शराब की दुकान का शटर फाड़ा, नकदी और शराब की पेटियां ले गए चोर

मंडावली बांगर गांव में चोरी की वारदात से मचा हड़कंप, घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने गठित की दो टीमें

मुजफ्फरनगर। रतनपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम मंडावली बांगर में चोरों ने शराब की दुकान को निशाना बनाते हुए शटर फाड़कर हजारों रुपये की नकदी और शराब चोरी कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के शीघ्र खुलासे के लिए दो पुलिस टीमों का गठन किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कथा वाचक साध्वी विश्वेश्वरी ने भी बालाजी धाम से मोड़ा मुंह

सीओ फुगाना नरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि एक सितंबर 2026 को रविकुमार पुत्र लेखराज सिंह निवासी ग्राम फतेहपुर थाना रेहड़, जनपद बिजनौर ने रतनपुरी थाने में लिखित तहरीर दी। तहरीर में बताया गया कि ग्राम मंडावली बांगर स्थित उनकी शराब की दुकान को अज्ञात चोरों ने रात के समय निशाना बनाया। चोरों ने दुकान का ताला तोड़ने के बाद शटर को फाड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां रखी शराब तथा नकदी चोरी कर ली। तहरीर के अनुसार चोर दुकान से देशी शराब की दो पेटियां, बडवाइजर बीयर की एक पेटी, एंडीक्यूटी ब्लू शराब के 12 क्वार्टर तथा करीब नौ हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए।

इसे भी पढ़ें:  एआईएमआईम ने की मीरापुर में दोबारा मतदान कराने की मांग

सुबह दुकान खोलने पहुंचे कर्मचारियों को चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही रतनपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए वारदात से संबंधित जानकारी जुटाई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर तत्काल संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीमों द्वारा आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही संदिग्ध लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि घटना का शीघ्र खुलासा करने के लिए दो टीमें लगाई गई हैं और चोरों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  बेइज्जती करने की रंजिश में हुआ डिप्टी मैनेजर का कत्ल
Share This Article