एम.जी. वर्ल्ड विजन स्कूल को मिला बेस्ट स्कूल अवार्ड

मुजफ्फरनगर। इंटरनेशनल एजुकेशन पॉलिसी की भांति ही शिक्षा पद्धति और व्यवस्था को अपनाने वाले मुजफ्फरनगर जिले के पहले एम.जी. वर्ल्ड विजन स्कूल ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस विद्यालय ने आठ हजार से ज्यादा विद्यालयों को एक विशिष्ट प्रतिस्पर्धा में पछाड़ते हुए अव्वल नम्बर हासिल करने का काम किया है। अपनी उत्कृष्ट एजुकेशन पॉलिसी के आधार पर विद्यालय में बैग लैस शिक्षा पद्धति के संकल्प का साकार कर रहे एम.जी. वर्ल्ड विजन स्कूल को बेस्ट स्कूल अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इसके लिए विद्यालय में जश्न का माहौल है। इस अवार्ड के मिलने पर एम.जी. चेरिटेबिल ट्रस्ट के चेयरमैन सतीश चन्द गोयल और एम.जी. वर्ल्ड विजन स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के सचिव वैभव गोयल द्वारा विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. मृणालिनी अनन्त और समस्त स्टाफ तथा छात्र-छात्राओं को बधाई दी है।

एम.जी. चेरिटेबिल ट्रस्ट के अधीन शहर के वसुंधरा रेजीडेंसी में संचालित हो रही एम.जी. वर्ल्ड विजन स्कूल ने शिक्षा के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। शिक्षा जिंदगी में दीपक की लौ की तरह है। अब बदलाव की बयार में वर्ल्ड विजन स्कूल का शिक्षा स्तर फिर चर्चा में है। शनिवार को स्कूली शिक्षा में एजुकेशन वर्ल्ड स्कूल रैंकिंग 2024-25 का आयोजन गुरुग्राम के होटल लीला में हुआ, जहां देशभर के स्कूलों को 14 मापदंडों के व्यापक सेट के आधार पर जिसमें अकादमिक प्रतिष्ठा, संकाय क्षमता, बुनियादी ढाँचा, सह-पाठ्यचर्या शिक्षा और बहुत कुछ शामिल है।

रैंकिंग काफी प्रतिष्ठित है और इसमें 34 शहरों के 8,700 स्कूल शामिल हुए, जिनमें एमजी वर्ल्ड विजन स्कूल मुजफ्फरनगर ने नंबर-1 रैंक हासिल की है। विद्यालय कोआॅर्डिनेटर रश्मि रस्तोगी व शीतल गोयल ने पुरस्कार ग्रहण किया। बात स्कूल की लाइब्रेरी की हो या साइंस लैब की, कंप्यूटर क्लासों की हो या स्मार्ट क्लासों की, साफ- सफाई की हो या इमारत की, फर्नीचर की हो या स्कूल की दीवारों पर हुए ज्ञानवर्धक आर्ट की इनका कोई मुकाबला नहीं है। स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद का भी पूरा ध्यान रखा जाता है। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. मृणालिनी अनंत ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रबंधन के पूर्ण समर्थन, टीम की अथक मेहनत और माता-पिता के अटूट समर्थन से ही हमें मुजफ्फरनगर में नंबर 1 स्कूल का दर्जा दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  अय्याश चोर-शामली में चोरी, कर्नाटक में मौजमस्ती

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-गौवंश चोरी कर गौकशी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, दो फरारस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पर्चा निरस्त होने पर कचहरी में प्रत्याशियों का हंगामावरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-गौवंश चोरी कर गौकशी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, दो

Read More »