भोपा पुलिस ने 40 पैकेट-पार्सल और चोरी में प्रयुक्त ई-रिक्शा की बरामद, अथाई रोड से दबोचे गए आरोपी
मुजफ्फरनगर। थाना भोपा पुलिस ने मीशो ब्रांड के कोरियर कार्यालय में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 40 मीशो पैकेट/पार्सल और एक ई-रिक्शा बरामद किया है। चारों आरोपियों को अथाई रोड से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार, थाना भोपा क्षेत्र में 4/5 सितंबर की रात अज्ञात चोरों ने मीशो ब्रांड के कोरियर कार्यालय को निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया था। घटना के संबंध में थाना भोपा में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम को लगाया गया था। सोमवार, 7 सितंबर को थाना भोपा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अथाई रोड से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी किए गए 40 मीशो पैकेट/पार्सल तथा एक ई-रिक्शा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विक्की पुत्र कमल निवासी रुड़की चुंगी, थाना कोतवाली नगर, पवन पुत्र सुरेश निवासी रुड़की चुंगी हाल निवासी दीपनगर थाना नेहरू ग्राम, देहरादून, अरुण पुत्र मुकेश निवासी शुक्रताल रोड मोरना थाना भोपा और शक्ति पुत्र सतपाल निवासी मोरना थाना भोपा के रूप में हुई है। पुलिस ने 40 मीशो पैकेट/पार्सल और एक ई-रिक्शा बरामद की। चोरी की घटना का खुलासा करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुनील कुमार, मुख्य आरक्षी अमित कुमार, जयप्रकाश, आरक्षी सुरेंद्र सिंह और आरक्षी नरेंद्र कुमार शामिल रहे।
