डीएवी पीजी कॉलेज के छात्र ने किया आत्मदाह का प्रयास, भड़का गुस्सा

इंस्टाग्राम पर तीन दिन से फीस जमा करने को लेकर कर रहा था वीडियो पोस्ट, समर्थक छात्रों ने कॉलेज परिसर में किया हंगामा

मुजफ्फरनगर। जनपद के डीएवी डिग्री पीजी कॉलेज बुढ़ाना में शनिवार को एक छात्र द्वारा आत्मदाह का प्रयास किए जाने से हड़कंप मच गया। छात्र की पहचान उज्जवल राणा के रूप में हुई है, जिसने कथित रूप से कॉलेज प्रशासन पर फीस के नाम पर शोषण का आरोप लगाते हुए यह कदम उठाने का प्रयास किया। घटना के बाद कॉलेज परिसर में अफरातफरी मच गई और भारी संख्या में छात्र कॉलेज गेट पर जमा हो गए।

सूत्रों के अनुसार, उज्जवल राणा पिछले तीन दिनों से अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो पोस्ट कर कॉलेज प्रशासन पर फीस जमा करने में आ रही समस्याओं को लेकर रोष जता रहा था। उसने वीडियो में यह भी कहा था कि उसे लगातार मानसिक दबाव में रखा जा रहा है। शनिवार को छात्र ने कॉलेज के मुख्य द्वार के पास अपने ऊपर तेल डालकर आग लगाने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद छात्रों और सुरक्षा कर्मियों ने उसे बचा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही कॉलेज के अन्य छात्र बड़ी संख्या में एकत्र हो गए और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। छात्रों ने प्राचार्य कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की। भीड़ के कारण कुछ समय के लिए आर्य समाज रोड पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया।

इसे भी पढ़ें:  पूर्व विधायक शहनवाज राणा का बेटा अब्दुल अहद गिरफ्तार

कॉलेज के प्राचार्य ने छात्र उज्जवल राणा द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि किसी भी छात्र का किसी भी प्रकार से शोषण नहीं किया गया है। फीस से संबंधित सभी कार्य नियमों के अनुसार किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रशासन ने मामले की जांच के लिए एक आंतरिक समिति गठित की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उज्जवल राणा को समय रहते बचा लिया गया है और उसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और छात्र के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। डीएवी पीजी कॉलेज में हुई यह घटना न केवल शिक्षा संस्थानों में छात्रों की समस्याओं को उजागर करती है, बल्कि यह भी सवाल खड़ा करती है कि मानसिक दबाव और संवादहीनता किस तरह युवाओं को चरम कदम उठाने पर मजबूर कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  नगर पंचायत पुरकाजी का रैन बसेरा देखकर एडीएम ने की सराहना

Also Read This

सचिन गुप्ता भाजपा निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नियुक्त

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने युवा नेता और वक्ता सचिन गुप्ता को भाजपा निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके आवास पर पहुंचकर स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने सचिन गुप्ता को पटका पहनाकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भाजपा नेता राजकुमार तिवारी ने कहा कि सचिन गुप्ता लंबे समय से संगठन के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उनके संगठनात्मक अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। इसे भी पढ़ें:  पति के समलैंगिक सम्बंध: पत्नी ने दर्ज कराया छह ससुरालियों पर मुकदमाराजकुमार तिवारी ने कहा कि निकाय

Read More »