बिना हेलमेट वाहन चालकों को पेट्रोल देने पर सख्ती, पम्प संचालकों पर होगी सीधी कार्रवाई

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) तथा जिला पूर्ति अधिकारी को आपसी समन्वय स्थापित कर जनपद के सभी पेट्रोल पम्पों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण एवं आमजन में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से परिवहन विभाग को सख्त चेकिंग अभियान प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना हेलमेट वाहन चलाने के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर को कम करना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
जिलाधिकारी ने बताया कि परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश द्वारा 18 दिसंबर 2025 को नो हेलमेट, नो फ्यूल रणनीति को लागू किए जाने के आदेश जारी किए गए थे। इन आदेशों के अनुपालन में अब जनपद स्तर पर कार्रवाई को और अधिक सख्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय मोटर वाहन अधिनियम-1988 की धारा 129 एवं उत्तर प्रदेश मोटरयान नियमावली-1998 के नियम 201 के अंतर्गत सभी दोपहिया वाहन चालकों एवं सवारियों के लिए भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप सुरक्षात्मक हेलमेट पहनना अनिवार्य है। इन नियमों का उल्लंघन केन्द्रीय मोटर वाहन अधिनियम की धारा 177 के अंतर्गत दंडनीय अपराध है, जिसमें जुर्माने का प्रावधान है।
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) तथा जिला पूर्ति अधिकारी को आपसी समन्वय स्थापित कर जनपद के सभी पेट्रोल पम्पों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी पेट्रोल पम्प पर बिना हेलमेट पहने वाहन चालकों को ईंधन उपलब्ध न कराया जाए। डीएम ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी पेट्रोल पम्प संचालक या स्वामी द्वारा बिना हेलमेट वाहन चालकों को पेट्रोल देते हुए पाया गया, तो संबंधित पम्प के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पेट्रोल पम्प मालिकों से भी प्रशासन को सहयोग प्रदान करने की अपील की है, ताकि इस अभियान को सफल बनाकर सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

इसे भी पढ़ें:  आईजीआरएस समीक्षा बैठक मेरठ: लंबित शिकायतों पर कड़ी कार्रवाई

Also Read This

देवबंद में डंपर की टक्कर से मोपेड सवार कामिल की मौत, महिला घायल

देवबंद। सांपला रोड पर देवबंद ब्लॉक के नजदीक डंपर की टक्कर से मोपेड सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान ग्राम फुलास अकबरपुर निवासी कामिल पुत्र फय्याज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 6 जून 2026 को कामिल अपनी पुत्रवधू के साथ मोपेड पर सवार होकर किसी कार्य से देवबंद आ रहे थे। जब वे देवबंद ब्लॉक के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे डंपर ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। इसे भी पढ़ें:  बिजली चोर हो जाएं सावधान: खतौली नगर में चला बिजली चोरी विरोधी अभियानसूचना मिलने

Read More »

दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद

पत्नी ने जारी वीडियो जारी कर लगाए आरोप, स्वामी यशवीर ने की निष्पक्ष जांच की मांग मुजफ्फरनगर। देवबंद निवासी एक दलित युवक के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। यह मामला तब गरमा गया जब युवक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने एक मुस्लिम परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसे भी पढ़ें:  बिजली चोर हो जाएं सावधान: खतौली नगर में चला बिजली चोरी विरोधी अभियानवायरल वीडियो में युवक की पत्नी ने आरोप लगाया है

Read More »

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। इसे भी पढ़ें:  दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण हादसाः ट्रक की चपेट में आई

Read More »

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »