शिक्षक दिवस पर आईएपी ने स्वयंसेवी शिक्षकों को किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर। शिक्षक दिवस के अवसर पर इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपिस्ट (IAP) मुजफ्फरनगर शाखा की ओर से जानसठ रोड स्थित सत्यम की पाठशाला में विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गरीब एवं बेसहारा बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान कर रहे स्वयंसेवी शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमित गर्ग ने सत्यम की पाठशाला में निःस्वार्थ भाव से बच्चों को शिक्षा दे रहे। भरत सिंघल, मानसी तनेजा, नेहा सैनी एवं राशि सैनी को शिक्षक सम्मान प्रदान किया। इस दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शिक्षकों द्वारा वंचित बच्चों की शिक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। मुख्य अतिथि अमित गर्ग ने कहा कि समाज के जरूरतमंद एवं वंचित बच्चों को शिक्षा प्रदान करना अत्यंत पुनीत कार्य है। ऐसे बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने वाले शिक्षक समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनका सम्मान वास्तव में शिक्षा और समाजसेवा का सम्मान है।एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. शुभांग भारद्वाज ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं तक सीमित न रहकर सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में भी अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रतिबद्ध है। जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा और उनके सर्वांगीण विकास के लिए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर बच्चों ने श्रद्धापूर्वक हनुमान चालीसा का पाठ किया। उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले बच्चों को एसोसिएशन के सचिव डा. शशिकांत वर्मा ने पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया, साथ ही बच्चों को आवश्यक अध्ययन सामग्री भी वितरित की गई।कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष डा. रविन्द्र कुमार, वरिष्ठ सदस्य डा. रजत जिंदल, डा. शिवानी लाल, डा. विशाल धीमान, डा. पुनीत कुमार, डा. मोहित सैनी, डा. विजित गर्ग, डा. मोहित सिन्हा, डा. रवि, डा. विकास, डा. वैभव जैन, डा. फजल खान सहित एसोसिएशन के अन्य सदस्य मौजूद रहें।

इसे भी पढ़ें:  खतौली: जावन में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, युवक घायल
Share This Article