रजबहे के पास बाइक से टकराकर पलटी कार, युवक की मौत

सठेडी रजबहे के पास हुआ भीषण हादसा, बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल, तीन महिलाओं सहित सात हुए घायल

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के रतनपुरी क्षेत्र में सठेडी रजबहे के पास मारुति इको कार और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन महिलाओं सहित छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए खतौली अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने बाइक सवार हिमांशु (19) पुत्र बालकिशन को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल अन्य लोगों को मेरठ और मोदीपुरम के अस्पताल में रेफर किया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार सठेडी गांव निवासी हिमांशु, देवराज पुत्र महीपाल और अक्षय पुत्र सुशील अपनी बाइक पर सवार होकर गांव से बड़सू की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सठेडी रजबहे के पास सामने से तेज गति से आ रही मारुति इको कार से उनकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद कार भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकराकर पलट गई।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही राहगीर मौके पर पहुंचे। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद पलटी हुई कार को सीधा किया और अंदर फंसे घायलों को बाहर निकाला। रतनपुरी पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस द्वारा खतौली अस्पताल भिजवाया। खतौली अस्पताल में चिकित्सकों ने हिमांशु को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बाइक सवार अन्य दो युवक देवराज और अक्षय की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेरठ हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। कार सवार तीन महिलाएं साजरीन, नसीम, शाहीन और कार चालक रिहान, जो कैली थाना दौराला मेरठ के निवासी बताए गए हैं, उन्हें भी मोदीपुरम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल देवराज और अक्षय की स्थिति नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मृतक हिमांशु के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के संबंध में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। मृतक हिमांशु और घायल देवराज रवापुरी सठेडी इंटर कॉलेज के छात्र हैं, जबकि अक्षय ने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। पुलिस हादसे को लेकर मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में आरडीएफ पकड़ाः भोपा रोड पर कचरे से भरे ट्रक रोके, सड़क पर दिया धरना

Also Read This

हरिद्वार में चार माह की बच्ची चोरी का खुलासा, लड़का समझकर उठा ले गए थे आरोपी

हरिद्वार के विष्णु घाट से चोरी हुई चार माह की बच्ची पुलिस ने बरामद की, कथित बाबा और दंपत्ति सहित तीन आरोपी गिरफ्तार।

Read More »
उत्तराखंड में बारिश और तेज हवाओं का मौसम अलर्ट

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में आज मौसम दिखाएगा तेवर, 7 जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

उत्तराखंड में 12 जून को तेज बारिश, ओलावृष्टि और 50-60 किमी/घंटा हवाओं का अलर्ट, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका।

Read More »

आयुष मलिक प्रकरणः स्वामी यशवीर पीछे हटे, जाट नेताओं ने संभाला मोर्चा

धर्मवीर बालियान ने कहा कि दोनों समुदायों के जिम्मेदार लोगों को आगे आकर माहौल को शांत रखने की भूमिका निभानी चाहिए

Read More »

अमेठी की पंचायत वोटर लिस्ट में स्मृति ईरानी का नाम नहीं, जांच में जुटा प्रशासन

अमेठी की पंचायत चुनाव मतदाता सूची में पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का नाम नहीं मिलने से राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है। प्रशासन अब आवेदन और अभिलेखों की जांच कर रहा है।

Read More »

2017 फायरिंग केस में नीरज बवाना की देवबंद कोर्ट में पेशी, कचहरी परिसर छावनी में तब्दील

नीरज सहरावत उर्फ नीरज बवाना को वर्ष 2017 के फायरिंग और रंगदारी मामले में देवबंद की एडीजे कोर्ट में पेश किया गया। यह मामला चिकित्सक डॉ. अनुज गोयल से रंगदारी मांगने और नर्सिंग होम में फायरिंग से जुड़ा बताया जाता है।

Read More »