UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, 2012 नियम बहाल

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा हाल ही में लागू किए गए नए नियमों पर अहम टिप्पणी करते हुए उनकी वैधता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस ज्योमाल्या बागची की पीठ ने सुनवाई के दौरान कहा कि मौजूदा नियमों की भाषा अस्पष्ट है और इनके दुरुपयोग की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। इसी आधार पर शीर्ष अदालत ने UGC के नए नियमों के अमल पर अंतरिम रोक लगा दी है।

इसे भी पढ़ें:  यूपी में नौकरी पाने को अब सिफारिश की जरूरत नहींः योगी

कोर्ट ने इस मामले में केंद्र सरकार से विस्तृत जवाब भी मांगा है। अगली सुनवाई 19 मार्च को तय की गई है।

पीठ ने स्पष्ट किया कि अगली सुनवाई तक UGC के वर्ष 2012 के नियम ही प्रभावी रहेंगे। चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि जिन शब्दों का इस्तेमाल नए रेगुलेशन में किया गया है, वे इसकी व्याख्या को लेकर भ्रम पैदा करते हैं और गलत इस्तेमाल की गुंजाइश छोड़ते हैं।

सुनवाई के दौरान जस्टिस ज्योमाल्या बागची ने सामाजिक संतुलन और समावेशिता की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि जब पहले से ही समानता से जुड़े सिद्धांत मौजूद हैं, तो नए वर्गीकरण की प्रासंगिकता पर विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने अमेरिका के अतीत का हवाला देते हुए कहा कि देश को ऐसी स्थिति की ओर नहीं बढ़ना चाहिए जहां समाज शिक्षा व्यवस्था में विभाजन की ओर चला जाए।

इसे भी पढ़ें:  अंबाला-जगाधरी हाईवे पर कार में आग, चालक बाल-बाल बचा

याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने दलील दी कि UGC एक्ट की धारा 3(सी) संविधान के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है। उनका कहना था कि यह प्रावधान केवल धारणाओं पर आधारित है और इससे समाज में वैमनस्य बढ़ने का खतरा है।

वकील ने यह भी तर्क दिया कि सुप्रीम कोर्ट के पूर्व निर्णयों की भावना के विपरीत यह व्यवस्था समानता के अधिकार को कमजोर करती है।

इसे भी पढ़ें:  भाई की साली से लव मैरिज और कत्ल... एक साल में ही भर गया मन

चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने सुनवाई के दौरान स्पष्ट किया कि अदालत इस मामले में केवल प्रावधानों की संवैधानिकता और कानूनी वैधता की जांच कर रही है।

Also Read This

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरना, दो दिन का मिला आश्वासन

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर समूह संगत ने धरना दिया, सीओ ने दो दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Read More »

सहारनपुर में कश्यप समाज का धरना प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

Saharanpur News: सहारनपुर में कश्यप समाज से जुड़े लोगों ने उत्पीड़न और समाज के लोगों की हत्या की घटनाओं के विरोध में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। कश्यप एकता क्रांति मिशन के बैनर तले हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में समाज के लोग जुटे और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।   धरने को संबोधित करते हुए कश्यप एकता क्रांति मिशन के संस्थापक अजय मेहरा, अनुज कश्यप, मांगेराम कश्यप बिदपुर और शीशपाल कश्यप ने कहा कि समाज के लोगों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर प्रशासन को गंभीर कदम उठाने चाहिए। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि

Read More »

Khatauli News: खतौली में 25.98 किलो गांजा के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पुलिस ने जेल भेजा

Khatauli News: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में खतौली पुलिस और एंटी नारकोटिक्स सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को 25.98 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित और सक्रिय अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को थाना खतौली पुलिस ने एंटी नारकोटिक्स सेल के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त गौरव उर्फ गौरा को गिरफ्तार किया।

Read More »

ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की उठाई मांग

मुजफ्फरनगर हब के डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने प्रबंधन को सौंपा सामूहिक आवेदन, मांग पूरी न होने पर काम छोड़ने की चेतावनी मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर स्थित ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स (उत्तर प्रदेश हब) में कार्यरत डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रबंधन को सामूहिक आवेदन पत्र सौंपा है। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से पूरी मेहनत, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन बढ़ती महंगाई और पारिवारिक जरूरतों के मुकाबले वर्तमान वेतन पर्याप्त नहीं है। इसे भी पढ़ें:  निजीकरण के खिलाफ बिजलीकर्मियों का आर-पार की लड़ाई का एलान…स्मार्ट प्रीपेड मीटर थोपना असंवैधानिकआवेदन में कर्मचारियों ने उल्लेख किया है कि वर्तमान में उन्हें प्रति

Read More »