सूली वाला बाग आंदोलन जहीर की तस्पया, इसे बेकार नहीं जाने देंगेः राकेश टिकैत

77वें गणतंत्र दिवस पर पुरकाजी में हुआ विशाल ट्रैक्टर मार्च, शहीदों के सम्मान में सड़कों पर उतरा जनसैलाब

मुजफ्फरनगर। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुरकाजी कस्बे में अमर शहीदों के सम्मान में नगर पंचायत के चेयरमैन जहीर फारूकी के नेतृत्व में सूली वाला बाग को शहीद स्मारक बनाने की मांग के लिए एक विशाल ट्रैक्टर तिरंगा मार्च निकाला गया। इसमें मुख्य अतिथि भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत रहे। इस मार्च में सैकड़ों ट्रैक्टर, ट्राली के साथ ही क्रेन, ड्रोन और बुलडोजर लेकर हजारों लोग, किसान, मजदूर और व्यापारी तिरंगे के साथ शामिल हुए। देशभक्तो के जनसैलाब के साथ ये मार्च बस स्टैंड से शुरू होकर सूली वाला बाग पर जाकर समाप्त हुआ, जहां एक विशेष सभा का आयोजन किया गया।

मार्च के दौरान किसान नेता राकेश टिकैत ने जिला प्रशासन से मांग की कि सूली वाला बाग को शहीद स्थल घोषित किया जाए। उन्होंने कहा कि इस बाग में अंग्रेजों ने मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और मेरठ के 500 स्वतंत्रता सेनानियों को फांसी दी थी, और देश की आजादी के आंदोलन में एक बड़ी भूमिका तथा बलिदान के गवाह इस ऐतिहासिक स्थल को शहीद स्मारक के रूप में संरक्षित करना आवश्यक है। राकेश टिकैत ने मीडिया से बात करते हुए कहा, दिल्ली की परेड जितनी बड़ी है, उतनी ही बड़ी पुरकाजी की परेड भी है। शहीद स्मारक यहां बनना चाहिए और यहां पर स्वतंत्रता आंदोलन के बलिदान को सहेजने वाले उन पेड़ों को भी संरक्षित किया जाना चाहिए, जिन पर देशवासियों को अंग्रेज अफसरों द्वारा फांसी दी गई थी। इससे हमारे नौजवान देश के इतिहास को समझ सकेंगे और राष्ट्रवाद की भावना जागृत करने के लिए यह बाग एक प्रेरक स्थल भी बनेगा। उन्होंने यह भी कहा कि देश में कई ऐसे स्थल हैं, जहां स्वतंत्रता सेनानियों को फांसी दी गई थी, और उन्हें संरक्षित कर युवाओं को इतिहास से जोड़ा जाना चाहिए। राकेश टिकैत ने कहा कि सूली वाला बाग का आंदोलन चेयरमैन जहीर फारूकी की दस साल की तपस्या है, जहीर ने ही अकेले खड़े होकर भुला दिए गए अमर शहीदों के इस बलिदान को जीवित किया और कुर्बानी के इस बडे इतिहास को खोजने का काम किया है। उनके इस संघर्ष को हम बेकार नहीं होने देंगे। जहीर फारूकी की यह मुहिम आज एक जन आंदोलन बन चुकी है और इस तिरंगा यात्रा में उमड़ा हजारों लोगों का यह सैलाब इस बात की गवाही दे रहा है।

