MUZAFFARNAGAR-पेपर मिल का बॉयलर फटा, शिफ्ट इंचार्ज की मौत

मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के भोपा रोड पर गांव तिगरी में स्थित श्री वीर बालाजी पेपर मिल में बॉयलर फटने से शिफ्ट इंचार्ज की मौके पर मौत हो गई। इस हादसे में चार अन्य मजदूर कर्मचारी घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिफ्ट इंचार्ज के परिजनों व ग्रामीणों ने शव को फैक्ट्री परिसर में ही रखकर हंगामा किया और मुआवजे की मांग करते हुए धरना शुरू कर दिया, इसमें परिवार की महिअलाएं भी फैक्ट्री में ही आकर धरने पर बैठ गई थीं।

रविवार की सुबह लगभग 4 बजे श्री वीर बालाजी पेपर मिल में अचानक बॉयलर धमाके के साथ फट गया। हादसे के दौरान मौके पर कार्य कर रहे शिफ्ट इंचार्ज 32 वर्षीय अंकित शर्मा पुत्र मधुसूदन शर्मा निवासी शेरनगर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार कर्मचारी घायल हो गए। फैक्ट्री प्रबंधन ने घायल कर्मचारियों को जिला अस्पताल भिजवा दिया और उनका उपचार प्रारम्भ कराया। वहीं, हादसे की जानकारी मिलते ही अंकित के परिवार के लोग और सैंकड़ों ग्रामीण फैक्ट्री पर पहुंच गए। उन्होंने मुआवजे की मांग कर हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की वार्ता मिल प्रबंधन से कराई जिन्होंने मुआवजा देने का आश्वासन दिया है। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मौके पर पहुंचे नई मंडी कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर दिनेश चन्द्र बघेल ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र के गांव शेरनगर का रहने वाला अंकित शर्मा भोपा रोड पर स्थित श्री वीर बालाजी फैक्ट्री में ड्यूटी पर था। रविवार सुबह अचानक बॉयलर में धमाका हुआ और वो फट गया। वहां मौजूद अंकित सहित पांच कर्मचारी घायल हो गए। अंकित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायलों को अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलने पर अंकित और घायलों के परिजन मौके पर पहुंचे और मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। साथ ही धरना देकर बैठ गए। परिजनों और प्रबंधन के बीच वार्ता कराकर मामला संभाला गया है। मृतक अंकित का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  जिले की तहसील और थानों में भ्रष्टाचारः धर्मेन्द्र मलिक

नियमों की अनदेखी पर दो बार सील हो चुकी है पेपर मिल

मुजफ्फरनगर। गांव तिगरी स्थित श्री वीर बालाजी पेपर मिल में रविवार सुबह हुए हादसे में मिल प्रबंधन की गंभीर लापरवाही सामने आ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि फैक्ट्री में पेपर सूखाने वाली ड्रायर मशीन दीवार को फाड़ते हुए तेज धमाके के साथ फट गई। धमका इतना तेज था कि पूरा गांव धहल गया था। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के गांव के लोग मौके पर पहुंच गए।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मिल में काफी पुरानी मशीन लगी हुई हैं, जिसमें सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। यह मशीन भी पुरानी होने के कारण ही फटी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व में दो बार इस पेपर मिल में प्रदूषण विभाग ने छापा मारा था और नियमों की अनदेखी पाये जाने पर सील की कार्रवाई की, लेकिन बार-बार मिल पता नहीं क्यों पुरानी मशीनों के साथ ही किसकी साठगांठ पर शुरू हो जाती है। वहीं, मौक पर पहुंचे नई मंडी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेशचंद्र बघेल ने बताया कि मिल प्रबंधन ने घायलों को भोपा रोड स्थित आनंद अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार का प्रबंध कराया। सभी की हालत खतरे से बाहर है। हादसा किन कारणों से हुआ, इसकी जांच कराई जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  कांग्रेस के सहारनपुर सांसद इमरान मसूद की बढ़ी मुश्किल

Also Read This

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »

निहंग सिख भाइयों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सिख समाज में रोष

सरसावा/सहारनपुर। देवबंद क्षेत्र के तल्हेड़ी गांव में नकुड़ निवासी दो सगे निहंग सिख भाइयों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से सिख समाज का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को सरसावा क्षेत्र के सिख समाज के लोगों ने थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 7 जून को नकुड़ से देवबंद की ओर जा रहे दो निहंग सिख भाइयों का रास्ते में बाइक टकराने को लेकर कुछ युवकों से मामूली विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी बात को लेकर 10 से 12 युवकों ने दोनों भाइयों पर जानलेवा हमला

Read More »

मयुंडा में आपदा से किसानों की फसलें तबाह, भाजपा नेता बचना शर्मा ने मुआवजे की मांग उठाई

देहरादून। प्राकृतिक आपदा ने ग्राम पंचायत मयुंडा के किसानों की कमर तोड़ दी है। आपदा के कारण किसानों की क्यारियों और नगदी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई परिवारों की मेहनत पर पानी फिर गया है, जिससे ग्रामीणों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सूचना मिलने पर भाजपा लाखामंडल के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा मौके पर पहुंचे और आपदा प्रभावित किसानों व ग्रामीण परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने किसानों से नुकसान की जानकारी ली और भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवारों को सरकार से उचित मुआवजा और हर संभव सहयोग दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इसे भी पढ़ें:  राहुल गांधी आज सुल्तानपुर कोर्ट में देंगे बयान,

Read More »

नाबालिग से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

तितावी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को भेजा जेल, पीड़ित परिवार की शिकायत पर हुई कार्रवाई मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म तथा अश्लील वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया। तितावी थाना क्षेत्र के गांव जसोई निवासी सरफराज को पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले को लेकर

Read More »