एम.जी. पब्लिक स्कूल में अरूपा गायत्री ने किया ओडिसी नृत्य का मनमोहक प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को विद्यार्थियों को भारतीय नृत्य संस्कृति और कला से परिचित कराने के लिए स्पिक मैके के तत्वावधान में ओडिसी नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें देश की प्रसिद्ध ओडिसी नृत्यांगना अरूपा गायत्री पांडा द्वारा अपने दल के सदस्य कलाकारों के साथ मनमोहक प्रस्तुति दी गई। इसके साथ ही उनके द्वारा छात्र-छात्राओं को ओडिसी नृत्य कला के सम्बंध में विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गई।

एम.जी. पब्लिक स्कूल प्रांगण में स्पिक मैके के तत्वावधान में ओडिसी नृत्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। अतिथि के रूप में देश की प्रसिद्ध ओडिसी नृत्यांगना अरूपा गायत्री पांडा अपनी पूरी टीम के साथ पहुंची। इस दौरान स्पिक मैके वालिंटयर के रूप में डीएवी डिग्री कॉलेज से रिटायर्ड प्रोफेसर श्रीमती मृदुला मित्तल और नीति मित्तल भी उपस्थित रहीं। यहां प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। इसके पश्चात ओडिसी नृत्य की मंचीय प्रस्तुति आरंभ हुई। नृत्यांगना अरूपा गायत्री पांडा द्वारा सर्वप्रथम छात्र-छात्राओं को ओडिसी नृत्य कला और संस्कृति के इतिहास की जानकारी देते हुए बताया गया कि यह ओडिसा का शास्त्रीय नृत्य है और इस नृत्य कला के पांच प्रमुख भाग तथा चार भंग हैं। आज स्पिक मैके द्वारा देश की सांस्कृतिक कलाओं और नृत्य संस्कृतियों के संरक्षण के लिए युवाओं के बीच इसके प्रचार प्रसार हेतु ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

अरूपा गायत्री ने सर्वप्रथम ओडिसी के मंगलाचरण भाग में मां भगवती स्त्रोत की नृत्य प्रस्तुति देकर सभी का मन जीत लिया। इसमें मां दुर्गा की मातृशक्ति और विनाशकारी शक्ति को प्रदर्शित करते हुए उन्होंने भाव-भंगिमा के माध्यम से नृत्य के साथ मां दुर्गा के भाव, राक्षस शुंभ-निशुंभ वध और महिषासुर मर्दन को बहुत ही सुन्दर ढंग से प्रस्तुत किया। साथ ही अभिमया भाग में उनके द्वारा वल्लभाचार्य की रचना मधुराष्ट्रकम में भगवान श्रीकृष्ण के मुधर सुन्दर स्वरूप, उनके जन्म और लीलाओं पर आधारित नृत्य कला की मनमोहक प्रस्तुति दी। इस नृत्य शैली में उन्होंने श्री कृष्ण द्वारा माखन चुराना, गोपियों को सताना और शेषनाग कालिया का अहंकार दमन करना सभी लीलाओं को विशेष भाव के साथ प्रस्तुत करते हुए दिल जीत लिया। इस दौरान गायन में राजेश कुमार लेनका, बांसुरी पर रुद्र प्रसाद परिडा और मर्दला पर तारिणी प्रसाद दास ने भी नृत्यांगना अरूपा गायत्री का साथ देकर उनकी प्रस्तुति को यादगार बना दिया। अरूपा गायत्री पांडा ने तीन साल की उम्र में नृत्य की शुरुआत करने के बाद पद्मश्री गुरु गंगाधर प्रधान, पद्मश्री गुरु अरुणा मोहंती और गुरु मधुस्मिता मोहंती जैसे प्रतिष्ठित गुरुओं से प्रशिक्षण लिया। वर्तमान में वह श्री श्री विश्वविद्यालय कटक में सहायक प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं।

प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने अपने सम्बोधन में कहा कि ओडिसी केवल एक नृत्य प्रस्तुति ही नहीं, बल्कि ये एक पूरी संस्कृति और कला सभ्यता है। स्पिक मैके द्वारा भारतीय संस्कृति और कला संरक्षण के लिए जिस प्रकार युवाओं को जोड़ने में जुटा है, वो प्रयास सराहनीय है। उन्होंने स्मृति चिन्ह प्रदान करते हुए नृत्यांगना अरूपा गायत्री पांडा और उनके सहयोगी कलाकारों को सम्मानित किया। संचालन श्रीमती रितु शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा।

इसे भी पढ़ें:  सड़क हादसा-मुजफ्फरनगर के बीएसएफ जवान की मौत

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  सड़क हादसा-मुजफ्फरनगर के बीएसएफ जवान की मौतस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता है। स्थिति

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  मेरठ में इंस्पेक्टर 4 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया, एंटी करप्शन ट्रैप में गिरफ्तारीवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  सड़क हादसा-मुजफ्फरनगर के बीएसएफ जवान की मौतभाकियू नेता विकास

Read More »