मुजफ्फरनगर सिविल बार एसोसिएशन में सुगंध जैन अध्यक्ष निर्वाचित

चुनाव के बाद शनिवार को हुई मतगणना, महासचिव पद पर सतेन्द्र पाल चुनाव जीते

मुजफ्फरनगर। सिविल बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष पद पर सुगंध जैन ने बिजेन्द्र मलिक को 52 मतो से हराया। जबकि महासचिव पद पर सतेन्द्र पाल ने अन्नु कुच्छल को 121 मतो से हराकर जीत दर्ज की। अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष और उपाध्यक्ष सहित आठ पदों के लिए मतगणना पूर्ण कर ली गई। जबकि चार वरिष्ठ एवं चार कनिष्ठ सदस्य एवं दो महिला वरिष्ठ और दो महिला कनिष्ठ सदस्य पद के लिए परिणाम देर से आये।

सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं महासचिव सहित सभी पदो के लिए शनिवार को मतगणना पूर्ण कर ली गई। मतगणना के आधार पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर संजीव त्यागी ने अशोक कुशवाहा को हराकर जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद पर सुधीर गुप्ता जीते। उन्होंने आनंद कुमार को हराया। कोषाध्यक्ष पद पर मानसी शर्मा ने रंजना देवी को हराया। सह सचिव प्रशासन के पद पर प्रवीण उपाध्याय ने रूपांकर गुप्ता को हराया। सह सचिव लेखा के पद पर प्रशांत शर्मा ने जीत दर्ज की। उन्होंने ध्रुव पाल को हराया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में आक्रोशः मेनका गांधी को जैन समाज ने भेजा एक करोड़ का मानहानि नोटिस

जबकि सह सचिव पुस्तकालय के पद पर रेखा शाही जीती। उन्होंने नुपुर को हराया। चुनाव परिणाम आने के बाद अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष और महासचिव पद पर विजयी रहे प्रत्याशियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। शनिवार को परिणाम ने ये चुनावी जंग समाप्त कर दी है। सिविल बार एसोसिएशन के मुख्य पदों पर सीधी टक्कर बनी नजर आई। अध्यक्ष पद पर बिजेंद्र सिंह मलिक और सुगंध जैन में परिणाम आने तक कांटे का मुकाबला होता रहा। प्रत्याशियों ने चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी थी।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-गंगा स्नान को हरिद्वार जा रहे तीन भाइयों को मैजिक ने कुचला, मौत

सौ साल का स्वर्णिम इतिहास, बार अध्यक्ष द्वारका प्रसाद रहे विधायक

मुजफ्फरनगर सिविल बार एसोसिएशन का सौ साल का स्वर्णिम इतिहास है। बार के सदस्य द्वारिका प्रसाद कांग्रेस के टिकट पर शहर से दो बार विधायक भी रहे। सिविल बार की स्थापना वर्ष 1926 में हुई थी। इस बार चुनाव के बाद शताब्दी वर्ष मनाने की तैयारी भी चल रही है। कभी एक पेड़ के नीचे बैठकर ही सिविल के अधिवक्ता लोगों के इंसाफ की लड़ाई लड़ते थे। मुजफ्फरनगर मध्य के नाम से सीट पर वर्ष 1952 में कांग्रेस के टिकट पर अधिवक्ता द्वारिका प्रसाद ने सोसलिस्ट पार्टी के ब्रह्म प्रकाश को हराकर चुनाव जीता था। इसके अलावा वर्ष 1957 में मुजफ्फरनगर विधानसभा सीट से ही द्वारिका प्रसाद ने 25251 वोट हासिल कर विपक्षी उम्मीदवार प्रेमसुख को हराया था। 25 फरवरी 1957 को यह नतीजे घोषित किए गए थे। प्रेमसुख को सिर्फ 8354 वोट ही हासिल हुए थे। द्वारिका प्रसाद नामचीन अधिवक्ता रहे और डिप्टी स्पीकर भी उन्हें बनाया गया था। वह कांग्रेस के मजबूत जनप्रतिनिधियों में शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR--महिला की मौत के बाद डीएम ने दिन में जलवाये अलाव

Also Read This

गुरु रविदास मंदिर के बारातघर से अवैध कब्जा हटाने की मांग, जसपा के बैनर तले ग्रामीणों का डीएम कार्यालय पर धरना

ग्राम प्रधान व अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप, कार्रवाई न होने पर जताई नाराजगी मुजफ्फरनगर। जय समता पार्टी (जसपा) के बैनर तले बेहड़ा थ्रू गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर गुरु रविदास मंदिर परिसर में बने बारातघर से कथित अवैध कब्जा हटाने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों एवं ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में आरोप लगाया कि गुरु रविदास मंदिर परिसर में बने बारातघर पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। शिकायत के बावजूद संबंधित विभागीय अधिकारी और ग्राम प्रधान कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। उनका आरोप है कि

Read More »

फुलत मदरसे पर कानूनी शिकंजा, धर्मांतरण के आरोप में पिता-पुत्र पर मुकदमा दर्ज

स्वामी यशवीर द्वारा मामला उठाए जाने के बाद तेज हुई जांच, एलआईयू, आईबी सहित तीन एजेंसियां कर रहीं पड़ताल मदरसा प्रबंधन से जुड़े मौलवी पिता-पुत्र की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन, गांव ही व्यक्ति ने दी तहरीर मुजफ्फरनगर। रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव फुलत स्थित चर्चित मदरसा दारूल उलूम रहीमिया एक बार फिर सुर्खियों में है। हिंदुओं के कथित धर्मांतरण के आरोपों को लेकर उठे विवाद के बीच अब इस मामले में कानूनी कार्रवाई भी शुरू हो गई है। गांव के ही निवासी की शिकायत पर मदरसा प्रबंधन से जुड़े पिता-पुत्र के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन अधिनियम, 2021 सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया

Read More »

राजवीर सिंह हत्याकांड में आया फैसलाः दो दोषियों को फांसी

16 साल पहले खेत में प्रधानी चुनाव की रंजिश में की गई थी किसान की गोलियों से भूनकर हत्या फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, कहा- लोकतंत्र की रक्षा मतपत्र से होती है, हथियार से नहीं मुजफ्फरनगर। करीब 16 वर्ष पुराने चर्चित राजवीर सिंह हत्याकांड में न्यायालय ने कड़ा फैसला सुनाते हुए दो दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है। तितावी थाना क्षेत्र के मांडी गांव में वर्ष 2010 में ग्राम प्रधान चुनाव की रंजिश के चलते किसान राजवीर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (फास्ट ट्रैक कोर्ट-3) रवि कुमार दिवाकर ने सहदेव उर्फ पप्पू

Read More »

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  भारतीय किसान यूनियन ने उत्तराखंड की सभी इकाइयाँ कीं भंगराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »