आरडीएफ को लेकर मचे घमासान के बीच उद्यमी पंकज अग्रवाल ने उठाये सवाल

किसान संगठन के अर्धनग्न प्रदर्शन के दौरान सोशल मीडिया पर सामने आए बिन्दल डुप्लैक्स लिमिटेड के एमडी पंकज अग्रवाल

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में बढ़ते वायु प्रदूषण और म्यूनिसिपल वेस्ट से बने आरडीएफ (रिफ्यूज़ डिराइव्ड फ्यूल) के इस्तेमाल को लेकर छिड़े विवाद के बीच उद्योग और किसान संगठनों के आमने-सामने आने के संकेत मिल रहे हैं। एक ओर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने भोपा रोड पर म्यूनिसिपल वेस्ट के ट्रकों को रोककर अर्धनग्न प्रदर्शन किया, वहीं दूसरी ओर पेपर मिल प्रबंधन ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदूषण के आरोपों का खंडन किया है।
बिन्दल डुप्लैक्स लिमिटेड पेपर मिल के मैनेजिंग डायरेक्टर और पेपर मिल एसोसिएशन के प्रांतीय पदाधिकारी पंकज अग्रवाल ने शनिवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारियों द्वारा भोपा रोड पर म्यूनिसिपल वेस्ट के ट्रकों को रोककर किए गए अर्धनग्न प्रदर्शन के बीच सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए आरडीएफ को लेकर लगाए जा रहे प्रदूषण के आरोपों को तथ्यहीन बताया है।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर आयोजित, 195 रोगियों ने उठाया लाभ

रविवार सुबह अपनी फेसबुक वॉल पर किए गए विस्तृत पोस्ट में पंकज अग्रवाल ने विभिन्न शहरों के एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) के आंकड़े साझा किए। उन्होंने बताया कि बागपत में एक्यूआई 314, बिजनौर 260, मुजफ्फरनगर 305, मेरठ 310, गाजियाबाद 355, दिल्ली 385, गुरुग्राम 320, लखनऊ 214 और कानपुर 120 दर्ज किया गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब बागपत, मेरठ, लखनऊ, गाजियाबाद और गुरुग्राम में भी एक्यूआई अधिक है, तो क्या वहां भी आरडीएफ के कारण ही प्रदूषण बढ़ा है। उन्होंने यह भी तर्क दिया कि कानपुर जैसे औद्योगिक शहर में एक्यूआई अपेक्षाकृत कम है, क्योंकि वहां हवा की गति बनी हुई है। उनके अनुसार सर्दियों में हवा की गति धीमी होने से एक्यूआई का स्तर स्वाभाविक रूप से बढ़ जाता है।

https://www.facebook.com/Pankaj.congress/posts/pfbid02oshwYq3sEXRyRdXuufa8J8qfzz6ajufxx6qEtmTAzw4xggTKWauyGWaVNPttEaJXl

इससे एक दिन पहले शनिवार को किसान संगठन के प्रदर्शन के दौरान किए गए एक अन्य फेसबुक पोस्ट में पंकज अग्रवाल ने कहा था कि देश में कोयले की कमी के चलते केंद्र सरकार द्वारा बॉयलरों में आरडीएफ जलाने को प्रोत्साहित किया जा रहा है। मुजफ्फरनगर की पेपर मिलों ने इस योजना में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है और नए बॉयलरों पर कई अरब रुपये का निवेश किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आरडीएफ का उपयोग पूरी दुनिया में ईंधन के रूप में किया जाता है और यह कोयले की तुलना में अधिक पर्यावरण-अनुकूल है। कुछ लोग स्वयं भ्रमित हैं और दूसरों को भी भ्रमित कर रहे हैं कि आरडीएफ से अधिक प्रदूषण फैलता है, जबकि यह तथ्य सही नहीं है। दिल्ली में इस तरह के आठ से अधिक बॉयलर संचालित हो रहे हैं।
पंकज अग्रवाल के अनुसार मुजफ्फरनगर की मिलों में लगे बॉयलरों पर उन्नत तकनीक के प्रदूषण नियंत्रण उपकरण स्थापित हैं, जिनका डेटा हर घंटे संबंधित विभागों तक पहुंचता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग चाहते हैं कि क्षेत्र की फैक्ट्रियां बंद हो जाएं, जिससे पूरे जनपद को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। अपने पोस्ट में उन्होंने कोयला बनाम आरडीएफ का विश्लेषण प्रस्तुत करते हुए बताया कि आरडीएफ नगर ठोस कचरे से तैयार किया जाता है और इससे कचरे का निस्तारण भी होता है। कोयले के दहन से कार्बन डाइऑक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड और अन्य हानिकारक गैसें अधिक मात्रा में निकलती हैं, जबकि आरडीएफ से शुद्ध कार्बन उत्सर्जन अपेक्षाकृत कम होता है। उन्होंने यह भी कहा कि कोयला आयात करने पर देश को भारी विदेशी मुद्रा खर्च करनी पड़ती है, जिससे रुपये पर भी असर पड़ता है। आरडीएफ के उपयोग से यह निर्भरता कम होती है। अंत में पंकज अग्रवाल ने जनपदवासियों से अपील की कि वे सच्चाई जानने का प्रयास करें और किसी के बहकावे में न आएं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि फैक्ट्रियां बंद हुईं तो इसका नुकसान केवल उद्योगों को नहीं, बल्कि पूरे मुजफ्फरनगर जनपद को झेलना पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें:  IGRS-जनशिकायतों के निस्तारण में मुजफ्फरनगर साबित हुआ फिसड्डी

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर आयोजित, 195 रोगियों ने उठाया लाभस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  सातवीं बार सेवा विस्तार पाने वाले IAS: आंजनेय कुमार सिंह की खास कहानीवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  सातवीं बार सेवा विस्तार पाने वाले IAS: आंजनेय कुमार

Read More »