असामाजिक तत्वों ने तोड़ दी विवादित स्थल की दीवार

बरेली। केलाडांडी गांव में शुक्रवार दोपहर को खुराफातियों ने विवादित स्थल की दीवार तोड़ दी। वहां तैनात होमगार्ड प्रेमपाल और छत्रपाल ने विरोध किया तो उन्हें पीटा गया। तीन थानों की पुलिस लेकर पहुंचे एसडीएम और सीओ दीवार बनवाने लगे तो हंगामा शुरू हो गया। क्षेत्रीय भाजपा विधायक डा. एमपी आर्या ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठ गए। इस पर अफसरों ने निर्माण रुकवा दिया। गांव में करीब आठ घंटे तक हंगामा हुआ। मामले में पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में लिया। ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया। इसके बाद कुछ लोगों को छोड़ दिया गया।

शुक्रवार को दूसरे समुदाय के लोग क्योलड़िया स्थित मस्जिद में नमाज पढ़ने गए थे। तभी गांव के खुराफातियों ने बवाल कर दिया। होमगार्ड जवानों ने सूचना थाना प्रभारी परमेश्वरी को दी। तब एसडीएम अजय कुमार उपाध्याय, सीओ हर्ष मोदी समेत पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने लाठियां फटकारनी शुरू की तो खुराफाती भाग गए। दूसरे समुदाय के लोगों ने आरोप लगाया कि खुराफाती दूसरे मोहल्ले के रहने वाले हैं। इस पर पुलिस आरोपियों की तलाश करते हुए उनके घरों में घुस गई। घरों में मौजूद महिलाएं पुलिसकर्मियों से भिड़ गईं।

इसे भी पढ़ें:  शाहपुर पुलिस ने जबरन धर्म परिवर्तन और धोखाधड़ी मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार, नाबालिग को बाल कल्याण समिति के पास भेजा

महिलाओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने घरों में घुसकर दरवाजे और घरेलू सामान को तोड़ा। यदि उनके लोगों ने गुनाह किया है तो उन्हें पकड़ें। दरवाजे और बर्तन न तोड़ें। पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में लिया। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पीएसी भी लगा दी गई। रात में एडीएम प्रशासन दिनेश, एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने गांव में डेरा डाल दिया। गांव में अल्पसंख्यक समुदाय के एक भवन में मदरसा संचालित किया जा रहा था। एक पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि रंग-रोगन करके मदरसे को धर्मस्थल का रूप दिया जा रहा है। दो माह पहले ग्रामीणों ने विरोध किया तो तत्कालीन एसडीएम मल्लिका नैन ने यहां निर्माण रुकवाकर ताले डलवा दिए थे। साथ ही दो होमगार्ड जवानों को सुरक्षा के लिहाज से तैनात कर दिया था। शुक्रवार को दूसरे समुदाय के लोग नमाज अदा करने गांव से बाहर गए तो खुराफातियों को मौका मिल गया था। भाजपा विधायक डा. एमपी आर्या ने बताया कि कुछ लोगों के खिलाफ पुलिस ने अनावश्यक कार्रवाई की। जिस अवैध निर्माण को लोगों ने गिराया था, उसे पुलिस अपनी देखरेख में बनवा रही थी। इसलिए मुझे कुछ गांव वालों के साथ बैठना पड़ा। जब पुलिस ने निर्माण रुकवा दिया और पकड़े गए लोगों को छोड़ दिया तो मैं वहां से आ गया। एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि विवादित स्थल पर सुरक्षा के बावजूद तोड़फोड़ कर लोगों ने कानून हाथ में लिया है। उनके विरु( कार्रवाई की जाएगी। 12 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। विधायक ने भी लोगों को समझाया है। यथास्थिति बरकरार है। गांव में पुलिस व पीएसी को तैनात कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  बहन की सास की अंत्येष्टि में आ रहे दो सगे भाइयों को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत पर कोहराम

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  बहन की सास की अंत्येष्टि में आ रहे दो सगे भाइयों को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत पर कोहरामस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  मेरठ कैंट रेलवे स्टेशन पर सेना के जवान ने कार प्लेटफॉर्म पर चढ़ा दी, मचा हंगामावरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  भारत-अमेरिका डीलः अब धर्मेन्द्र मलिक ने मारा जुबानी डंकभाकियू

Read More »