इसे भी पढ़ें:  रात 11 बजे के बाद खुली दिखीं दुकानें या होटल तो होगी कार्रवाई 

जहीर फारूकी ने अपने संबोधन में कहा कि ये इस देश और क्षेत्र की बदकिस्मती है कि देश की आजादी के लिए अंग्रेज हुकुमत के जुल्म का शिकार हुए शहीदों को भी भुलाया जा रहा है। सूली वाला बाग का बलिदान जलियावाला बाग के कमतर नहीं है, लेकिन इसके लिए सरकार कोई भी सकारात्मक पहल नहीं कर रही है। देश की आजादी के बाद से जितनी भी सरकार आई सूली वाला बाग की शहादत को गंभीरता से नहीं लिया गया, हम आखिरी सांस तक इन शहीदों के सम्मान की लड़ाई लड़ते रहेंगे। इस दौरान केन्द्र और उत्तर प्रदेश सरकार के नाम एडीएम फाइनेंस गजेन्द्र सिंह को राकेश टिकैत और जहीर फारूकी ने सूली वाला बाग को शहीद स्मारक बनाने की मांग का ज्ञापन सौंपा। एडीएम ने कहा कि उन्होंने भी अपनी विद्यालयी शिक्षा में एनसीईआरटी की किताबों में सूली वाला बाग के शहीदों के बारे में पढ़ा है। यह एक बड़ी कुर्बानी थी। वो भरोसा दिलाते हैं कि प्रशासन के स्तर से जो भी इसके लिए बन सकेगा वो किया जायेगा और इस ज्ञापन को उचित माध्यम से केन्द्र सरकार तक पहुंचाने का काम होगा।

इसे भी पढ़ें:  बरेली जंक्शन GRP थाने में फायरिंग: इंस्पेक्टर और सिपाही घायल, 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

इस तिरंगा यात्रा के दौरान पुरकाजी और आसपास के गांवों से हजारों लोग तिरंगा लेकर पहुंचे थे। इसमें सभी वर्गों के लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर जहीर फारूकी के आंदोलन को एक नई ताकत देने का काम किया। भीड़ के लिहाज से इस बार भी जहीर फारूकी ने नया रिकॉर्ड कायम किया। वैश्य समाज के लोगों की ओर से तिरंगा यात्रा पर अलग अलग स्थानों पर पांच ड्रोन से पुष्प वर्षा की गई। खादर तिराहे पर क्रेन से फूलों की बारिश हुई। इसके अलावा व्यापारियों और समाज के अन्य लोगों ने पुष्व वर्षा की और मिष्ठान वितरित किया गया।

बता दें कि जहीर फारूकी एडवोकेट द्वारा पुरकाजी का ऐतिहासिक महत्व वाला और सैंकड़ों सेनानियों के बलिदान का इतिहास समेटकर रखने वाला सूली वाला बाग को बदहाली से निकालकर इसके लिए एक आंदोलन खड़ा किया। जहीर फारूकी पहली बार 2016 को सूली वाला बाग के अमर शहीदों के सम्मान में आवाज उठाने के लिए सड़कों पर उतरे और लोगों को जोड़ने का काम किया था। इस बाग को अंग्रेजों के अत्याचार और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की याद दिलाने वाला स्थल माना जाता है। जहीर फारूकी का कहना है कि ऐसे स्थलों को संरक्षित करके युवाओं में देशभक्ति और इतिहास की समझ पैदा की जा सकती है। इस एक दशक में जहीर ने इस मुहिम को घर घर तक पहुंचाने में सफलता अर्जित की है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-फोन पर तलाक देकर पति ने घर से निकलवाया

तिरंगा यात्रा में छाया सूली वाला बाग पर बनवाया गया देशभक्ति गीत

मुजफ्फरनगर। चेयरमैन ज़हीर फारुकी ने इस बार सूली वाला बाग़ के आंदोलन को हर घर तक पहुंचाने और लोगों की जुबां पर इन शहीदों के बलिदान को नई ताजगी देने के लिए शहादत के इस इतिहास पर एक देशभक्ति गीत भी बनवाया, जो इस तिरंगा यात्रा के दौरान पूरी तरह से छाया रहा।

