भाई ने भाई को गोली मारी, फिर गुस्से में पिता और छोटे बेटे ने ले ली उसकी जान

उरई/जालौन। उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में जमीन बंटवारे का विवाद सोमवार शाम खूनी संघर्ष में बदल गया। रामपुरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुरा जागीर गांव में दो सगे भाइयों के बीच शुरू हुआ झगड़ा कुछ ही देर में दोहरी मौत तक पहुंच गया। पुलिस के मुताबिक, पहले एक भाई ने अपने बड़े भाई को गोली मार दी। इसके बाद गुस्से में पिता और सबसे छोटे भाई ने कथित हमलावर की लाठियों से पिटाई कर दी, जिससे उसकी भी मौत हो गई। एक ही परिवार के दो बेटों की मौत से घर में कोहराम है। पुलिस ने पिता और छोटे बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  गन्ने के खेत में दिनदहाड़े गौकशी, मुठभेड़ में तीन गौकश पकड़े

लंबे समय से चल रहा था जमीन का विवाद

पुलिस के अनुसार, मिर्जापुरा जागीर निवासी जय नारायण चतुर्वेदी के बेटों के बीच काफी समय से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार को इसी बात पर परिवार के भीतर फिर कहासुनी हुई। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ी कि मामला हिंसा तक पहुंच गया।

बताया जा रहा है कि जय नारायण के दूसरे नंबर के बेटे जितेंद्र उर्फ अल्लू (30) ने कथित तौर पर अपने बड़े भाई कैलाश (45) पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली लगते ही कैलाश गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में एडीएम वित्त-राजस्व बदले, यूपी में 84 अफसरों के तबादले

बड़े बेटे की मौत के बाद भड़का गुस्सा

कैलाश को गोली लगने के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस के मुताबिक, बड़े बेटे की मौत से आक्रोशित पिता जय नारायण और सबसे छोटे बेटे गुड्डू ने जितेंद्र को पकड़ लिया। आरोप है कि दोनों ने उसकी लाठियों से पिटाई कर दी।

मारपीट में जितेंद्र भी गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने भी दम तोड़ दिया। कुछ ही देर में एक ही घर के दो बेटों की मौत की खबर पूरे गांव में फैल गई। इसके बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही गांव पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही रामपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। दोहरे हत्याकांड की सूचना पर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह और एएसपी डॉ. ईशान सोनी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिवार के लोगों व ग्रामीणों से जानकारी ली।

इसे भी पढ़ें:  नगरपालिका के 397 आउटसोर्स कर्मियों को तीन माह से वेतन नहीं

पिता और छोटे भाई से पूछताछ

रामपुरा थानाध्यक्ष रजत कुमार सिंह ने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पिता जय नारायण और छोटे बेटे गुड्डू को हिरासत में लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ रही है।

Also Read This

सहारनपुर में किरणपाल कश्यप ने किया बारात घर का लोकार्पण, सड़क बनवाने का भरोसा दिया

सहारनपुर। अम्बाला रोड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शामली एमएलसी और पूर्व सपा मंत्री किरणपाल कश्यप का पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के बाद उनका काफिला समर्थकों के साथ सरसावा ब्लॉक क्षेत्र के गयाजुद्दीनपुर गांव पहुंचा, जहां उन्होंने नवनिर्मित बारात घर का फीता काटकर लोकार्पण किया। गांव में बारात घर शुरू होने पर ग्रामीणों में उत्साह दिखाई दिया। स्थानीय लोगों का कहना रहा कि इस सुविधा से शादी-विवाह और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए गांव के लोगों को राहत मिलेगी। अब छोटे-बड़े आयोजनों के लिए ग्रामीणों को बाहर जाने की मजबूरी कम होगी। इसे भी पढ़ें:  भाजपा समर्थित पांच प्रत्याशी सहकारी ग्राम विकास बैंक

Read More »

देवबंद के इस्लामिया ग्रुप ऑफ कॉलेज में कैंपस प्लेसमेंट, कई छात्रों का कंपनियों में चयन

देवबंद। इस्लामिया ग्रुप ऑफ कॉलेज देवबंद में छात्र-छात्राओं के भविष्य को रोजगार से जोड़ने के लिए कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। ड्राइव में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने कॉलेज पहुंचकर छात्रों की योग्यता, संवाद क्षमता और प्रोफेशनल स्किल्स को परखा। चयन प्रक्रिया के बाद कई छात्र-छात्राओं को शॉर्टलिस्ट किया गया, जिससे कॉलेज परिसर में खुशी का माहौल रहा। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, इस प्लेसमेंट ड्राइव में मुख्य रूप से MBA, MCA, BBA और BCA के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। छात्रों ने इंटरव्यू, स्क्रीनिंग और कंपनी प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान अपनी तैयारी और आत्मविश्वास का परिचय दिया। बिज़ऑक्स ग्लोबल ने छात्रों को किया शॉर्टलिस्ट प्लेसमेंट ड्राइव में BizzOx

Read More »

मुजफ्फरनगर में हंगामा-जल निगम की लापरवाही पर फूटा लोगों का गुस्सा, पलायन की चेतावनी

गौरव स्वरूप ने सभासदों के साथ किया मौके का निरीक्षण, लोगों संग किया संवाद, चेयरमैन ने एई जल निगम को दिया नोटिस

Read More »