MUZAFFARNAGAR-एसपी क्राइम ने पुलिसकर्मियों को पढ़ाया चुनावी ड्यूटी का पाठ

मुजफ्फरनगर। पुलिस अधीक्षक अपराध मुजफ्फरनगर द्वारा लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष, सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु चुनाव प्रक्रिया में लगे पुलिस बल को पुलिस लाइन में ब्रीफ करते हुए गैर जनपदों के लिए रवाना किया।

लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष, सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत जनपद मुजफ्फरनगर से पुलिस बल की विभिन्न जनपदों में डियूटी लगी है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशान्त कुमार प्रसाद द्वारा चुनाव डियूटी व सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस बल को रिजर्व पुलिस लाइन में ब्रीफ कर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए अन्य जनपदों के लिए रवाना किया गया।

ब्रीफिंग के दौरान सभी पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि मतदान केन्द्रों के आसपास भीड़ एकत्रित न होने दे, मतदान केन्द्र के अंदर कोई भी व्यक्ति मोबाइल फ़ोन व अन्य प्रतिबंधित वस्तु न ले जाने पाये, चुनाव प्रक्रिया में विघ्न डालने वालों/आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर कार्यवाही करें, पीठासीन अधिकारी का पूर्ण सहयोग करें, सेक्टर, जोनल व अन्य उच्चाधिकारीगणों के नम्बर अपने पास रखे तथा चुनाव के दौरान पूर्ण मनोयोग व पूरी गम्भीरता से अपनी ड्यूटी के निर्वहन करने ताकि निर्विघ्न मतदान संपन्न हो सके। पुलिस बल को ड्यूटी स्थल पर पहुंचाने के लिए बसों की व्यवस्था की गयी है। पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशांत कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया गया। 

इसे भी पढ़ें:  LOKSABHA ELECTION-बेगम देकर हमारा राजा पीटना चाहते थे अखिलेशः जयंत

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  रामलला प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पर युवाओं की भव्य शोभायात्रास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  पुरकाजी विधानसभा में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, 8-87 करोड़ अवमुक्तवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  ईडी की कार्रवाई से खुलने लगी गबन की परतेंभाकियू

Read More »