ईद उल अजहा को लेकर पालिका अलर्ट, मीनाक्षी स्वरूप ने की समीक्षा

ईओ सहित सभी अधिकारियों को त्यौहार के अवसर पर स्वच्छता और पेयजल व्यवस्था के लिए विशेष तैयारी करने के निर्देश

मुजफ्फरनगर। आगामी 28 मई को ईद उल अजहा (बकरीद) पर्व शांतिपूर्ण, स्वच्छ और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा मीनाक्षी स्वरूप ने टाउनहाल स्थित कार्यालय में शनिवार को अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह व पालिका अधिकारियों एवं सभासदों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर पर्व के दौरान नगर में साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

इस समीक्षा बैठक में पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप द्वारा विशेष रूप से कुर्बानी के बाद पशुओं के अवशेषों के उचित निस्तारण को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। पालिकाध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभिन्न क्षेत्रों में सफाई कर्मचारियों की विशेष टीमें तैनात की जाएं, ताकि अवशेषों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके और नगर की स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित न हो। खुले में कुर्बानी न करने दी जाये। प्रदेश सरकार, शासन और प्रशासन के दिशा निर्देशों पर अमल सुनिश्चित कराने के लिए अधिकारी काम करें। उन्होंने सभासदों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि वे आमजन को खुले में कुर्बानी न करने, पशुओं के अवशेष सार्वजनिक स्थानों पर न फेंकने तथा जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए जागरूक करें।

इसे भी पढ़ें:  PALIKA-ओमबीर और सालिम की ताजपोशी से पालिका में जश्न

पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने बैठक में अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह को निर्देश दिया गया कि सभी व्यवस्थाओं का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही संबंधित अधिकारियों को नगर के विभिन्न इलाकों में पर्याप्त संख्या में वाहन लगाने के निर्देश दिए गए, जिससे लगातार सफाई व्यवस्था बनी रहे और नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। नगरवासियों को निर्बाध स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने पर भी विशेष जोर दिया गया। पालिका प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान पेयजल आपूर्ति व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  ईडी की छापेमारी: 210 करोड़ की फॉरेक्स ठगी में लविश चौधरी के तीन साथियों के घरों पर एक्शन

नगर पालिका परिषद ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी क्षेत्र में पेयजल संबंधी समस्या उत्पन्न होती है तो वे एई जलकल अनुज कुमार से मोबाइल नंबर 8860053096 पर संपर्क कर सकते हैं। वहीं साफ-सफाई से जुड़ी शिकायतों के लिए स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय शाही से मोबाइल नंबर 6306263566 पर संपर्क किया जा सकता है। पालिका प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि ईद उल अजहा पर्व को शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

इसे भी पढ़ें:  शहर की स्वच्छता और निर्माण गुणवत्ता पर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप सख्त

बैठक में सभासद शौकत अंसारी, अन्नू कुरैशी, मोहम्मद खालिद, मोहम्मद शहजाद उर्फ चीकू, उमरदराज, सभासदपति नदीम, हसीब राणा, अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय शाही, सीएसएफआई योगेश कुमार गोलियान, एसएफआई पलाक्षा मैनवाल, वैशाली सोती, एई जलकल अनुज कुमार, जेई जलकल जितेंद्र कुमार सहित समस्त सफाई नायक उपस्थित रहे।

Also Read This

समाज सेवा में योगदान पर गिरीश अग्रवाल को मिला ‘विकास रत्न’ सम्मान

लायंस क्लब दिव्य, मुजफ्फरनगर की कोर कमेटी में निभा रहे सक्रिय भूमिका, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आदित्य गुप्ता ने किया सम्मानित मुजफ्फरनगर। शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लायंस क्लब दिव्य, मुजफ्फरनगर की कोर कमेटी के सक्रिय सदस्य गिरीश अग्रवाल को लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321-सी1 के प्रतिष्ठित ‘विकास रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाज हित में किए जा रहे कार्यों, नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना के लिए प्रदान किया गया। यह सम्मान समारोह मेरठ रोड स्थित मूलचंद रिसोर्ट में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान संपन्न हुआ। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट 321-सी1 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आदित्य गुप्ता ने गिरीश अग्रवाल को

Read More »