अजब-गजबः बिना कागज के पकड़ी गई स्कूटी-कट गया 20 लाख का चालान

दरोगा जी ने काटा था वाहन चालक का चालान-20.74 लाख रुपये का चालान देखकर उड़े युवक के होश

मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में एक सामान्य ट्रैफिक चालान ने अचानक शहरभर में सनसनी फैला दी। गांधी कॉलोनी चौकी क्षेत्र में बिना कागजात पकड़ी गई एक स्कूटी पर जब 20 लाख 74 हजार रुपये का चालान काटा गया, तो स्कूटी सवार युवक के साथ-साथ पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। चालान की फोटो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हुई तो मामला मिनटों में चर्चा का विषय बन गया। हालांकि जांच में पता चला कि यह कोई भारी जुर्माना नहीं, बल्कि तकनीकी त्रुटि का परिणाम था।
जानकारी के अनुसार, नई मंडी थाना क्षेत्र के मौहल्ला गांधी कॉलोनी में चेकिंग के दौरान द्वितीय उपनिरीक्षक नवाब सिंह ने एक स्कूटी को रोका। वाहन चालक से जब कागजात मांगे गए तो उसके पास रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, ड्राइविंग लाइसेंस और हेल्मेट तीनों ही नहीं थे। इसके चलते मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 207 के तहत चालान काटा गया, लेकिन जब चालान की प्रति निकली, तो उस पर 20 लाख 74,000 रुपये का जुर्माना दर्ज देखकर सबके होश उड़ गए। युवक ने पहले तो चालान को गलत समझा, मगर जब ऑनलाइन भी यही राशि दिखाई दी तो वह थाने पहुंच गया।
नई मंडी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि यह चालान पूरी तरह तकनीकी गलती के कारण बड़ा दिखा। दरअसल, चालान फार्म में 207 एमवी एक्ट और 4000 रुपये के बीच की स्पेस (गैप) हट जाने से आंकड़े जुड़कर 20.74 लाख का आंकड़ा बन गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि असल में चालान केवल 4 हजार रुपये का ही था। किसी भी तरह का अतिरिक्त जुर्माना नहीं लगाया गया है।
घटना ने एक बार फिर डिजिटल चालान प्रणाली की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि तकनीकी इंटरफेस में मामूली त्रुटियां इतनी बड़ी रकम दिखा सकती हैं, तो डेटा की जांच और सत्यापन की प्रक्रिया को और मजबूत किया जाना चाहिए। बताया गया कि पुलिस ने अब चालान रजिस्टर में सही राशि दर्ज कर दी है और युवक को उचित जानकारी देकर मामला निपटाने का काम शुरू कर दिया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि भविष्य में इस तरह की तकनीकी भूलें न हों, इसके लिए चालान फॉर्मेट और सॉफ्टवेयर की समीक्षा कराई जाएगी। एक साधारण ट्रैफिक चालान ने जिस तरह पूरे शहर में सुर्खियां बटोरीं, वह डिजिटल सिस्टम में सावधानी की आवश्यकता का बड़ा संकेत है। गलती चाहे छोटी हो, लेकिन उसका असर लाखों का भी हो सकता है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में एसआईआरः छह दिन शेष-50 प्रतिशत काम अभी बाकी

Also Read This

ब्रेक फेल होने से गहरी खाई में गिरी कार, चार यात्रियों की मौत

मसूरी । मसूरी के पास एक कार तीव्र ढलान से अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई है। वाहन में हरियाणा, दिल्ली के चार यात्री सवार थे, जिनकी मौत हो गई। मसूरी के झड़ीपानी रोड स्थित बार्लोगंज क्षेत्र में आज बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और 108 एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। कार में चार लोग सवार बताए जा रहे हैं। सुबह कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना मसूरी को सूचना मिली कि झड़ीपानी रोड पर एक कार

Read More »

उरी के कमलकोट में एलओसी के पास ब्लास्ट, सेना के दो जवान बलिदान

जम्मू- कश्मीर के उरी सेक्टर में एलओसी के पास अचानक ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में दो जवान बलिदान हो गए। बलिदानियों की पहचान महाराष्ट्र के चव्हाण विक्रम बालकृष्ण और अर्जुन जाधव राजेंद्र के रूप में हुई है। जम्मू.कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास एक धमाका हुआ। इस घटना में भारतीय सेना के दो जवान बलिदान हो गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह दुखद घटना उरी सेक्टर के कमलकोट इलाके में हुई थी। धमाके में दोनों सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मृत सैनिकों की पहचान अर्जुन जाधव और विक्रम बालकृष्ण के रूप में हुई है। दोनों महाराष्ट्र के

Read More »

सचिन गुप्ता भाजपा निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नियुक्त

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने युवा नेता और वक्ता सचिन गुप्ता को भाजपा निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके आवास पर पहुंचकर स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने सचिन गुप्ता को पटका पहनाकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भाजपा नेता राजकुमार तिवारी ने कहा कि सचिन गुप्ता लंबे समय से संगठन के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उनके संगठनात्मक अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। इसे भी पढ़ें:  हरियाणा की महिला से दुष्कर्म कर ठगने वाला तांत्रिक शहजाद मुठभेड़ में घायलराजकुमार तिवारी ने कहा कि

Read More »