का आयोजन भक्तिमय वातावरण में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
धार्मिक कार्यक्रम के दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और शांति की कामना भी की। अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम जन्मोत्सव के एक साथ पड़ने से आयोजन का उत्साह और अधिक बढ़ा दिखाई दिया।






