पूर्व विधायक मनफूल सिंह की 9वीं पुण्यतिथि पर समाजसेवा के कार्यों को किया गया याद

डॉ. अम्बेडकर छात्रावास में बुद्ध वंदना के बाद पूर्व विधायक की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पूर्व विधायक स्वर्गीय मनफूल सिंह के सामाजिक, शैक्षिक और राजनीतिक योगदान को याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने आजीवन समाज के उत्थान के लिए कार्य किया। उनका जीवन नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। इस दौरान सभी ने उनकी प्रंतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए समाजसेवा के लिए प्रेरक संदेश दिया।
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की पार्टी बीकेडी से जानसठ सीट के पूर्व विधायक रहे स्वर्गीय मनफूल सिंह की 9वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शहर के डॉ. भीमराव अम्बेडकर छात्रावास में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बुद्ध वंदना से की गई, जिसके बाद उपस्थित जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और गणमान्य नागरिकों ने पूर्व विधायक मनफूल सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पूर्व विधायक के पुत्र मनोज जयंत उर्फ मन्नू ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का स्वागत किया और उनके सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-बल्ली लगाने पर दो पक्षों में जमकर मारपीट, महिलाएं भी भिड़ीं

इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वर्गीय मनफूल सिंह के सामाजिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षा, समाजसेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में जो कार्य किए, वे आज भी समाज के हर वर्ग के लोगों के लिए मार्गदर्शक हैं। वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय मनफूल सिंह ने न केवल शिक्षा के क्षेत्र में बल्कि समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए भी अनेक सराहनीय कार्य किए। उनके द्वारा किए गए प्रयास आज भी सामाजिक विकास के लिए मील का पत्थर साबित हो रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  गंगा एक्सप्रेस वे पर हादसाः मुजफ्फरनगर निवासी महिला पुष्पा की मौत

छात्रावास समिति के संचालन से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि डॉ. अम्बेडकर छात्रावास के निर्माण और संचालन में स्वर्गीय मनफूल सिंह का अहम योगदान रहा। छात्रावास प्रबंधक मनोज कुमार उर्फ मन्नू ने जानकारी दी कि वर्तमान में छात्रावास में शामली, मेरठ, बागपत, बलिया, मऊ, अलीगढ़, आजमगढ़, पानीपत सहित विभिन्न क्षेत्रों के 100 से अधिक विद्यार्थी रहकर शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। मनोज जयंत ने बताया कि छात्रावास की स्थापना में स्वामी कल्याण देव का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने इसके लिए पूर्व विधायक मनफूल सिंह के साथ मिलकर चंदा एकत्र किया और तत्कालीन प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह से सहयोग मांगा। वर्ष 1983 में जब चौधरी चरण सिंह जिले में आए थे, तब उन्होंने छात्रावास देखने की इच्छा जताई थी। उस दौरान पूर्व विधायक मनफूल सिंह ने उन्हें विद्यार्थियों से मिलवाया और छात्रावास की गतिविधियों से अवगत कराया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व सांसद राजपाल सैनी, पूर्व मंत्री सईदुज्जमा, पूर्व मंत्री राजकुमार यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अमित चौधरी, सलमान सईद, ज्ञान कुमार एडवोकेट, शिव कुमार गौतम, राम निवास चौधरी, जिला पंचायत सदस्य शाहनजर, शमीम अहमद, सचिन त्यागी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष सतपाल सिंह कटारिया, पूर्व बसपा जिला अध्यक्ष कमल गौतम, साध्वी रेणुका, सुनील कुमार जैन, सोमपाल भाटी, सन्नी कपूर, रामपाल सिंह मांडी, राजीव बालियान एडवोकेट, बालेन्द्र कुमार, पूर्व सभासद लक्ष्मण सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  मूसलाधार बारिश से राहतः गांवों में छाया अंधेरा, तापमान धड़ाम

Also Read This

Uttarakhand Weather Update 14 June: उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में आज बारिश के आसार, तेज हवाओं का अलर्ट

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में 14 जून को हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और 40-50 किमी/घंटा तेज हवाओं का अलर्ट।

Read More »

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरना, दो दिन का मिला आश्वासन

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर समूह संगत ने धरना दिया, सीओ ने दो दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Read More »

सहारनपुर में कश्यप समाज का धरना प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

Saharanpur News: सहारनपुर में कश्यप समाज से जुड़े लोगों ने उत्पीड़न और समाज के लोगों की हत्या की घटनाओं के विरोध में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। कश्यप एकता क्रांति मिशन के बैनर तले हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में समाज के लोग जुटे और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।   धरने को संबोधित करते हुए कश्यप एकता क्रांति मिशन के संस्थापक अजय मेहरा, अनुज कश्यप, मांगेराम कश्यप बिदपुर और शीशपाल कश्यप ने कहा कि समाज के लोगों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर प्रशासन को गंभीर कदम उठाने चाहिए। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि

Read More »

Khatauli News: खतौली में 25.98 किलो गांजा के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पुलिस ने जेल भेजा

Khatauli News: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में खतौली पुलिस और एंटी नारकोटिक्स सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को 25.98 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित और सक्रिय अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को थाना खतौली पुलिस ने एंटी नारकोटिक्स सेल के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त गौरव उर्फ गौरा को गिरफ्तार किया।

Read More »