इस गीत को मुंबई के उबेद आज़मी ने लिखा है तथा इसके संगीतकार मुंबई के हुमायूं कबीर हैं। गायक मुंबई के रहमान अली ने इस गीत को अपनी आवाज दी है तथा इसके प्रोड्यूसर खुद चेयरमैन ज़हीर फारुकी हैं। सूली वाला बाग़ पर बने स्टेज से मुंबई के गायक रहमान अली ने पुरकाजी की जनता को अपने देशभक्ति के गीतों से दिल जीत लिया। रहमान अली ने सूली वाला बाग़ पर बने इस देशभक्ति गीत को भी सुनाया। जिस पर पुरकाजी की जनता ने भी रहमान अली के साथ गीत गाकर भरपूर साथ दिया।

Also Read This

एम.जी. पब्लिक स्कूल में फ्री आई कैम्प में 118 रोगियों का उपचार

शिविर में रोगियों को दवाईयों का निःशुल्क वितरण, 36 मोतियाबिंद के मरीजों का होगा फ्री ऑपरेशन मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 26, अपै्रल 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी

Read More »

बैनामा कराने घर से निकले व्यक्ति का अपहरण, चार दिन बाद मुकदमा

दुकान के बैनामे के लिए तहसील सदर जाते समय लापता हुए महेश कुमार, परिजनों ने जताई हत्या या फिरौती के लिए अपहरण की आशंका मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला अब अपहरण की आशंका में बदल गया है। चार दिनों तक तलाश के बाद परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और विभिन्न पहलुओं पर काम शुरू कर दिया है। थाना खालापार क्षेत्र में एक व्यक्ति के लापता होने का मामला गंभीर होता जा रहा है। ग्राम सुजडू, लीकड़ा पट्टी निवासी महेश कुमार 21 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10.30

Read More »

भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) का संगठन विस्तार, गौरव चौहान बने नगर अध्यक्ष

खतौली क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान अल्ट्रासाउंड सेंटर में आज भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और नई जिम्मेदारियों का वितरण करना था। कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से गौरव चौहान को खतौली नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके चयन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पदभार ग्रहण करने के बाद गौरव चौहान ने संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में बुलडोजर एक्शनः आशियाना गिरता देखकर महिला हुई बेहोशइस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन

Read More »

UP Panchayat Election 2026: मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मंत्रियों को घेरा, कार्यकाल बढ़ाने या चुनाव कराने की मांग

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 (UP Panchayat Election 2026) की तारीखों को लेकर बढ़ रहे असमंजस के बीच मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के प्रतिनिधियों ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रधानों की मांग है कि या तो चुनाव समय पर हों या कार्यकाल बढ़ाया जाए। 25 मई 2026 को खत्म हो रहा है ग्राम प्रधानों का कार्यकाल। मंत्री कपिल देव अग्रवाल और अनिल कुमार को सौंपा गया ज्ञापन। चुनाव की घोषणा या कार्यकाल बढ़ाने की मांग। उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 को लेकर

Read More »
मंसूरपुर शुगर मिल चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान - नयन जागृति

गन्ने में चोटी बेधक कीट का प्रकोप: खेत से पौधा उखाड़ने पर किसानों को मिलेंगे ₹2; ऐसे उठाएं लाभ

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर शुगर मिल ने गन्ने की फसल को चोटी बेधक कीट (Top Borer) से बचाने के लिए एक अनोखी योजना शुरू की है। मिल प्रबंधन कीट प्रभावित एक पौधा उखाड़कर लाने पर किसान को ₹2 की प्रोत्साहन राशि नकद दे रहा है। योजना का नाम: चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान। इसे भी पढ़ें:  अवैध पशु तस्करी का भंडाफोड़, 14 पशुओं समेत दो पिकअप बरामदमिल का नाम: मंसूरपुर शुगर मिल (मुजफ्फरनगर)। प्रोत्साहन राशि: ₹2 प्रति प्रभावित पौधा। मुख्य सलाह: प्रभावित पौधों को उखाड़ना और फेरोमोन ट्रैप (Pheromone Trap) का इस्तेमाल करना। मंसूरपुर शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक उत्तम कुमार वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में गन्ने की फसल चोटी

Read More »