मुजफ्फरनगर पालिका के वीर अब्दुल हमीद चौक की राह में एमडीए का अडंगा

मुस्लिम सभासदों ने डीएम से मिलकर की हस्तक्षेप कर सौंदर्यकरण कार्य रुकवाने और परमवीर चक्र विजेता के स्मारक निर्माण की मांग

मुजफ्फरनगर। शहर में सुजडू चुंगी चौराहे का नाम परमवीर चक्र विजेता शहीद अब्दुल हमीद के नाम पर रखने के प्रस्ताव के बीच नया विवाद खड़ा हो गया है। नगरपालिका परिषद की बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव के बीच उसी स्थान पर विकास प्राधिकरण द्वारा अशोक स्तंभ निर्माण कार्य शुरू कराए जाने से मामला उलझता नजर आ रहा है। इसको लेकर नगर पालिका के कुछ सभासदों ने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप की मांग की है।

मुजफ्फरनगर में सुजडू चुंगी चौराहे के नामकरण को लेकर नया पेंच फंसता दिखाई दे रहा है। नगरपालिका परिषद की बोर्ड बैठक में पारित प्रस्ताव के तहत इस चौराहे का नाम परमवीर चक्र विजेता शहीद अब्दुल हमीद के नाम पर करने का निर्णय लिया गया था, लेकिन इसी स्थान पर मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण द्वारा सौंदर्यकरण के तहत अशोक स्तंभ का निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है, जिसने नये विवाद को जन्म दे दिया है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में रोहाना तिराहा सड़क हादसा, ई-रिक्शा सवार महिलाएं घायल

इसको लेकर नगरपालिका परिषद के कुछ सभासदों ने जिलाधिकारी उमेश मिश्रा से मुलाकात कर निर्माण कार्य रुकवाने की मांग उठाई। सभासद मोहम्मद खालिद, शहजाद चीकू, नौशाद खान और सभासद पति हसीब राना ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि बोर्ड बैठक में पारित प्रस्ताव के अनुरूप इस स्थल पर परमवीर चक्र विजेता शहीद अब्दुल हमीद का स्मारक बनाया जाना चाहिए। प्रार्थना पत्र में बताया गया कि 28 फरवरी 2026 को नगरपालिका परिषद की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव संख्या 914 के तहत सुजडू चौक का नाम बदलकर परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद चौक करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया था। प्रस्ताव का उद्देश्य उस स्थान पर शहीद अब्दुल हमीद का स्मारक स्थापित करना था, ताकि उनके अदम्य साहस और बलिदान को सम्मान दिया जा सके।
सभासदों ने जिलाधिकारी से आग्रह किया कि विकास प्राधिकरण द्वारा किए जा रहे अशोक स्तंभ के निर्माण कार्य को निरस्त कर उसी स्थान पर परमवीर चक्र विजेता के स्मारक का निर्माण कराया जाए। उनका कहना है कि 1965 के भारत-पाक युद्ध में अद्भुत वीरता का परिचय देने वाले शहीद अब्दुल हमीद की स्मृति में यह स्थल अत्यंत गौरवपूर्ण बन सकता है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पालिका के इंडिया गेट पर लगना था ग्रेनाइट, हो गई पुताई

दरअसल, इस पूरे मामले की पृष्ठभूमि में मीनाक्षी चौक का नाम बदलने का विवाद भी जुड़ा हुआ है। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप को पत्र लिखकर मीनाक्षी चौक का नाम अटल चौक करने का प्रस्ताव दिया था। यह वही चौक था, जिसका नाम पहले पालिका बोर्ड द्वारा वीर अब्दुल हमीद के नाम पर किया गया था। 28 फरवरी को हुई बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया गया। इसी बैठक में सभासद नौशाद खान और मोहम्मद खालिद ने सुजडू चुंगी चौराहे का नाम परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद के नाम पर करने का प्रस्ताव रखा, जिसे बोर्ड ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद में चोरी की वारदात: अकेली महिला के घर से सोना-चांदी लेकर फरार हुए अज्ञात चोर

अब उसी चौराहे पर विकास प्राधिकरण द्वारा अशोक स्तंभ निर्माण शुरू होने से नामकरण और स्मारक निर्माण का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है। सभासदों का कहना है कि यदि यहां स्मारक का निर्माण नहीं होता है तो बोर्ड बैठक में पारित प्रस्ताव का उद्देश्य अधूरा रह जाएगा। मामले को लेकर जिलाधिकारी से हस्तक्षेप की मांग की गई है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस विवाद को किस प्रकार सुलझाता है और चौराहे पर किस योजना को अंतिम रूप दिया जाता है।

Also Read This

हाईवे पर ट्रक और मैजिक की भिड़ंत…. 10 लोगों की मौत, कई घायल

लखीमपुर खीरी- लखीमपुर खीरी के ईसानगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। ऊंच गांव भरेहटा के बीच हाईवे पर मैजिक और ट्रक की टक्कर में नौ लोगों की मौत हो गईए जबकि दो से अधिक लोग घायल हुए हैं। लखीमपुर.बहराइच नेशनल हाईवे 730 पर सोमवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। यह भीषण हादसा ट्रक और मैजिक गाड़ी की टक्कर से हुआ। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। घायलों का नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आठ मृतकों की शिनाख्त हो गई है। सुबह करीब आठ बजे हुए भीषण हादसे ने अधिकारियों की नींद भी उड़ा दी। घटना

Read More »

सात दिवसीय भारतीय भाषा समर कैंप में संस्कृत भाषा व हिमाचली संस्कृति से रूबरू हुए छात्र

खतौली बुढ़ाना रोड के जवाहरलाल नेहरू स्मृति इंटर कॉलेज में आयोजित सात दिवसीय भारतीय भाषा समर कैंप के अंतर्गत विद्यार्थियों को संस्कृत भाषा, भारतीय संस्कृति एवं विभिन्न प्रदेशों की परंपराओं से परिचित कराया गया।कैंप में संस्कृत भाषा के वार्तालाप, दिनचर्या एवं गीतों के माध्यम से विद्यार्थियों को सरल और रोचक ढंग से संस्कृत का ज्ञान दिया गया। अध्यापिका कु. शिखा द्वारा तैयार कराई गई हिमाचली नृत्य नाटिका ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण पैदा किया, जिसके माध्यम से छात्र-छात्राओं को हिमाचल प्रदेश की भाषा एवं संस्कृति की जानकारी मिली।प्रधानाचार्य डॉ. चन्द्रमोहन शर्मा ने विद्यार्थियों को संस्कृत में यातायात नियमों एवं शिष्टाचार संबंधी शब्दों का अभ्यास कराया। वहीं धर्मेंद्र मलिक ने संस्कृत

Read More »

खतौली में ‘इंपैक्ट फिटनेस बाय बाबर’ जिम का भव्य उद्घाटन

खतौली- नगरवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और फिटनेस को समर्पित एक नई पहल के तहत ‘इंपैक्ट फिटनेस बाय बाबर’ जिम का रविवार को भव्य उद्घाटन किया गया। जीटी रोड स्थित नागर कॉलोनी में शारिक राणा की कोठी के बराबर में खुले इस अत्याधुनिक जिम का शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान और पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। जिम के संचालक और प्रसिद्ध जिम ट्रेनर बाबर व उनके साथियों ने मुख्य अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया । इसे भी पढ़ें:  RLD में फेरबदल, संजय राठी बने जिलाध्यक्षयह जिम खतौली नगर में अपनी तरह की एक अनूठी शुरुआत है। इसे

Read More »